Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Budget Session: हरियाणा नगर निगम संशोधन 2023 समेत यह दो विधेयक होंगे पेश


चंडीगढ़, : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। बजट 2023-24 सत्र की कार्रवाई का आज छठा दिन है। प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही भी शुरू है। बता दें कि सदन की कार्यवाही में कई मुद्दों पर जोरदार हंगामे के रहेंगे आसार हैं।

अतिथि शिक्षकों का भी उठा मुद्दा

इसके साथ ही सदन में कई विधेयक भी पेश होंगे। वहीं सदन में विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने अतिथि शिक्षकों का मुद्दा उठाया, जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि HPSC के अपने पाठ्यक्रम है और हमारा इसमें कोई इंटरफेयर नहीं होता है।

बर्बाद फसलों के मुआवजे की भी हुई मांग

यही नहीं सदन में बारिश से बर्बाद फसलों का मुद्दा भी जोरो शोरों से गुंजा। कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने बारिश के चलते खराब हुई फसलों पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा की खराब फसलों का मुआवजा कब मिलेगा? इसी के साथ कई विधायकों ने स्थानीय मुद्दे भी उठाए। वहीं कैथल में गर्ल्स कॉलेज खोलने की मांग भी हुई।

यह विधेयक होंगे पेश

  • 1. हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2023
  • 2. पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय रोहतक (संशोधन) विधेयक 2023
  • 3. हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन एक (संशोधन) विधेयक 2023