News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : राहुल गांधी ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर जाना हालचाल, एम्स में चल रहा है राजद प्रमुख का इलाज


नई दिल्ली, । राज्यसभा में आज जयंत चौधरी, मुकुल वासनिक, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धनंजय महादिक समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा। वहीं, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पहले ‘अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर’ में भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगे। 

  • 04:02 PM, 08 Jul 2022

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दोपहर दिल्ली के एम्स में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने लालू यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली। बता दें कि लालू यादव को इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

  • 03:55 PM, 08 Jul 2022

    कोरोना से भी तेज फैलता है ‘मारबर्ग वायरस’

    कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया अभी जूझ रही है, कई देशों में मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच एक नया वायरस सामने आया है, जो काफी खतरनाक बताया जा रहा है। इस वायरस का नाम है, मारबर्ग। पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में मारबर्ग के 2 संदिग्‍ध मामले सामने आए हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) भी इस नए वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। हालांकि, मारबर्ग वायरस की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये वायरस काफी तेजी से फैलता है।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी शिमला को सौगात

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के ढल्ली में 17.18 करोड़ रुपए के बस स्टैंड, परिवहन कार्यालय, कार्यशाला और वाणिज्यिक परिसर का शिलान्यास किया।

  • 03:36 PM, 08 Jul 2022

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कांवड़ यात्रा को लेकर हमारा पूरा शासन प्रशासन तैयार है। शिव भक्तों का उत्तराखंड देव भूमी में स्वागत होगा।

  • 03:29 PM, 08 Jul 2022

    सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य, ब्रजेश पाठक, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

  • 03:19 PM, 08 Jul 2022

    राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी बोले

    रालोद प्रमुख और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि जहां मैं अपने धन का 100% ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए समर्पित करूंगा क्योंकि वहां देश के युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

  • 03:09 PM, 08 Jul 2022

    CM नवीन पटनायक से द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।

  • 03:00 PM, 08 Jul 2022

    शिंजो आबे के निधन पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

  • 02:55 PM, 08 Jul 2022

    क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करे आलाकमान

    मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग में शामिल 7 विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस ने उन विधायकों को भी नोटिस भेजा है जो फ्लोर टेस्ट के लिए समय पर नहीं पहुंचे थे।

  • 02:51 PM, 08 Jul 2022

    शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।

  • 02:48 PM, 08 Jul 2022

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बड़ी कार्रवाई

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यौन उत्पीड़न के आरोप में खूंटी के SDO सैयद रियाज अहमद को निलंबित करने का आदेश दिया है।

  • 02:43 PM, 08 Jul 2022

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण के प्रतीक पर कोई संदेह नहीं है, यह शिवसेना का है और हमेशा रहेगा।

  • 02:36 PM, 08 Jul 2022

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।