Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय साप्ताहिक

Budget 2023-24: महिला सम्मान बचत पत्र योजना होगी शुरू, दो लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा


नई दिल्ली, : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 (Union Budget 2022-23) पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए (womens budget 2023) कई घोषणाएं की गईं।

महिलाओं और बच्चों के लिए वित्‍त मंत्री ने क्‍या घोषणाएं की

  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा।
  • किसान महिला अनुसूचित जातियों को सामाजिक विकास संभव किया है।
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है।
  • बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।
  • बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होंगी।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
  • अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी।
  • इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।
  • दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।
  • स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे।