News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : बंगाल में BJP का प्रदर्शन, सुवेंदु अधिकारी हिरासत में; प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव


नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने आज नबन्ना चलो अभियान का आह्नान किया है। इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल में जगह-जगह पुलिस ने नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई की टीम देशभर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई दिल्ली-गाजियाबाद समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, सिकंदराबाद हादसे के बाद आग लगने वाली इमारत और लॉज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के मालिकों और लॉज के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है।

  • 03:00 PM, 13 Sep 2022

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि ये दवाएं आने वाले दिनों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में पहुंच, सामर्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। दवाओं की वहनीयता और उपलब्धता के पीएम मोदी के दावे के लिए यह सूची उपयोगी साबित होगी।

  • 02:58 PM, 13 Sep 2022

    पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

    कोलकाता में पुलिस कर्मियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की। बता दें कि नबन्ना चलो मार्च के आह्वान में पार्टी के अन्य सदस्य भी शामिल हुए थे।

  • 02:56 PM, 13 Sep 2022

    नीरज बवाना गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवाना गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा कनाडा के भगोड़े अपराधी अर्शदीप सिंह के सिंडिकेट द्वारा एक व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का मामला सुलझाया गया है।

  • 02:52 PM, 13 Sep 2022

    Hindi Diwas 2022: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर मचा बवाल

    Hindi Diwas 2022 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के पत्र से विवाद खड़ा हो गया है। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि बिना किसी वजह के करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल करके हिंदी दिवस को नहीं मनाना चाहिए।

  • 02:30 PM, 13 Sep 2022

    प्रकाश चंद को नियुक्त किया गया राजदूत

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रकाश चंद को बाली के इरिट्रिया राज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

  • 02:25 PM, 13 Sep 2022

    भारत और चीन की सेनाओं के बीच प्रक्रिया हुई पूरी

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत और चीन की सेनाओं ने आज पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पेट्रोलिंग पॉइंट-15 के पास गोगरा हाइट्स-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों पक्षों ने फ्रिक्शन प्वाइंट से सैनिकों को वापस लेने की वेरिफिकेशन पूरी की है।

  • 02:17 PM, 13 Sep 2022

    पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

    नबन्ना चलो मार्च के आह्वान के बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे।

  • 02:11 PM, 13 Sep 2022

    बेंगलुरु में चलाया गया अतिक्रमण अभियान

    कर्नाटक के बेंगलुरु के महादेवपुरा इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।

  • 02:05 PM, 13 Sep 2022

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाव का इस्तेमाल

    भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हुगली में त्रिबेनी नदी पार करने के लिए एक नाव का उपयोग किया। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी के नेताओं को आज पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  • 01:53 PM, 13 Sep 2022

    भाजपा ने निकाल नबन्ना चलो मार्च

    भाजपा ने कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ नबन्ना चलो मार्च निकाला।

  • 01:43 PM, 13 Sep 2022

    3 अक्टूबर तक के लिए सुनवाई स्थगित

    उत्तर प्रदेश की मथुरा कोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित एक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

  • 01:36 PM, 13 Sep 2022

    पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का बयान

    पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ज्ञानवापी मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अदालत ने फैसला सुनाया था कि 1947 में धार्मिक स्थलों की यथास्थिति बनाए रखी जाए। बीजेपी बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को खत्म करने में नाकाम रही है, इसलिए वे लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। कोर्ट का फैसला बीजेपी के इस बयान का समर्थन करता है।

  • 01:30 PM, 13 Sep 2022

    बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर हो नये संसद का नाम

    तेलंगाना विधानमंडल ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र से भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर के नाम पर नए संसद भवन का नाम रखने का आग्रह किया गया। राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव पारित किया। उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव ने सदन में प्रस्ताव पेश किया।

     

    01:25 PM, 13 Sep 2022

    नाव से कोलकाता पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

    भाजपा के नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नावों का उपयोग कर कोलकाता पहुंचे।

  • 01:20 PM, 13 Sep 2022

    पुलिस ने हावड़ा ब्रिज पर यातायात आवाजाही को रोका

    भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के मद्देनजर कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर पुलिस ने रोकी यातायात आवाजाही को रोक दिया है।

  • 01:18 PM, 13 Sep 2022

    उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे पर बोले सीएम धामी

    उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदरसों का ठीक प्रकार से सर्वे होना बहुत जरूरी है इसलिए हम इनका सर्वे करवाएंगे क्योंकि ये संस्थाएं भी हमारी ठीक होनी चाहिए इसलिए सर्वे बहुत जरूरी है।

  • 01:04 PM, 13 Sep 2022

    सुवेंदु अधिकारी समेत हिरासत में लिए गए कई नेता

    भाजपा के नबन्ना चलो मार्च से पहले कोलकाता के हेस्टिंग्स से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी नेताओं को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।

  • 12:56 PM, 13 Sep 2022

    MNS नेता वृशांत वाडके गिरफ्तार

    MNS नेता वृशांत वाडके को एक 42 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि वीपी रोड पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • 12:41 PM, 13 Sep 2022

    सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला

    भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता के पास अपने लोगों का समर्थन नहीं है और इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लागू कर रही हैं।

  • 12:29 PM, 13 Sep 2022

    नबन्ना चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

     नबन्ना चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

    पश्चिम बंगाल में नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता ले जा रही बसों को उत्तर 24 परगना में पुलिस ने रोका।

  • 11:45 AM, 13 Sep 2022

    पूर्व राज्य मंत्री विजयभास्कर के घर पहुंचे सांसद सीवी षणमुगम

    AIADMK सांसद सीवी षणमुगम ने AIADMK के पूर्व राज्य मंत्री विजयभास्कर के आवास का दौरा किया। बता दें कि सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय (DVAC) ने उनके आवास पर छापेमारी की है।

  • 11:36 AM, 13 Sep 2022

    टोक्यो में हुई 20वीं ‘उच्च स्तरीय बैठक’

    भारतीय तटरक्षक-जापान तटरक्षक बल के बीच 20वीं उच्च स्तरीय बैठक कल टोक्यो में हुई। आईसीजी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजी वीएस पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इंडो पैसिफिक को सुरक्षित और स्वच्छ समुद्री को बढ़ावा देने के लिए दो तट रक्षकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेगा।

  • 11:32 AM, 13 Sep 2022

    उपराष्ट्रपति से मिले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने आज उप-राष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

  • 11:28 AM, 13 Sep 2022

    PM मोदी के नेतृत्व में गुजरात विकास की राह पर आगे बढ़ा

    गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में गुजरात विकास के हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़-चढ़कर दे रहा है और विकास का रोल मॉडल बन रहा है। PM के ही प्रेरणा से गुजरात नीति संचालित राज्य के रूप ऊभरा है। वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप राज्य में 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

  • 11:23 AM, 13 Sep 2022

    कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला

    कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP अपने आपको निक्कर से क्यों जोड़ती है, अगर आप निक्कर पहन ले तो क्या आप BJP के हो गए, क्या सब BJP निक्कर पहनते हैं? जो सफलता भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी जी को मिल रही है उससे ये लोग ध्यान मोड़ना चाहते हैं:

  • 11:22 AM, 13 Sep 2022

    सिकंदराबाद हादसे के बाद बिल्डिंग और शोरूम के मालिक पर FIR दर्ज

    हैदराबाद की नॉर्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि आग लगने वाली इमारत और लॉज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के मालिकों और लॉज के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

  • 11:15 AM, 13 Sep 2022

    पीएम मोदी के साथ काम करना हमारा सौभाग्य- अश्विनी वैष्णव

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात सरकार और वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश को नई दिशा में ले जाने के लिए जिस तरह से PM काम कर रहे हैं ये हमारा सौभाग्य है।

  • 11:09 AM, 13 Sep 2022

    स्पेशल सेल की टीम ने लुटेरे जावेद को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेवात के रहने वाले लुटेरे जावेद उर्फ जाबिद या जुब्बी को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली में 2021 में पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान चार पीसीआर वैन पर हमले के मामले में भगोड़ा अपराधी था। वह दिल्ली और हरियाणा में अपराध के 15 जघन्य मामलों में शामिल था।

  • 10:58 AM, 13 Sep 2022

    जूते-चप्पल फेंकने की घटना पर बोले खेल मंत्री अशोक चंदना

    राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चंदना ने घटना के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अगर सचिन पायलट मुझ पर जूता फेंककर सीएम बनना चाहते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द बनाया जाए, क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है।

  • 10:53 AM, 13 Sep 2022

    खेल मंत्री अशोक चंदना के कार्यक्रम में फेंके गए जूते-चप्पल

    राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चंदना के एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट के नारे लगते ही कुछ लोगों ने भीड़ पर जूता-चप्पल फेंक दिया।

  • 10:46 AM, 13 Sep 2022

    अपने बयान पर बोले बिहार के कृषि मंत्री

    अपने बयान पर बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा है मैं उस पर कायम हूं, मैं अपने बयान में कोई संशोधन नहीं कर रहा हूं। इसके आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।

  • 10:43 AM, 13 Sep 2022

    सिकंदराबाद हादसे पर बोले तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली

    सिकंदराबाद हादसे पर तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मालिक फरार हैं, लेकिन उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना होने के बाद पुलिस तुरंत उनके घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • 10:32 AM, 13 Sep 2022

    हादसे में आठ लोगों की हुई मृत्यु- तेलंगाना के गृह मंत्री

    हादसे में आठ लोगों की हुई मृत्यु- तेलंगाना के गृह मंत्री

    तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली ने बताया कि घटना में 8 लोगों मृत्यु हुई है, जिसमें से 2 लोग चेन्नई, 3 दिल्ली, एक विजयवाडा और अन्य की पहचान हो रही है। जबकि 7 लोग अस्पताल में है, एक की हालत नाजुक है। मृतकों के शव उनके घर भिजवाए जा रहे हैं। CM ने 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है।

  • 10:29 AM, 13 Sep 2022

    एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता करेगा भारत

    भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता करेगा। इसकी अध्यक्षता में भारत द्वारा दिसंबर 2022 से शुरू होने वाले देश भर में 200 से अधिक G20 बैठकों की मेजबानी करने की उम्मीद है।

  • 10:16 AM, 13 Sep 2022

    पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

    भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पश्चिम बंगाल के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर झड़प हुई। पुलिस ने नबन्ना चलो मार्च में भाग लेने के लिए कोलकाता जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

  • 10:10 AM, 13 Sep 2022

    ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचा आईएनएस सतपुड़ा

    भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचे। भारतीय नौसेना ने बताया कि बंदरगाह और समुद्र दोनों में दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज और समुद्री विमान शामिल हैं। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना बातचीत और खेल गतिविधियों में शामिल होंगे।

  • 10:08 AM, 13 Sep 2022

    चेन्नई में आरकेएम इलेक्ट्रिकल्स मालिक के आवास पर रेड

    सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ने चेन्नई में आरकेएम इलेक्ट्रिकल्स के मालिक मणिवन्नन के आवास पर छापेमारी की।

  • 10:05 AM, 13 Sep 2022

    कोलकाता में बारिश के बाद हुआ जलभराव

    पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव हुआ। वीडियो लेक गार्डन और गोल्फ ग्रीन क्षेत्र का है।

  • 09:53 AM, 13 Sep 2022

    थेनी मेडिकल कॉलेज के डीन के आवास पर रेड

    तमिलनाडु के पुदुर क्षेत्र में थेनी मेडिकल कॉलेज के डीन बालाजनाथन के आवास पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने छापा मारा।

  • 09:51 AM, 13 Sep 2022

    CBI ने 33 स्थानों पर छापा

    सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के कई जिलों, इसके अलावा गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर छापेमारी की।

  • 09:45 AM, 13 Sep 2022

    भाजपा नेता उठाए पुलिस पर सवाल

    पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि नबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता की ओर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स लगाए हैं। हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका। मैं भी दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं।

  • 09:39 AM, 13 Sep 2022

    BCCI की याचिका पर आज होगी SC में सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यकाल को लेकर इसके संविधान में संशोधन करने के लिए शीर्ष न्यायालय की अनुमति मांगी गई है।

  • 09:35 AM, 13 Sep 2022

    डीसीपी चंदना दीप्ति ने दी हादसे की जानकारी

    हैदराबाद के उत्तरी क्षेत्र की डीसीपी चंदना दीप्ति ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बीती रात करीब साढ़े नौ बजे लगी। आग बेसमेंट में लगी, जहां कई इलेक्ट्रिक बाइक खड़ी थीं। हम अभी तक आग की उत्पत्ति के बारे में नहीं जानते हैं। 8 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। मामला दर्ज किया गया है।

  • 09:28 AM, 13 Sep 2022

    भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई झड़प

    पश्चिम बंगाल के रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई। भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता के नबन्ना के लिए रवाना हो रहे थे। फिलहाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया है।

  • 09:23 AM, 13 Sep 2022

    गुवाहाटी में बारिश के बाद हुआ जलभराव

    असम: गुवाहाटी में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव हुआ।

  • 09:15 AM, 13 Sep 2022

    पूर्व मंत्री के 26 ठिकानों पर डीवीएसी का छापा

    तमिलनाडु में डीवीएसी ने कोयंबटूर सहित 26 स्थानों पर पूर्व राज्य मंत्री एसपी वेलुमणि से जुड़े आरोपों के संबंध में छापेमारी की। पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपनी करीबी सहयोगी कंपनियों को अनुचित तरीके से निविदाएं देने में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया था।

  • 09:13 AM, 13 Sep 2022

    बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का वीडियो वायरल

    बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक सामने आया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारे (कृषि) विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं। मेरे ऊपर और भी कई लोग हैं.. सरकार नई तो बन गई है लेकिन ये सरकार है वही पुरानी और इसके चाल चलन भी पुराने हैं।

  • 09:11 AM, 13 Sep 2022

    COVID-19 के 4,369 नए मामले मिले

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 4,369 नए मामले सामने आए हैं।
    कुल मामले: 4,45,04,949
    सक्रिय मामले: 46,347
    कुल रिकवरी: 4,39,30,417
    कुल मृत्यु: 5,28,185
    कुल वैक्सीनेशन: 2,15,47,80,693

  • 08:33 AM, 13 Sep 2022

    ‘ब्लू ओरिजिन’ का रॉकेट लॉन्चिंग के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    जेफ बेजोस की स्पेस ट्रैवल कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) का रॉकेट सोमवार को लॉन्चिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यू शेपर्ड रॉकेट (New Shepard Rocket) को वेस्ट टेक्सास से लॉन्च करने के लगभग एक मिनट बाद दुर्घटना का सामना करना पड़ा, लेकिन एक्सपेरीमेंट (प्रयोगों) को ले जाने वाला कैप्सूल पैराशूट की सुरक्षा में आगे जाने में कामयाब रहा।

     

  • 08:29 AM, 13 Sep 2022

    मिजोरम में मिले कोरोना वायरस के 91 नए केस

    मिजोरम में कोरोना वायरस के 91 नए मामले सामने आए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।
    कुल मामले: 2,37,846
    सक्रिय मामले: 321
    कुल डिस्चार्ज: 2,36,803
    कुल मौतें: 722

  • 08:27 AM, 13 Sep 2022

    पीएम मोदी ने जताया हादसे पर दुख

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने सिकंदराबाद हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

  • 08:18 AM, 13 Sep 2022

    राहुल गांधी निकाली पदयात्रा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम से की।

  • 08:14 AM, 13 Sep 2022

    तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का बयान

    तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन काफी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि घटना कैसे घटी।