News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में हालात बेकाबू, इमरजेंसी के बाद तेज हुआ प्रदर्शन; सुरक्षाबलों ने की हवाई फायरिंग


कोलंबो, । श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोटाबाया मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक, सैन्य विमान में सवार होकर फरार हो गए। सभी लोग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पड़ोसी मुल्क मालदीव रवाना हुए।

वहीं, गोटाबाया के फरार होने के बाद राजधानी कोलंबो में हालात बिगड़ गए हैं। लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

  • सुरक्षाबल लगातार छोड़ रहे आंसू गैस के गोले

    प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाबल लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं।

  • सुरक्षाबलों की मदद कर रहे प्रदर्शनकारी

    प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों की मदद भी कर रहे हैं। कोलंबो में प्रदर्शनकारियों ने घायल सिपाही की मदद की। लोग जवानों को पीने के लिए पानी भी दे रहे हैं।

  • 01:26 PM, 13 Jul 2022

    साजिथ प्रेमदासा का हमला

    विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने विक्रमसिंघे के कार्यकारी राष्ट्रपति बनने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तभी कार्यवाहक राष्ट्रपति बनते हैं जब राष्ट्रपति उन्हें नियुक्त करते हैं, उनका कार्यालय खाली हो जाता है, या फिर चीफ जस्टिस अध्यक्ष के परामर्श से देखते हैं कि राष्ट्रपति कार्य करने में असमर्थ हैं। इनके बिना, पीएम राष्ट्रपति की शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकते और कर्फ्यू की घोषणा नहीं कर सकते।

  • 01:00 PM, 13 Jul 2022

    सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

    प्रदर्शनकारी पीएम आवास में डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की है। पीएम आवास के बाहर फायरिंग की आवाज सुनी गई है।

  • 12:38 PM, 13 Jul 2022

    प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने की आपातकाल की घोषणा

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आज मालदीव भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। रायटर्स ने यह जानकारी दी है।

  • 12:20 PM, 13 Jul 2022

    श्रीलंका में अंतरिम अवधि के लिए होगा अगला राष्ट्रपति

    श्रीलंकाई विपक्षी सांसद ने कहा कि अगला राष्ट्रपति अंतरिम अवधि के लिए होगा। वे अगली बार चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने इसके लिए अपनी मंशा दिखाई है। इस समय राष्ट्रपति चुनाव नहीं हो सकते। संविधान के अनुसार इसे 2024 में होना चाहिए।

  • 12:10 PM, 13 Jul 2022

    राष्ट्रपति ने बिना इस्तीफा दिए छोड़ा देश- श्रीलंका में विपक्ष के सांसद

    श्रीलंका में विपक्ष के सांसद पाटली चंपिका राणावाका ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए बिना देश छोड़ दिया। स्पीकर और पूरे देश को उम्मीद थी कि वह अपना इस्तीफा ठीक से भेजेंगे, ताकि अगले हफ्ते के भीतर हम एक और राष्ट्रपति का चुनाव कर सकें। यह संसद पर निर्भर है।

  • 12:10 PM, 13 Jul 2022

    राष्ट्रपति ने बिना इस्तीफा दिए छोड़ा देश- श्रीलंका में विपक्ष के सांसद

    श्रीलंका में विपक्ष के सांसद पाटली चंपिका राणावाका ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए बिना देश छोड़ दिया। स्पीकर और पूरे देश को उम्मीद थी कि वह अपना इस्तीफा ठीक से भेजेंगे, ताकि अगले हफ्ते के भीतर हम एक और राष्ट्रपति का चुनाव कर सकें। यह संसद पर निर्भर है।

  • 11:59 AM, 13 Jul 2022

    दीवार फांदकर पीएम आवास में घुसे लोग

    कोलंबो में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री आवास में घुसने के लिए दीवार फांद रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सैन्य कर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

  • 11:50 AM, 13 Jul 2022

    श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया

    राष्ट्रपति के फरार होने के बाद श्रीलंका में आपातकाल लागू हो गया है। सैकड़ों लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम आवास में घुस गए हैं। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

    11:37 AM, 13 Jul 2022

    पीएम आवास की तरफ बढ़ रहे लोग

    श्रीलंका की नाराज जनता पीएम आवास की तरफ बढ़ रही है। हालात को देखते हुए पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 11:36 AM, 13 Jul 2022

    कोलंबो में प्रदर्शन कर रही जनता

    राजधानी कोलंबो में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के फरार होने के बाद लोगों में नाराजगी है। श्रीलंका के संसद अध्यक्ष के अनुसार राजपक्षे ने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है।