News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई को भेजा समन


नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश को यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में उनके वित्तीय योगदान से संबंधित जांच के सिलसिले में नया समन जारी किया है। इन दोनों को 7 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने को कहा गया है।

केंद्र सरकार ने 1988 बैच के मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी अनीश दयाल सिंह को SSB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अनीश दयाल सिंह को दो दिन पहले ही ITBP के महानिदेशक का प्रभार दिया गया था। देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय वायुसेना को आज पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिला। इसे पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया जाएगा।

  • 03:01 PM, 03 Oct 2022

    डीके शिवकुमार और उनके भाई को ED का समन

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश को यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में उनके वित्तीय योगदान से संबंधित जांच के सिलसिले में नया समन जारी किया है। इन दोनों को 7 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने को कहा गया है।

  • 02:35 PM, 03 Oct 2022

    CM पुष्कर सिंह धामी ने रखी परियोजनाओं की आधारशिला

    CM पुष्कर सिंह धामी ने रखी परियोजनाओं की आधारशिला

    उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के उदय राज हिंदू इंटर कालेज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत EWS आवासीय परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा इसके तहत 9 आवासीय परियोजना का शिलान्यास किया है, जिसमें 7,776 मकान बनेंगे जो सितंबर 2024 तक पूरे होंगे।

  • 02:17 PM, 03 Oct 2022

    विजय नायर को CBI ने कोर्ट में किया पेश

    CBI ने मुंबई स्थित ओनली मच लाउडर के पूर्व CEO और आम आदमी पार्टी से जुड़े विजय नायर को उनकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित अनियमितताओं में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। CBI ने विजय नायर की 4 दिन की और हिरासत अवधि की मांग की।

  • 02:08 PM, 03 Oct 2022

    Aiims Bilaspur Inauguration: बिलासपुर एम्स का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एम्स (AIIMS) बिलासपुर का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर को इसका उद्घाटन और एक रैली को संबोधित करेंगे, जिस संबंध में इन नेताओं ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।

  • 01:55 PM, 03 Oct 2022

    Mulayam Singh Health Updates: यूपी के पूर्व सीएम का इलाज विशेष टीम कर रही- अस्पताल

    मेदांता अस्पताल ने यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि वह वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है।

  • 01:43 PM, 03 Oct 2022

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रचंड में उड़ान भरने के बाद बोले

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचंड में उड़ान भरने के बाद कहा, मेरी उड़ान बहुत ही आरामदायक थी। ये कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक कही भी उड़ान भर सकता है। ये दिन-रात और बारिश में भी उड़ान भरने की क्षमता रखता है।

  • 01:16 PM, 03 Oct 2022

    अनीस दयाल सिंह को मिला SSB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

    केंद्र सरकार ने 1988 बैच के मणिपुर कैडर के IPS अधिकारी अनीस दयाल सिंह को SSB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया। अनीस दयाल सिंह को दो दिन पहले ही ITBP के महानिदेशक का प्रभार दिया गया था।

  • 01:06 PM, 03 Oct 2022

    तेहरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने पर डिप्टी चीफ फायर अधिकारी बोले

    तेहरान से चीन जा रही फ्लाइट में बम होने पर डिप्टी चीफ फायर अधिकारी संजय तोमर ने कहा कि हमें 9 बजकर 25 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम पर इरानी एयरवेज की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद SOP के तहत सहायक मंडल अधिकारी को वहां भेजा गया। जहां 10:05 पर एयरपोर्ट से आल क्लियर की सूचना मिली, जिसके बाद हम वापस आ गए।

  • 01:01 PM, 03 Oct 2022

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी हेलीकाप्टर प्रचंड में भरी उड़ान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी हेलीकाप्टर प्रचंड में भरी उड़ान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर एयरबेस पर स्वदेशी निर्मित लाइट काम्बैट हेलीकाप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी।

  • 12:52 PM, 03 Oct 2022

    विदेश मंत्री का 5 से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दौरा

    विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री पहली बार न्यूजीलैंड और दूसरी बार आस्ट्रेलिया जाएंगे। इससे पहले वह फरवरी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने मेलबर्न गए थे।

  • 12:45 PM, 03 Oct 2022

    तमिलनाडु में Helium Tank Blast मामले में शिकायत दर्ज

    तमिलनाडु के त्रिची कोताई वसल इलाके में कल एक हीलियम टैंक फट गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • 12:37 PM, 03 Oct 2022

    Bomb Threat: महान एयर फ्लाइट भारतीय हवाइ क्षेत्र से हुआ बाहर

    भारतीय वायु सेना ने समाचार एजेंसी एएनआइ को पुष्टि की है कि चीन जाने वाली महान एयर फ्लाइट अब भारतीय हवाइ क्षेत्र से बाहर है। इस विमान को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान के पायलट ने दिल्ली में आपात लैंडिंग की इजाजत मांगी थी।

  • 12:16 PM, 03 Oct 2022

    By Elections: छह राज्यों में 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव

    भारतीय चुनाव आयोग ने बताया कि देश के छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसके नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के सात सीटों पर उपचुनाव होने है।

  • 12:09 PM, 03 Oct 2022

    LCH Induction Ceremony: राष्ट्र की रक्षा सर्वोपरि- राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में जब भी दुनिया में सेना की ताकत सहित सुपर पावर की बात होगी तो भारत सबसे पहले गिना जाएगा।

  • 12:00 PM, 03 Oct 2022

    LCH इंडक्शन सेरेमनी शुरू होने से पहले उड़ा सुखोई जेट

    LCH इंडक्शन सेरेमनी शुरू होने से पहले और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने से पहले जोधपुर वायु सेना एयरबेस के ऊपर एक सुखोई जेट देखा गया।

  • 11:49 AM, 03 Oct 2022

    PFI के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज

    दिल्ली के शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में UAPA के तहत पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • 11:46 AM, 03 Oct 2022

    वायुसेना को मिला पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की उपस्थिति में जोधपुर में भारतीय वायु सेना में पहले स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर (LCH) शामिल किए गए।

  • 11:42 AM, 03 Oct 2022

    Bomb Threat: पायलट ने दिल्ली में तत्काल लैंडिंग की मांगी अनुमति

    ATC सूत्रों ने बताया कि इरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू के जाते हुए महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे के ATC से संपर्क किया और दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। लेकिन दिल्ली ATC ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया। इसके बाद, विमान के पायलट ने मना कर भारतीय हवाइ क्षेत्र छोड़ दिया।

  • 11:22 AM, 03 Oct 2022

    Bomb threat: ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी

    भारतीय हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, जेट अब चीन की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं।

  • 11:13 AM, 03 Oct 2022

    स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर सौंपने से पहले सर्व धर्म प्रार्थना

    भारतीय वायु सेना में पहले स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) के प्रेरण समारोह में एक सर्व-धर्म प्रार्थना की जा रही है। आज वायु सेना को पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकाप्टर मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसे एयरफोर्स के बेड़े में शामिल करेंगे।

  • 11:09 AM, 03 Oct 2022

    मुंबई एयरपोर्ट पर 4.53 करोड़ का सोना जब्त

    मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को 4.53 करोड़ रुपये मूल्य का 9115 ग्राम सोना जब्त किया और छह मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कस्टम विभाग ने बताया कि सोना को विशेष रूप से डिजाइन की गई जैकेट, मिक्सर ट्रांसफार्मर वाइंडिंग, ट्राली व्हील्स और जूते में छिपाया गया था।

  • 11:03 AM, 03 Oct 2022

    अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज

    कोलकाता में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पंडाल में मां दुर्गा द्वारा राक्षस को मारने के बदले महात्मा गांधी जैसी मूर्ति बनाई गई थी। हालांकि मूर्ति को फिर से बदल दिया गया।

  • 10:55 AM, 03 Oct 2022

    राष्ट्रपति ने काटा चरखा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद के साबरमती गांधी आश्रम में चरखा काटा। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

  • 10:53 AM, 03 Oct 2022

    गुरुग्राम में बिल्डिंग ढहने से एक की मौत

    गुरुग्राम में बिल्डिंग ढहने की घटना पर डीसी निशांत यादव ने कहा कि कुल चार लोग मलबे में फंसे थे। इसमें से दो को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे में से एक शव भी बरामद किया गया है। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • 10:46 AM, 03 Oct 2022

    राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को दी श्रदांजलि

    राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को दी श्रदांजलि

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

  • 10:34 AM, 03 Oct 2022

    राहुल गांधी ने मस्जिद और चर्च का किया दौरा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मस्जिद ए आजम और सेंट फिलोमेना चर्च का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने मैसूर में सुत्तूर मठ में श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की।

  • 10:18 AM, 03 Oct 2022

    उधमपुर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त

    जम्मू-कश्मीर के खोर गली के मोंगरी से उधमपुर की ओर जा रही एक यात्री बस उधमपुर के मानसर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक यात्री की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

  • 10:13 AM, 03 Oct 2022

    राहुल गांधी ने सुत्तूर मठ का किया दौरा

    राहुल गांधी ने सुत्तूर मठ का  किया दौरा

    राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के मैसूर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।

  • 10:06 AM, 03 Oct 2022

    गुरुग्राम में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम

    गुरुग्राम में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम

    गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज एक इलाके में इमारत गिरने के बाद एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं गई हैं। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, मलबे में दो 2 मजदूरों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

  • 09:53 AM, 03 Oct 2022

    नीतीश कुमार ने की शीतला माता की पूजा-अर्चना

    नीतीश कुमार ने की शीतला माता की पूजा-अर्चना

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के शीतला माता मंदिर में पूजा की।

  • 09:41 AM, 03 Oct 2022

    गुरुग्राम में इमारत गिरने की घटना पर पुलिस उपायुक्त का बयान

    गुरुग्राम में इमारत ढहने की घटना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) दीपक सहारण ने कहा कि वह एक पुरानी इमारत थी, जिसे 26 सितंबर से गिराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि तीन मंजिला बिल्डिंग में से दो मंजिल को पहले ही गिरा लिया गया था। बाकी हिस्से गिरने से तीन मजदूर फंस गए, जिसमें से एक को निकाल लिया गया है।

  • 09:33 AM, 03 Oct 2022

    गुरुग्राम में इमारत के नीचे मजदूर फंसे

    गुरुग्राम में इमारत के नीचे मजदूर फंसे

    हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज एक में इमारत के नीचे 2-3 मजदूर फंस गए हैं। जानकारी अनुसार, इस बिल्डिंग को गिराया जा रहा था, जो ढह गया। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन जारी है और एक मजदूर को बचा लिया गया है।

  • 09:23 AM, 03 Oct 2022

    सीएम शिंदे को मिली धमकी को लेकर फडणवीस काफी गंभीर

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सीएम एकनाथ शिंदे को मिली धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसने कल मुख्यमंत्री को धमकी दी थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और हम उसपर फोकस कर रहे हैं।

  • 09:18 AM, 03 Oct 2022

    कोरोना वायरस के 3,011 नए मामले दर्ज

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल मामलों की संख्या 4,45,97,498 पहुंच गई। वर्तमान समय में पूरे देश में 36,126 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से अब तक 5,28,701 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • 09:09 AM, 03 Oct 2022

    ग्रेटर नोएडा में अच्छे काम के लिए पुलिस टीम सम्मानित

    ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि दो अक्टूबर को एक 11 साल का बच्चा दोपहर 12:30 बजे से लापता था। इसके बाद उसके पिता को फिरौती का फोन आया, जिसमें 30 लाख रुपये मांगे गए। पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया गया। साथ ही बच्चा को सकुशल उसके माता-पिता के पास लाया गया। उन्होंने कहा कि टीम ने अच्छा काम किया है, जिस कारण से सभी को 25-25 हजार रुपये से सम्मानित किया गया।

  • 08:54 AM, 03 Oct 2022

    ओम बिरला और हरिवंश 8वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश 6 से 7 अक्टूबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले 8वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

  • 08:46 AM, 03 Oct 2022

    यौन एक्सटार्शन मामले में शामिल युवक गिरफ्तार

    दिल्ली के बाहरी जिले के साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के भरतपुर से यौन एक्सटार्शन धोखाधड़ी में शामिल 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर पीड़ितों के फेक अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलता था।

  • 08:29 AM, 03 Oct 2022

    भारत जोड़ो यात्रा मैसूर से शुरू

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के मैसूर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का केरल चरण 29 सितंबर को पूरा हुआ था। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी