News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बुलडोजर कार्रवाई पर कोई रोक नहीं

नई दिल्ली, । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को राज्यों में ध्वस्तीकरण (Demolition) को रोकने के लिए अंतरिम आदेश देने से इंकार कर दिया। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चल रहे बुलडोजर कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 10 अगस्त तक के लिए टल गई है। अब कोर्ट 10 अगस्त को इस मामले […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन तो भड़की कांग्रेस, विपक्ष को बड़ा झटका

नई दिल्ली, । एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का उद्धव ठाकरे का फैसला कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए बड़ा झटका है। यशवंत सिन्हा को साझा उम्मीदवार बनाकर राजग के सामने मजबूती से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की विपक्ष की मुहिम कमजोर पड़ती जा रही है। शिवसेना से पहले […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में हालात बेकाबू, इमरजेंसी के बाद तेज हुआ प्रदर्शन; सुरक्षाबलों ने की हवाई फायरिंग

कोलंबो, । श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोटाबाया मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक, सैन्य विमान में सवार होकर फरार हो गए। सभी लोग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पड़ोसी मुल्क मालदीव रवाना हुए। […]

News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

यूएन ने जारी विश्व जनसंख्या रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 2023 में भारत UNSC की स्थायी सदस्यता का होगा मजबूत दावेदार

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा है कि चीन को अगले साल तक पछाड़कर विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत का दावा और मजबूत हो जाएगा। द व‌र्ल्ड पापुलेशन प्रास्पेक्टस 2022 की सोमवार को जारी रिपोर्ट में आकलन […]

Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

SKM पर कक्काजी का बड़ा आरोप, कहा- किसानों के नाम पर सियासी रोटियां सेंक रहे थे वामपंथी आंदोलनकारी

नई दिल्ली  तीन कृषि कानून के विरोध में सालभर से अधिक चले किसान आंदाेलन के आंदोलनकारियों का अंर्तकलह एक-एककर सामने आ रहा है। आंदोलन का नेतृत्वकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के कद्​दावर किसान नेता शिव कुमार कक्का व रिषिपाल अंबावता समेत कई ने माेर्चा के अन्य नेताओं पर किसानों के नाम पर सियासी रोटियां सेंकने […]

Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CBSE 10th,12th Result 2022 Date: सीबीएसई 10वीं, 12वीं के टर्म- 2 रिजल्ट की यह है डेट,

 नई दिल्ली, । CBSE 10th, 12th Result 2022 Date: देश भर के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं, 12वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं 2022 टर्म 2 के परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Patna: जदयू और भाजपा के बीच मनमुटाव खोजने वालों को मिली निराशा, मोदी-नीतीश ने पहले की तरह दिखाई गर्मजोशी

पटना: विधानसभा के शताब्दी समारोह में जदयू और भाजपा के बीच मनमुटाव की खोज करने वालों को निराशा हाथ लगी। हवाई अड्डा से लेकर समारोह मंच तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भंगिमा एक दूसरे को पर्याप्त सम्मान देने की थी। समारोह में भाजपा के साथ जदयू के नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

श्रीनगर के लाल बाजार आतंकी हमले में पुलिस एएसआइ ने दिया बलिदान, दो घायल-आतंकियों की तलाश

जम्मू, । श्रीनगर शहर के लाल बाजार में आतंकियों ने आज यानि मंगलवार शाम को पुलिस की एक नाका पार्टी पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी बीच इलाज के दौरान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मुश्ताक […]

Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मिस्टर बैलेट बाक्स होने लगे रवाना, जानें क्‍या है प्रक्रिया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां ‘मिस्टर बैलेट बाक्स’ के साथ राज्यों को रवाना होने लगी है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कई राज्यों की पोलिंग पार्टियों को चुनाव में इस्तेमाल होने वाले बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स और चुनाव सामग्री को सीलबंद करके सौंपा है। […]

Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू पर हमला,

चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू (advocate general anmol ratan sidhu) पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब पानीपत रेलवे स्टेशन (Panipat Railway Station) के पास के एक स्टेशन पर हमला किया गया। सिद्धू (Sidhu) मंगलवार शाम को दिल्ली से वापस चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (satabadi Express) से आ रहे थे। एडवोकेट जनरल […]