News TOP STORIES नयी दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News: भारत ने की अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता के 13वें बैच की आपूर्ति


नई दिल्ली, भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता के 13वें बैच की आपूर्ति की, जिसमें आवश्यक दवाएं और चिकित्सा/सर्जिकल आइटम शामिल हैं। इन्हें इंदिरा गांधी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, काबुल के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

दूसरी ओर, यूएनजीए में, भारत ने यूक्रेन पर लाए गए एक मसौदा प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की रूस की मांग को खारिज करते हुए अल्बानिया द्वारा बुलाए गए एक प्रक्रियात्मक वोट के पक्ष में मतदान किया। भारत ने ‘हां’ में वोट किया। वहीं, 24 देशों (चीन, ईरान और रूस सहित) ने अपना वोट नहीं डाला। यूएनजीए में, अल्बानिया ने गुप्त वोट के बजाय पहले खुले वोट की मांग करते हुए प्रक्रियात्मक वोट का आह्वान किया था। इस सप्ताह के अंत में यूएनजीए में एक सार्वजनिक मतदान होगा।

आदि-अनंत भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित नव्य-भव्य श्री महाकाल लोक देश को समर्पित करेंगे। पूरी दुनिया में बसे सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह आस्था, श्रद्धा व गौरव का पल होगा। लोकार्पण समारोह के लिए उज्जैन में अप्रतिम साज-सज्जा की गई है।

  • 01:58 PM, 11 Oct 2022

    अर्बन लोकल बाडी में विज्ञापन के लिए पोर्टल का किया गया शुभारंभ

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, अर्बन लोकल बाडी में विज्ञापन के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। पोर्टल के माध्यम से सरकारी और प्राइवेट भवनों पर जिनको भी विज्ञापन कराने की आवश्यकता होगी उसको एक प्लेटफॉर्म मिल गया है। इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी।

  • 01:53 PM, 11 Oct 2022

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी का हो रहा भव्य निर्माण- धामी

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारपुरी का हो रहा भव्य निर्माण- धामी

    केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारपुरी का भव्य निर्माण हो रहा है। आज मैं निर्माण कार्य देखने आया हूं। दिसंबर 2023 तक ये कार्य पूरा होगा।

  • 01:45 PM, 11 Oct 2022

    मामले की जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए- नारायण राणे

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने महाराष्ट्र सरकार पर 2020 के पालघर माब लिंचिंग मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने पर कहा कि, मामले की जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

  • 01:30 PM, 11 Oct 2022

    भारत ने की अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता के 13वें बैच की आपूर्ति

    भारत ने की अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता के 13वें बैच की आपूर्ति

    भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता के 13वें बैच की आपूर्ति की, जिसमें आवश्यक दवाएं और चिकित्सा/सर्जिकल आइटम शामिल हैं। इन्हें इंदिरा गांधी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, काबुल के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

  • 01:27 PM, 11 Oct 2022

    नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए जय शाह और राजीव शुक्ला

    नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए जय शाह और राजीव शुक्ला

    बीसीसीआई सचिव जय शाह और इसके उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला क्रिकेट निकाय में पदों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए बीसीसीआई मुख्यालय के लिए रवाना हुए। महाराष्ट्र भाजपा विधायक आशीष शेलार भी मौजूद हैं।

  • 01:20 PM, 11 Oct 2022

    यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पीएम आज महाकाल मंदिर गलियारे का उद्घाटन करेंगे- सिंधिया

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि उज्जैन में महाकाल मंदिर गलियारे का उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे। पीएम मोदी ने भारत को न केवल एक आर्थिक शक्ति के रूप में बल्कि दुनिया में एक आध्यात्मिक शक्ति के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है।

  • 01:18 PM, 11 Oct 2022

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छपरा सारण पहुंचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छपरा सारण पहुंचे। गृह मंत्री आज जेपी नारायण की जयंती पर सारण जिले के जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा जाएंगे।

  • 12:49 PM, 11 Oct 2022

    कर्नाटक हो रही भारी बारिश के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ी

    कर्नाटक में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव, बारिश का पानी लोगों के घरों, दुकानों में घुस रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोगों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

  • 12:32 PM, 11 Oct 2022

    पीएम उज्जैन में आज करेंगे 850 करोड़ रुपये के महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में 850 करोड़ रुपये के महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

  • 12:18 PM, 11 Oct 2022

    2020 पालघर माब लिंचिंग मामले की जांच करेगी CBI

    महाराष्ट्र सरकार 2020 पालघर मॉब लिंचिंग मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए तैयार है। एक हलफनामे में, महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह सीबीआई को जांच सौंपने के लिए तैयार है और उसे इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।

  • 12:00 PM, 11 Oct 2022

    अगर BJP सड़कें बनाएगी तो क्या सिर्फ भाजपा के लोग उसका इस्तेमाल करेंगे- जेपी नड्डा

    अगर BJP सड़कें बनाएगी तो क्या सिर्फ भाजपा के लोग उसका इस्तेमाल करेंगे- जेपी नड्डा

    बिलासपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बीजेपी या कांग्रेस को मत देखिए, कौन आपके बारे में सोच रहा है और बीजेपी सिर्फ यही कर रही है। मैं कांग्रेस समर्थकों से कहूंगा कि अब हमें अवसर मिल गया है, इसलिए हमारा समर्थन करें, हम सभी के लिए काम करेंगे। अगर मैं सड़कें, विश्वविद्यालय बनाता हूं-क्या केवल भाजपा के लोग ही उनका उपयोग करेंगे?

  • 11:56 AM, 11 Oct 2022

    असम राइफल्स ने एनएससीएन-के (वाईए) के एक कैडर को किया गिरफ्तार

    असम राइफल्स ने एनएससीएन-के (वाईए) के एक कैडर को किया गिरफ्तार

    असम राइफल्स की लान्गिंग बटालियन ने लान्गडिंग पुलिस के साथ मिलकर 10 अक्टूबर को लान्गडिंग टाउन से एनएससीएन-के (वाईए) के एक कैडर को गिरफ्तार किया।

  • 11:49 AM, 11 Oct 2022

    कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे पर हुआ हिमपात

    कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे पर हुआ हिमपात

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमपात हुआ। डीएसपी मनाली ने पर्यटकों को बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रे पर जाने से बचने की सलाह दी है।

  • 11:45 AM, 11 Oct 2022

    श्री महाकाल लोक का अद्भुत निर्माण हुआ है- सीएम शिवराज

    श्री महाकाल लोक का अद्भुत निर्माण हुआ है- सीएम शिवराज

    मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। प्रधानमंत्री आज उज्जैन आ रहे हैं। श्री महाकाल महाराज की कृपा से श्री महाकाल लोक का अद्भुत निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री श्री महाकाल लोक को श्री महाकाल महाराज को समर्पित करेंगे।

  • 11:43 AM, 11 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जामकंदोरना में एक जनसभा को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जामकंदोरना में एक जनसभा को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही गुजरात में राजकोट जिले के जामकंदोरना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 11:41 AM, 11 Oct 2022

    1997 उपहार आग त्रासदी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को जारी किया नोटिस

    1997 उपहार आग त्रासदी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और सबूतों से छेड़छाड़ मामले में दोषी कारोबारी सुशील अंसल की अपील पर जवाब दाखिल करने को कहा।

  • 11:26 AM, 11 Oct 2022

    पुष्कर सिंह धामी ने किया केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए।

  • 11:18 AM, 11 Oct 2022

    अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के डी गैंग से जुड़े 5 लोगों गिरफ्तार

    मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटार्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के डी गैंग से जुड़े 5 लोगों को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया है।

  • 11:17 AM, 11 Oct 2022

    भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना आज सीआईडी के समक्ष हुए पेश

    एम्स कल्याणी में कथित भर्ती अनियमितताओं के संबंध में बांकुरा से भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना आज सीआईडी के समक्ष पेश हुए हैं।

  • 11:14 AM, 11 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे के. चंद्रशेखर राव और चंद्रबाबू नायडू

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

  • 11:12 AM, 11 Oct 2022

    कांग्रेस पार्टी बच्चों का दुरुपयोग कर कानून का कर रही उल्लंघन

    राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस का जवाहर बाल मंच बच्चे जोड़ो अभियान चला रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों को संगठित तरीके से शामिल किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी बच्चों का दुरुपयोग कर कानून का उल्लंघन कर रही है, हमने कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा है।

  • 11:05 AM, 11 Oct 2022

    न्यायाधीश यूयू ललित ने की उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश

    भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की। जस्टिस चंद्रचूड़ 50वें CJI होंगे। चीफ जस्टिस यूयू ललित इस साल 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

  • 10:57 AM, 11 Oct 2022

    भारत दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप हब में से एक है- पीएम मोदी

    यूएन वर्ल्ड जियोस्पेशियल इंटरनेशनल कांग्रेस में पीएम मोदी ने कहा, संकट के समय एक दूसरे की मदद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक संस्थागत दृष्टिकोण की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठन हर क्षेत्र में संसाधनों को अंतिम छोर तक ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं। भारत दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप हब में से एक है। 2021 के बाद से, हमने यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या को लगभग दोगुना कर दिया है।

  • 10:48 AM, 11 Oct 2022

    हम गांवों में संपत्तियों का नक्शा बनाने के लिए कर रहे ड्रोन का उपयोग- पीएम

    संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में पीएम मोदी ने कहा, पीएम-स्वामित्व योजना इस बात का उदाहरण है कि डिजिटलीकरण से लोगों को क्या लाभ होता है। हम गांवों में संपत्तियों का नक्शा बनाने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं और इसके उपयोग से ग्रामीणों को उनके संपत्ति कार्ड मिल रहे हैं।

  • 10:47 AM, 11 Oct 2022

    भारत की विकास यात्रा में दो स्तंभ प्रौद्योगिकी और प्रतिभा हैं- पीएम मोदी

    भारत की विकास यात्रा में दो स्तंभ प्रौद्योगिकी और प्रतिभा हैं- पीएम मोदी

    संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में अपनी टिप्पणी में पीएम मोदी ने कहा, भारत की विकास यात्रा में दो स्तंभ – प्रौद्योगिकी और प्रतिभा बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रौद्योगिकी परिवर्तन लाती है। भारत में, प्रौद्योगिकी बहिष्कार का एजेंट नहीं है, यह समावेश का एजेंट है।

  • 10:43 AM, 11 Oct 2022

    राजस्थान एचसी के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पंकज मिथल को किया गया नियुक्त

    पंकज मिथल को राजस्थान एचसी के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राजस्थान में स्थानांतरित किया गया है, न्यायमूर्ति पीबी वराले को कर्नाटक एचसी के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति एएम माग्रे को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एचसी के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया।

  • 10:27 AM, 11 Oct 2022

    लाहौल-स्पीति जिले में आज हुआ हिमपात

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में आज सुबह ताजा हिमपात हुआ।

  • 10:13 AM, 11 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कमलनाथ और CM बघेल

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कमलनाथ और CM बघेल

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सैफई में आज अनुभवी राजनेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को प्रतिनियुक्त किया।

  • 10:10 AM, 11 Oct 2022

    एनआईए ने जम्मू के राजौरी और बठिंडी इलाके में की छापेमारी

    टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने जम्मू के राजौरी और बठिंडी इलाके में छापेमारी की।

  • 10:05 AM, 11 Oct 2022

    डा जितेंद्र सिंह ने द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस का किया उद्घाटन

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस का उद्घाटन किया।

  • 09:58 AM, 11 Oct 2022

    आर्थिक अपराध शाखा ने बिहार के एसपी दया शंकर के की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने बिहार के पूर्णिया में एसपी दया शंकर के आधिकारिक आवास पर छापेमारी की।

  • 09:38 AM, 11 Oct 2022

    आज निवर्तमान CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम का सौंपेंगे पत्र

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) UU ललित ने सभी न्यायाधीशों से अनुरोध किया है कि वे आज सुबह 10.15 बजे जजों के लाउंज में इकट्ठा हों, जब निवर्तमान CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौंपेंगे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किए जाने की संभावना है।

  • 09:34 AM, 11 Oct 2022

    पीएम ने दी अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी।

  • 09:33 AM, 11 Oct 2022

    टेरर फंडिंग मामले में मेंढर और शोपियां तलाश अभियान जारी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने टेरर फंडिंग मामले में पुंछ ज़िले के मेंढर और शोपियां में तलाशी अभियान चलाया।

  • 09:12 AM, 11 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

  • 09:07 AM, 11 Oct 2022

    भारी बारिश के कारण मथुरा में किसानों की फसलें बर्बाद

    उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जलभराव से मथुरा के कुछ हिस्सों में कृषि क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

  • 09:06 AM, 11 Oct 2022

    टेरर फंडिंग मामले में NIA ने की जम्मू कश्मीर में छापेमारी

    सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट, राजौरी की संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित मामले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, शोपियां और बांदीपोरा जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है। एनआईए द्वारा अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट के फंडिंग पैटर्न और गतिविधियों के बारे में मामला दर्ज किया गया था, जो जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के लिए एक फ्रंट इकाई के रूप में कार्य कर रहा है, जिसे यूए (पी) ए 2019 के तहत एक गैरकानूनी एसोसिएशन के रूप में घोषित किया गया था।

  • 09:02 AM, 11 Oct 2022

    मोमिनपुर क्षेत्र में धारा 144 लागू, तैनात की गई पुलिस टीम

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच झड़प की नौ अक्टूबर की घटना के बाद मोमिनपुर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस टीम तैनात है।

  • 09:01 AM, 11 Oct 2022

    टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गया गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रात भर पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • 08:52 AM, 11 Oct 2022

    भारत ने UNGA में रूस के खिलाफ किया वोट

    यूएनजीए में, भारत ने यूक्रेन पर लाए गए एक मसौदा प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की रूस की मांग को खारिज करते हुए अल्बानिया द्वारा बुलाए गए एक प्रक्रियात्मक वोट के पक्ष में मतदान किया। भारत ने हां में वोट किया। वहीं 24 देशों (चीन, ईरान और रूस सहित) ने अपना वोट नहीं डाला।

  • 08:32 AM, 11 Oct 2022

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) प्रवेश 2022 चरण 3 अनुसूची जारी

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) प्रवेश 2022 चरण 3 अनुसूची जारी की है। यूनिवर्सिटी की ओर से पहली मेरिट लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। डीयू ने 12 अक्टूबर को शाम 4:59 बजे तक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

  • 08:22 AM, 11 Oct 2022

    देहरादून में ब्यासी के पास देर रात खाई में गिरी कार, 3 लोगों को किया गया रेस्क्यू

    उत्तराखंड के देहरादून में ब्यासी के पास देर रात खाई में एक कार गिर गई। SDRF की टीम ने 3 लोगों को रेस्क्यू किया।

  • 08:19 AM, 11 Oct 2022

    राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 34वें दिन की शुरूआत चित्रदुर्ग से की।

  • 08:17 AM, 11 Oct 2022

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले तैयारियों का लिया जा रहा जायजा

    गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजकोट के जामकंडोरणा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसे लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की स्थिति और बाकी की तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है।