News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CBSE 12TH BOARD: 31 जुलाई को जारी होंगे 12वीं के नतीजे, किस आधार बनेगा रिजल्ट


  1. नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) बोर्ड की परीक्षा रद्द होने के बाद सभी छात्रों के मन में एक सवाल बार-बार उठ रहा था कि सरकार के पास नंबर देने का क्या फॉर्मूला होगा। सीबीएसई बोर्ड ने आज इसका छात्रों को कैसे पास करना है मुहर लगा दी है।

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड की मार्किंग फॉर्मूले की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी। बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर भी इसकी डीटेल मिल जाएगी। यह तय हो गया है कि 12वीं के स्टूडेंट्स को उनकी क्लास 10, 11 और 12 तीनों की परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाएगा। 10वीं के 30 प्रतिशत, 11वीं के 30 प्रतिशत और 12वीं के 40 प्रतिशत अंक को मूल्यांकन का आधार बनाया गया है। वहीं 31 जुलाई को रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

कक्षा 12

यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 40% होगा।

– कक्षा 11

फाइनल एग्जाम में सभी विषयों के थ्योरी पेपर की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 30% होगा।

– कक्षा 10

प्रमुख 5 विषयों में से तीन विषयों के थ्योरी पेपर के परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। ये तीन विषय वे होंगे जिनमें स्टूडेंट की परफॉर्मेंस सबसे अच्छी रही होगी। इसका वेटेज भी 30% होगा।

क्लास 12 में जो प्रैक्टिकल एग्जाम्स और इंटरनल असेसमेंट्स आपने दिये होंगे, उसमें आपको मिले मार्क्स ही स्कूल सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। स्कूल पिछले वर्षों में बोर्ड एग्जाम्स में अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर ही मार्क्स दे सकते हैं। यानी रेफरेंस ईयर का नियम लागू होगा।