News TOP STORIES करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

CBSE Result 2023 सीबीएसई 10वीं में 93 12 स्टूडेंट्स पास इन डायरेक्ट लिंक की हेल्प से करें चेक


 CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही थी कि 1: 30 से दोपहर 2 बजे नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। बोर्ड ने भी डेढ़ बजे नतीजे जारी किए हैं। हलांकि, इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड ने कोई सूचना नहीं रिलीज की है लेकिन उम्मीद है कि इस दौरान नतीजों का एलान हो जाएगा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 93 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षाफल 93.12 फीसदी रहा है। 10वीं कक्षा में 94.25 फीसदी लड़कियां पास हुई है। वहीं, लड़के 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 10वीं के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं के बीच में ज्यादा अंतर नहीं रहा है।

डिजीलॉकर ऐप से चेक करें परिणाम 

CBSE 10 Result 2023: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स सीबीएसई परिणाम 2023 पोर्टल पर जाएं।

अब होमपेज पर कक्षा 10 के परिणाम 2023 के लिए एक लिंक जारी होने के बाद सक्रिय हो जाएगा

लिंक पर क्लिक करें। अब एक नयी विंडो खुलेगी। अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और माता का नाम दर्ज करें और अपना परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए सबमिट करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख लें।

इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं 

सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम 2023 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया था। सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम 2023 की घोषणा कुल 21,86,940 छात्रों के लिए की जा रही है। साल, 2022 में इसकी घोषणा 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे की गई।

पिछले वर्ष में इन तारीखों में हुए थे नतीजे 

साल 2022 में सीबीएसई 10वीं का परिणाम 22 जुलाई, 2022 को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। वहीं, साल 2021 में, परिणाम 3 अगस्त, 2021 को दोपहर 12:00 बजे जारी किया गया था। इसके अलावा, साल 2020 में, परिणाम 15 जुलाई, 2020 को दोपहर 12:37 बजे जारी किया गया। वहीं, साल 2019 में, परिणाम 6 मई, 2019 को दोपहर 2:15 बजे जारी किया गया था। साल 2018 में, परिणाम 29 मई, 2018 को दोपहर 1:25 बजे जारी किया गया था