News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश कानपुर गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र,


नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पंजाब के मानसा पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों के साथ पुलिस और सेना की मुठभेड़ जारी है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं। जिनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल भी शामिल है। वहीं, भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की नफरती धार्मिक टिप्पणियों को लेकर खाड़ी के कई देशों ने भारत सरकार के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की है।

  • दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह को कश्मीर में हुई हालिया घटनाओं को लेकर पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है।

  • मंकीपाक्स के संदिग्ध मामले में नेगेटिव रिपोर्ट आई

     

    ANI से सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में मंकीपाक्स के संदिग्ध मामले में नेगेटिव रिपोर्ट आई है। सैंपल पुणे में स्थित ICMR में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी को परीक्षण के लिए भेजा गया था।

  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दोहा से दिल्ली के लिए हुए रवाना

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दोहा से दिल्ली के लिए हुए रवाना

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दोहा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उपराष्ट्रपति तीन देशों की यात्रा पर गए थे। उपराष्ट्रपति गैबान, सेनेगल और कतर की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।

  • बम से उड़ाने की धमकी देने वाले राज मोहम्मद को हिरासत में लिया गया

    आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी राज मोहम्मद को तमिलनाडु के पुदुकुडी से हिरासत में लिया गया है।

  • मुंबई पुलिस ने भेजा नुपूर शर्मा को समन

     

    महाराष्ट्र के मुंब्रा पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को 22 जून को उनके विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी पर बयान दर्ज करने के लिए समन किया है।

  • राज्यसभा चुनाव को लेकर एनसीपी की बैठक शुरू

     

    राज्यसभा चुनाव को लेकर मुंबई में एनसीपी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में पार्टी प्रमुख शरद पवार, नेता जयंत पाटिल और एकनाथ खडसे मौजूद हैं।

  • कर्नाटक में 24 छात्राओं पर लगा सात दिन का प्रतिबंध

     

    कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के एक कालेज में पढ़ने वाली 24 छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षाओं में जाने से सात दिनों की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुत्तूर तालुक में उप्पिनंगडी डिग्री कालेज के अधिकारियों द्वारा छात्राओं के द्वारा हिजाब उतारे बिना कक्षाओं में प्रवेश करने से इनकार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

  • सीएम योगी ने की राधा-रानी मंदिर में पूजा

    सीएम योगी ने की राधा-रानी मंदिर में पूजा

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में बरसाना के राधा रानी मंदिर में पूजा की।

  • राहुल गांधी ने दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मानसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी।

  • अमित शाह ने किया राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए बने राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा यह भवन आदिवासी मामलों में संस्थागत विकास में बड़ा योगदान देगा। मोदी जी के नेतृत्व में इस सरकार ने आठ वर्ष में आदिवासी और आदिवासी क्षेत्र के विकास में पूरा जोर दिया।

  • सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मनसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की।

  • दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को मुहैया कराई सुरक्षा

     

    दिल्ली पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिजनों को सुरक्षा प्रदान की है।

  • महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप से मिले संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे

     

    राज्य गृह विभाग के मुताबिक, सलमान खान धमकी पत्र मामले में मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने इसके सिलसिले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा पत्र भेजने से पहले रेकी की गई थी और इसमें बिश्नोई गिरोह शामिल हो सकता है।

  • सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के गांव मानसा में उनके आवास पर पहुंचे।

  • मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 17 नए केस- नरोत्तम मिश्रा

    मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 17 नए केस- नरोत्तम मिश्रा

     

    मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में कोरोना के हालात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में 236 एक्टिव केस हैं। संक्रमण दर घट कर 0.32% हो गई है। रिकवरी दर 98.2% है।

     


  • कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का बयान

     

    कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश पाठ्यपुस्तक विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका (कांग्रेस) उद्देश्य पाठ्यपुस्तक नहीं है, बल्कि चुनाव के मुद्दे का राजनीतिकरण करना है। पिछले 65 साल से छात्रों को झूठी बातें सिखा रहे थे

  • बालासाहेब थोराट ने दी बैठक के बारे में जानकारी

    बालासाहेब थोराट ने दी बैठक के बारे में जानकारी

     

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने राज्यसभा चुनाव को लेकर होने वाली बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महा विकास अघाड़ी की तीनों पार्टी के हमारे सदस्य बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मार्गदर्शन दिया जाएगा कि कैसे वोटिंग करना है। राज्यसभा का मतदान अधिमान्य प्रकार का मतदान है, इसमें क्रमांक दिया जाता है तो इसके लिए सदस्यों को जानकारी होनी चाहिए।

  • अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम पर लगाई मुहर

     

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) को लेकर बड़ी खबर आई है। समाजवादी पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सात जून को नामांकन कर सकते हैं। छह जुलाई को यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जिसके लिए 20 जून को चुनाव होना है।

  • राज्यसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी की बैठक आज

     

    राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की आज शाम को बैठक होगी। सीएम ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार, राज्यसभा चुनाव के लिए AICC प्रभारी, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

  • सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर मौजूद एक बैंक में लगी आग

    सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर मौजूद एक बैंक में लगी आग

     

    सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर मौजूद एक बैंक में आग लग गई है। फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

  • सीएम योगी ने लिया यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में हिस्सा

    सीएम योगी ने लिया यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में हिस्सा

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 5वीं बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया।

  • पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम

     

    भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकामयाब कर दिया है। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई 5 किलो आइईडी सीमा सुरक्षा बल ने बरामद कर ली है।


  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है वैक्सीन की 14.65 करोड़ डोज

     

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 14.65 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

     


  • दिल्ली- यूपी- एमपी में हीटवेव की गंभीर स्थिति

     

    उत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि जैसे राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि में आज हीटवेव की गंभीर स्थिति रहने वाली है। हालांकि, अब भी सिक्किम जैसे कई राज्य हैं, जहां पर बारिश होती रहेगी।


  • इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में मिसाइल से किया हमला

     

    इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर मिसाइल से हमला किया। इस दौरान दक्षिण में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। सीरियाई सेना के मुताबिक अधिकांश मिसाइलों को रोक दिया गया लेकिन दो मिसाइल को रोकने से चूक गए।

  • रूस ने अमेरिका के 61 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

     

    रूस ने 61 अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है। इसका एलान रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का जवाब है। इस लिस्ट में अमेरिकी अधिकारियों और बड़ी अमेरिकी कंपनियों के पूर्व व टाप मैनेजरों के नाम शामिल हैं।

  • सीएम हेमंत सोरेन के वकील ने अदालत से की मांग

     

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वकील ने 205 सीआरपीसी के तहत विशेष एमपी/एमएलए अदालत में एक आवेदन दायर कर शारीरिक उपस्थिति से छूट की मांग की। CM सोरेन को 2019 लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में आज अदालत के सामने पेश होना था।

  • ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

    ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,07,716 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 85,32,09,262 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

  • जम्मू में खीर भवानी यात्रा शुरु

     

    जम्मू कश्मीर के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने खीर भवानी यात्रा को लाल झंडी दिखाकर रवाना किया। रमेश कुमार ने बताया यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्री कल दर्शन करके परसों वापस आएंगे।

  • कानपुर हिंसा मामले में 8 लोगों पर FIR दर्ज

     

    कानपुर हिंसा मामले में समाज में शांति भंग करने के लिए अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

  • राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

  • सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

     

    पंजाब के मानसा में दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।

  • देश में COVID-19 के 3,714 नए केस मिले

     

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3,714 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,513 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है।
    कुल मामले: 4,31,85,049
    सक्रिय मामले: 26,976
    कुल रिकवरी: 4,26,33,365
    कुल मौतें: 5,24,708
    कुल वैक्सीनेशन: 1,94,27,16,543

  • सीएम योगी ने की श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा की।

  • सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे।

  • मिजोरम में मिले COVID-19 के 30 नए केस

     

    मिज़ोरम में COVID-19 के 30 नए मामले सामने आए और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
    कुल मामले: 2,28,434
    सक्रिय मामले: 117
    कुल डिस्चार्ज: 2,27,617
    कुल मृत्यु: 700

  • पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत 2 साथियों सहित गिरफ्तार

     

    विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह तीन बजे विजिलेंस ने उन्हें अमलोह से उठाया है। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है।

     


  • पीएम मोदी आज ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के पार्षदों व भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के भाजपा पार्षद, हैदराबाद इकाई के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

  • ED का दावा- घोटाले की लाभार्थी हैं मेहुल चौकसी की पत्नी प्रीति

     

    प्रवर्तन निदेशालय ने PNB घोटाला मामले में PMLA की पूरक शिकायत दर्ज की है। ED ने मेहुल चौकसी की पत्नी प्रीति चोकसी को घोटाले का लाभार्थी बताया है और दावा किया है कि वह भी 2017 से अपने पति के साथ फरार हैं और कहीं छिपी हुई हैं।

  • UAE ने राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को किया गिरफ्तार

     

    दक्षिण अफ्रीका ने बताया कि UAE ने राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के तहत राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। समाचार एजेंसी रायटर ने इस बात की जानकारी दी है।

  • ब्रिटिश महिला का यौन उत्पीड़न करने वाला एक शख्स गिरफ्तार

     

    उत्तरी गोवा में स्वीट वाटर लेक, अरम्बोल के पास 6 एक ब्रिटिश महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स फिलहाल पुलिस लाकअप में बंद है। आगे की जांच जारी है।

  • कुपवाड़ा में सेना और पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

     

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों के साथ पुलिस और सेना की मुठभेड़ जारी है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं। जिनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल भी शामिल है