चहनियां। महुअर बलुआ स्थित राहुल नालेज सीटी कैम्पस में रविवार को प्रबन्धक आनन्द तिवारी सोनू के नेतृत्व में केक काटकर लोगों को बधाई विश करके नववर्ष का जश्न मनाया गया। इस दौरान कैम्पस को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके कार्यक्रम को आनन्द दायक बना दिया। […]
चंदौली
चंदौली।१४० जरुरतमंद में वितरण किया कंबल
चकिया। विकासखंड के सोनहुल गांव में प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह उर्फ निक्की ने 140 जरूरतमंदों को कंबल रविवार को प्रदान किया। ग्राम पंचायत में जरूरतमंद लोगों घर पर बगैर लाव लश्कर के समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह पहुंचे और कंबल वितरण किया। कहा कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य समझ रहा हूं। […]
चंदौली।गरीबों की सेवा से बड़ा कोइ सेवा नहीं:केएन पांडेय
चंदौली। मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० कृष्णा नंद पांडेय के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव गाहिरी में गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके बड़े भाई डा महेंद्र नाथ पांडेय, विनोद पांडेय व परिजनों के साथ सैकड़ों के संख्या में आए जरूरतमंदों में कंबल […]
चंदौली।नव वर्ष पर सैलानियों का पर्यटक स्थल पर उमड़ा हुजूम
चंदौली। नव वर्ष का पर्व लोगों ने काफी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। जिसकी तैयारी ३१ दिसम्बर की रात से शुरु हो गयी थी। देर रात तक जग कर पुराने साथ को विदा किया वही नये साल को उत्साह भरे वातावरण में सेलिब्रेट किया। रात से ही एक दूसरे को बधाई संदेश […]
चंदौली।राष्ट्रीय जम्बूरी कैम्प में प्रतिभाग के लिए स्काउट गाइड रवाना
सकलडीहा। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो से स्काउट और गाइड के लोग शनिवार को राष्ट्रीय जम्बूरी कैम्प में प्रतिभाग करने के लिए राजस्थान के लिए निकले। यह टीम स्काउट गाइड के संगठन कमिश्नर सैयद अली के नेतृत्व में सात दिवसीय कैम्प में हिस्सा लेगी। राजस्थान के पाली जिले में सात दिवसीय राष्ट्रीय जम्बूरी कैम्प का आयोजन […]
चंदौली।चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर
चहनियां। मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर सन्देश देने वाली आकृति को उकेरते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओ […]
चंदौली।पीडि़त के परिजनों से मिले पूर्व विधायक
मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार को मिनी महानगर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने डीडीयू नगर में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में मृत युवकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उनका दर्द बांटा और घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के साथ […]
चंदौली।भारत बनायेगा ६८ प्रतिशत हथियार:रक्षामंत्री
चकिया। क्षेत्र के भभौरा गांव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी भाभी नयनतारा के त्रयोदशाह मे शनिवार को शामिल हुए। और अपनी भाभी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। वही अपने नजदीकी लोगों से हाल जाना। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारे देश की सेना का मनोबल काफी ऊंचा है और […]
यूपी में कोहरे का कहर, 5 की मौत, औरैया में यमुना-उरई में नहर में गिरी कार, ट्रैक्टर-ट्राली भी पलटी
लखनऊ, यूपी में कोहरा और तेज रफ्तार के चलते आज सड़क हादसों में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह तक कई लोगों को निगल गया। औरैया में घने कोहरे के चलते यमुना में गिरी तेज रफ्तार कार औरैया में […]
चंदौली। सरकार की योजनाओं से लोग हुए लाभाविंत:सूर्यमुनि
सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन व बूथ को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप […]