Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

By poll Results 2023: पूर्वोत्तर में झटका, लेकिन यहां से आई कांग्रेस के लिए अच्छी खबर


नई दिल्ली, ।: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। 

बता दें कि महाराष्ट्र की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ, अरूणाचल प्रदेश की लुमला, झारखंड की रामगढ़, तमिलनाडु की इरोड ईस्ट और पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीटों पर उपचुनाव हुए है। इसके अलावा तीन उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के लिए भी चुनाव आयोग द्वारा फैसले की घोषणा की जाएगी।

 

TAMIL NADU

इरोड (पूर्व) उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के आगे चलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं, पार्टी के आगे चलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की जीत निश्चित है, क्योंकि सभी को उम्मीद थी। हमारी पार्टी के लोग जीतने के लिए बहुत आश्वस्त हैं और हम एक बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। यहां लोग डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के समर्थक हैं।

  • इरोड ईस्ट उपचुनाव में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बनाई बढ़त
  • इरोड ईस्ट में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बढ़त बनाई, 7000 वोटों से आगे
  • ईलनगोवन ईवीकेएस को 10952 वोट और AIADMK के थेन्नारासु को 3305 वोट मिले हैं।
  • इरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस के ई.वी.के.एस.एलंगोवन आगे चल रहे हैं।

 

WEST BENGAL

    • मुर्शिदाबाद के सागर्दिघी उपचुनाव पर कांग्रेस की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
    • पहला राउंड खत्म होने के बाद सागरदिघी सीट पर कांग्रेस 639 वोटों से आगे चल रही है।
    • पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार बायरन बिस्वास 521 मतों से आगे चल रहे हैं। ईवीएम का पहला राउंड खत्म हो चुका है।
    • टीएमसी दूसरे स्थान पर
    • बीजेपी तीसरे स्थान पर

 

Maharashtra: कस्बा पेठ से कांग्रेस आगे

  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार धंगेकर रवींद्र हेमराज आगे चल रहे हैं।
  • महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के कार्यकर्ताओं ने पुणे में जश्न मनाया।
  • चिंचवाड़ (पुणे, महाराष्ट्र) उपचुनाव में भाजपा आगे।
  • कस्बा पेठ सीट (पुणे, महाराष्ट्र) पर कांग्रेस आगे।
  • भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र के दो उपचुनावों कस्बापेठ और चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र में से एक में भाजपा आगे चल रही है।
  • बीजेपी के पास 4053 वोटों के साथ 43.11% वोटशेयर है, NCP को 38.34% वोटशेयर (3604 वोट) का फायदा हुआ है।

 

Arunachal Pradesh

  • अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट पर शेरिंग ल्हामू विधायक की जीत।
  • भाजपा ने जंबे ताशी की पत्नी शेरिंग ल्हामू को प्रत्याशी चुना था।

JHARKHAND

  • शुरुआती रुझानों में आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी रामगढ़ विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं।
  • झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसटी) आगे चल रहा है।

jagran