News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान होंगे यूएई के अगले राष्ट्रपति


नई दिल्ली, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद से बिहार में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। प्रत्येक पार्टी वार पलटवार करने से चूक नहीं रही है। अब LJP(रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी इस मामले पर नीतीश सरकार को घेरा है। चिराग ने आज सरकार से सवाल करते हुए पूछा की अभी तक कौन से अपराध की जांच रिपोर्ट सामने आई है और कितने अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है? उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस पेपर लीक की वजह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की छवि खराब हुई है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

वहीं दूसरी और बीती रात दिल्ली के मुंडका इलाके में लगी भीषण आग से 27 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पीएम मोदी, राष्ट्रपति और कई लोगों ने शोक जताया है। बता दें कि जनरेटर से शुरू हुई आग तीन मंजिला इमारत में लग गई थी जिसके बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई थी।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल भट की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

     

    जम्मू-कश्मीर के चदूरा तहसील कार्यालय के कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया। आतंकियों ने 12 मई को उनके ऑफिस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  • Sri lanka Crisis श्रीलंका में एलपीजी सिलेंडर की हुई कमी, लोग कर रहे विरोध

     

    कोलंबो में स्लेव आइलैंड पीएस के बाहर स्थानीय लोगों ने आज फिर श्रीलंकाई सरकार का विरोध किया है। उनका कहना है कि एक महीने से अधिक समय से उनके पास एलपीजी सिलेंडर नहीं है।

     


  • Kerala molesting case: छात्रों से छेड़छाड़ मामले में पूर्व स्कूल शिक्षक और सीपीआइएम पार्षद गिरफ्तार

     

    केरल में पूर्व स्कूल शिक्षक और सीपीआइएम पार्षद शशि कुमार को 30 साल तक छात्रों से छेड़छाड़ करने के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाला। इसके बाद एक छात्रा ने नीचे टिप्पणी कर सारी यातनाएं बनाई और बाद में और लड़कियों ने टिप्पणी की।

  • संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ फहराया गया

     

    भारत सरकार द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान के सम्मान में आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ फहराया गया। बता दें कि 13 मई को शेख का निधन हो गया था जिनके सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

  • Football 2023 Asian Cup final: चीन ने फुटबाल 2023 एशियाई कप फाइनल की मेजबानी करने से मना किया

     

    चीन ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 2023 फुटबाल एशियाई कप फाइनल की मेजबानी करने से मना कर दिया है। यह जानकारी एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने दी है।

  • असम के कुछ इलाकों में भारी बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न

     

    असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुवाहाटी के अनिल नगर इलाके में सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

  • ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण पर बोले पी चिदंबरम

     

    ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण पर पी चिदंबरम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव सरकार द्वारा जो पूजा स्थल अधिनियम केवल राम जन्मभूमि को छोड़कर पारित किया गया था उसका पालन होना चाहिए। अन्य सभी पूजा स्थलों को यथास्थिति में रहना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि हमें पूजा स्थलों की स्थिति नहीं बदलनी चाहिए, इससे बड़ा संघर्ष हो सकता है।

  • Sunil Jakhar announced to leave the party सुनील जाखड़ ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

     

    पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने आज पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस में जातिगत समीकरण पर हो रही राजनीति पर सवाल उठाए। उन्‍होंने कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्‍व पर भी निशाना साधा।

  • Single-use plastic banned in Delhi Secretariat 1 जून से दिल्ली सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन

     

    दिल्ली सरकार ने 1 जून से दिल्ली सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह कदम धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।

  • Fire in Jammu and Kashmir’s Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में तीन मंजिला मकान में लगी आग

     

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में तीन मंजिला मकान में आग लगने की जानकारी सामने आई है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। फायर कर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

     


  • जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

     

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर की जयंती से एक दिन पहले लुधियाना में उनके पैतृक आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • श्रीलंका को 65,000 मीट्रिक टन यूरिया देगा भारत

     

    श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक हालात को देखते हुए भारत ने एक बार फिर समर्थन का हाथ आगे बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने द्वीप राष्ट्र को 65,000 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति करने का फैसला किया है।

  • ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम आज पूरा, कल भी रहेगा जारी

     

    ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम आज बेहतर माहौल में पूरा हो गया है। कोर्ट कमिश्नर द्वारा कल भी ये सर्वे जारी रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच आज का सर्वे किया गया।

  • JP Nadda did a road show in Ludhiana : जेपी नड्डा ने लुधियाना में किया रोड शो

     

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज पंजाब के लुधियाना में रोड शो करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा की सवारी भी की।

  • Punjab Cm Bhagwant Mann says; पंजाब में जेलों के सभी वीआईपी कमरे बनेंगे जेल प्रबंधन ब्लॉक

     

    पंजाब सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने के लिए और जेल कर्मचारियों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए जेलों के सभी वीआईपी कमरों को जेल प्रबंधन ब्लॉक में परिवर्तित करने का आदेश दिया है।

  • TRF मामले में जम्मू-कश्मीर में चार स्थानों पर छापेमारी

     

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज सुबह द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) मामले में जम्मू-कश्मीर में चार स्थानों पर छापेमारी की है। मामले में कई अहम जानकारियां जुटाई गई है।

  • मुंडका हादसे के बाद महिला ने आंखों देखा हाल सुनाया

     

    मुंडका हादसे के बाद संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने आज छुट्टी मिलने के बाद आंखों देखा हाल सुनाया। महिला ने कहा कि हम एक मीटिंग कर रहे थे और पता नहीं कब आग लग गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। केवल एक ही निकास था जहां आग लग चुकी थी। महिला तीसरी मंजिल पर थी जहां 250-300 लोग और थे।

  • केजरीवाल ने मुंडका हादसे में मृतकों के परिवारों को 10 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया

     

    दिल्ली मुंडका आग मामले में दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

     


  • Arvind Kejriwal arrives in mundka अरविंद केजरीवाल मुंडका आग मामले के घटनास्थल पर पहुंचे

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग के घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सीएम के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। दोनों नेता अधिकारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं। बता दें कि दुर्घटना में अभी तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

  • पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को नाव समेत पकड़ा

     

    एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव, अल किरमानी को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कल देर रात आठ चालक दल के सदस्यों के साथ पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की घटना भी सामने आई है।

  • Guna policeman murder case: शिवराज बोले-अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई उदाहरण बनेगी

     

    गुना घटना पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिसवालों ने शिकारियों का सामना करते हुए शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। इसके साथ सीएम ने शहादत देने वाले पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्जा देकर 1-1 करोड़ की सम्मान निधि उनके परिवार को देने का एलान भी किया है।

     


  • पश्चिमी दिल्ली के डीएम मुंडका आग के घटनास्थल पहुंचे

     

    दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास कल लगी आग के बाद पश्चिमी दिल्ली के डीएम कीर्ति गर्ग ने आज एडीएम धर्मेंद्र कुमार के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को हल्की चोटें आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं मृतकों का DNA सैंपल्स लिया जाएगा।

     


  • Sanjay Raut on hindi as national language: संजय राउत ने हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने का किया समर्थन

     

    शिवसेना नेता संजय राउत ने आज हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदी भाषा का सम्मान करता हूं और संसद में भी बोलता हूं। राउत ने कहा कि हिंदी को पूरा देश समझता है इसलिए मैं गृह मंत्री अमित शाह से एक देश, एक विधान, एक भाषा बनाने का अनुरोध करता हूं।

  • नवनीत राणा कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया

     

    हनुमान चालीसा मामले से सुर्खियों में आई अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने आज दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उनके साथ उनके पति और महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा भी मौजूद हैं।

  • P Chidambaram’s attack on BJP from Chintan Shivir चिंतन शिविर से पी चिदंबरम का भाजपा पर हमला

     

    पी चिदंबरम ने कांग्रेस के चल रहे चिंतन शिविर से केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति अस्वीकार्य स्तर तक पहुंच गई है। सरकार अपनी गलत नीतियों से महंगाई बढ़ा रही है।

  • गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में सीएम शिवराज ने बुलाई बैठक

     

    गुना में आज काले हिरण के शिकारियों के साथ मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना सामने आई है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर बैठक जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, DGP सहित पुलिस के बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद हैं।

  • मुंडका आग मामले में 27 में से 25 शवों की नहीं हुई पहचान

     

    दिल्ली की मुंडका आग के बाद से रेस्क्यू मिशन जारी है। एनडीआरएफ घटना स्थल पर और शवों को ढूंढ रहा है। बाहरी दिल्ली के डीसीपी समीर शर्मा क् अनुसार अब तक 27 शव बरामद किए गए हैं जिनमें से 25 की पहचान नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम डीएनए सैंपल की जांच करेगी ।

  • Corona case increases in india: देश में आज फिर बढ़े कोरोना के नए केस

     

    भारत में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटों में 2,858 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 3,355 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस दौरान 11 मौतें भी दर्ज की हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब कुल सक्रिय मामले 18,096 हो गए हैं।

  • India bans wheat exports with immediate effect भारत ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

     

    केंद्र सरकार ने देश की समग्र खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन करने और पड़ोसी देशों के समर्थन की आवश्यकता के लिए तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • डका में लगी आग के चलते अभी तक 28 लोग गायब

     

    दिल्ली सिविल डिफेंस के अनुसार मुंडका में लगी आग के चलते अभी तक 28 लोग गायब हैं। जानकारी के अनुसार इसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।

  • Arvind Kejriwal will visit site of Mundka fire incident अरविंद केजरीवाल आज मुंडका का करेंगे दौरा

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मुंडका में लगी आग के घटना स्थल का दौरा करेंगे। बता दें कि घटनास्थल से अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं, कई अभी भी लापता हैं।  

  •  

    Gyanvapi Mosque survey: ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

     

    ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वेक्षण के कारण आज वाराणसी में मस्जिद के आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 500 मीटर के दायरे में दुकानें बंद कर दी गई हैं, क्योंकि मस्जिद का वीडियोग्राफी सर्वे शुरू होने वाला है।

    जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

     

    जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने आरएसपुरा के अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा। जवानों ने ड्रोन पर 7 से 8 राउंड फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया।


  • Rahul Gandhi in Chintan Shivir: चिंतन शिविर में कांग्रेस के प्रभारियों से मिलेंगे राहुल

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में पार्टी के महासचिव, राज्य प्रभारी, पीसीसी प्रमुखों और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

  • Mundka Fire: मुंडका हादसे से कई लोग अभी भी लापता

     

    दिल्ली में कल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी भीषण आग से 27 लोगों की मौत होने और 12 लोग घायल होने की पुष्टी हुई है। जानकारी के अनुसार अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

  • BPSC पेपर लीक मामले में चिराग पासवान का नीतीश पर हमला

     

    BPSC पेपर लीक मामले में चिराग पासवान ने आज बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से शिक्षा स्तर लगातार गिरता जा रहा है ये उसके नए मापदंड को इस पेपर लीक ने पार किया है। चिराग ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहें।