News TOP STORIES छत्तीसगढ़ नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CG Election : सुकमा और कांकेर में नक्सलियों और CRPF के बीच मुठभेड़, दोपहर 3 बजे तक 58.85 प्रतिशत मतदान


Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले फेज में मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इस बार नक्शली प्रभावित इलाकों में जबरदस्त वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो घंटे में सबसे ज्‍यादा अंतागढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर में मतदान हुआ है।

बता दें की 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 

इन 10 सीटों वोटिंग समाप्त हो चुकी है। 

  • अंतागढ़
  • भानुप्रतापपुर
  • कांकेर
  • केशकाल
  • कोंडागांव
  • नारायणपुर
  • दंतेवाड़ा
  • बीजापुर
  • कोंटा

इन 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

  • खैरागढ़
  • डोंगरगढ़
  • राजनांदगांव
  • डोंगरगांव
  • खुज्जी
  • पंडरिया
  • कवर्धा बस्तर
  • जगदलपुर
  • चित्रकोट
  • 03:55 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: दोपहर 3 बजे तक 58.85 प्रतिशत मतदान

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि दोपहर 3 बजे तक 58.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • 03:51 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: शादी से पहले वोट डालने पहुंचा दुल्हा

    डोंगरगढ़ में पोलिंग बूथ क्रमांक 140 पर सरदार अमृत सिंह शादीशुदा जोड़े में दुल्हा बनकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मताधिकार का उपयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान के बाद सरदार अमृत सिंह ने लोगों से वोट की अपील की। पहले मतदान, फिर विवाह का संदेश देकर अपने मतदान के कर्तव्य के प्रति उनके और परिवार की जागरूकता सराहनीय रही।

  • 03:37 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: सुकमा में हुए मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मिनपा के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

  • 03:27 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: दस सीटों पर मतदान समाप्त

    छत्‍तीसगढ़ में 10 सीटों पर वोटिंग तीन बजे समाप्त हो गई है। अब प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। बतादें कि चुनाव आयोग ने नक्‍सल प्रभावित इन अति संवेदनशील दस सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया था।

  • 03:19 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    सुकमा के ताड़मेटला और दुलेड के बीच सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में कई जवान घायल हो गए हैं।

  • 02:50 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ के बीच मुठभेड़

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ और डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी दी कि घटना स्थल से AK47 बरामद किया गया। इलाके में सर्चिंग जारी है।  कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।

  • 02:38 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: राजनांदगांव- 38 और भानुप्रतापुर में 61.83 प्रतिशत वोट

    चुनाव आयोग से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े इस प्रकार है-

    • पंडरिया – 39.44
    • कवर्धा- 41.67
    • खैरागढ़- 44.27
    • डोंगरगढ़- 41.10
    • राजनांदगांव- 38.00
    • डोंगरगांव- 39.00
    • खुज्जी- 46.67
    • मोहला-मानपुर- 56.00
    • अंतागढ़ – 55.65
    • भानुप्रतापुर-61.83
    • कांकेर- 61.80
    • केशकाल- 52.66
    • कोंडागांव- 54.04
    • नारायणपुर- 46.00
    • बस्तर- 44.14
    • जगदलपुर- 45.81
    • चित्रकोट- 34.16
    • दंतेवाड़ा- 41.21
    • बीजापुर- 20.09
    • कोंटा- 30.27
  • 02:16 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting 2023: दिल्‍ली और रायपुर से हो रही वोटिंग की निगरानी

    नक्सल प्रभावित 2,431 मतदान केंद्रों से मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इस वेब कास्टिंग की निगरानी केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली और रायपुर के निर्वाचन कार्यालय में बैठे अधिकारी कर रहे हैं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि मतदान प्रक्रिया या बूथों में अभी तक किसी भी प्रकार की रूकावट या मतदान को प्रभावित करने वाली गतिविधियों की जानकारी सामने नहीं आई है।

  • 02:13 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: दोपहर 1 बजे तक भानुप्रतापपुर में सबसे ज्यादा 61.83 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग के प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार भानुप्रतापपुर में सबसे ज्यादा 61.83 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम बीजापुर में 20.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • 01:54 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Live: दोपहर 1 बजे तक 44.55 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • 01:50 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting: ओरछा पुलिस स्टेशन के नजदीक एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    छत्तीसगढ़ के ओरछा पुलिस स्टेशन के नजदीक जंगल क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बीच नक्सलियों के भाग जाने से एसटीएफ के जवान सुरक्षित हैं। इलाके की तलाशी की जा रही है। सोशल मीडिया पर मतदान केंद्रों को नक्सलियों द्वारा घेरने की वायरल सूचना गलत है और मतदान जारी है।

  • 01:18 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting Live: हमें 18 या 19 सीटें मिलेगी: भूपेश बघेल

    सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ” फिलहाल मतदान प्रतिशत अच्छा है। हमने जो ऋृण माफी की है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की है इत्यादि इन मुद्दे से लोग प्रभावित हैं इसलिए मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और वोटर भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

    हले चरण के मतदान को लेकर उन्होंने कहा,” हमें 18 या 19 सीट मिलेगी और 1 सीट धोखे से बीजेपी को मिल सकती है।”

  • 01:04 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Live 2023: भाजपा ‘जय श्री राम’ का नारा भूल गई: टीएस सिंहदेव

    छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या आपने उनके घोषणापत्र में राम को देखा?…वे (बीजेपी) जय श्री राम के नारे भी भूल गए। यह उनका राजनीतिक लाभ के लिए मकसद था। उन्होंने आगे कहा कि हम धर्म से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”

  • 12:59 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting Live: ‘मोदी वॉशिंग पाउडर’ में धोने के बाद सारे दाग साफ: सीएम बघेल

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा जैसे ही अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां, मोदी वॉशिंग पाउडर में धोने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।”

    /

  • 12:44 PM, 07 Nov 2023

    मतदान केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात किया गया: बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

    छत्तीसगढ़ में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम ने कहा,”सुचारु मतदान प्रक्रिया के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बस्तर क्षेत्र में 2,900 से अधिक मतदान केंद्रों में से 600 मतदान केंद्रों को उच्च सुरक्षा क्षेत्र में माना जाता है। इन मतदान केंद्रों के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।”

  • 12:37 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Live 2023: अकलतारा में हिमंत बिस्वा सरमा का रोड शो

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अकलतारा में रोड शो किया। बता दें कि भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

    /

  • 12:14 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting Phase 1: नक्सलियों ने की चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ में चुनाव को नक्सलियों ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। आज सुबह बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर बाहरी घेरे में तैनात डीआरजी जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

    सुकमा पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और 10 मिनट बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित हैं और मतदान जारी है।

  • 12:08 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Live 2023: इन्होंने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया: पीएम मोदी

    सूरजपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार है। आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं किए।

    पीएम मोदी ने आगे कहा,”इन्होंने (कांग्रेस) तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है।”

    /

  • 11:55 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव चल रहा है और जहां तक ​​मुझे पता चला है, लोग बड़ी संख्या में मतदान करने आ रहे हैं…आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए आदिवासियों का कोई अस्तित्व नहीं था। कांग्रेस ने कभी आपकी या आपके बच्चों की चिंता नहीं की, जबकि बीजेपी ने हमेशा आदिवासियों के विकास को प्राथमिकता दी है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या आपने कभी सोचा था कि एक आदिवासी परिवार से आने वाली महिला हमारे देश की राष्ट्रपति बन सकती है?

    /

  • 11:37 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: सुबह 11 बजे तक 22.97 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 22.97 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

  • 10:52 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election: सभी मतदाता इस सुरक्षित वातावरण में अपना वोट डालें: बस्तर के आईजी पी

    चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद को लेकर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, “बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हमारे पास विशेष सुरक्षा बल भी हैं।

    आईजी पी सुंदरराज ने आगे कहा,”सभी मतदाता इस सुरक्षित वातावरण में अपना वोट डालें। हम लोगों से सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हैं।”

  • 10:26 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: भानुप्रतापुर में 16 तो कांकेर में 15 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग के अनुसार, अंतागढ़ में 17. 44, भानुप्रतापुर में 16.9, कांकेर में 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कोंटा- 4. 21, बीजापुर- 4.5, दंतेवाड़ा- 10.1, चित्रकोट- 2.5, जगदलपुर- 6.41, बस्तर- 5.55, नारायणपुर- 11.00, कोंडागांव-14, केशकाल-12.8, कांकेर-15.09, भानुप्रतापुर- 16.9, अंतागढ़ – 17. 44, मोहला-मानपुर- 9.00, खुज्जी- 7.0, डोंगरगांव- 12.4, राजनांदगांव- 5.00, डोंगरगढ़- 9.0, खैरागढ़- 6.0, कवर्धा- 13.0, पंडरिया – 12.00 प्रतिशत वोटिंग हुई।

  • 10:17 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: हमारी सरकार में नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया

    सीएम भूपेश बघेल ने कहा,हमने 5 साल में जो काम किया है उससे नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया है। इसी का नतीजा है कि गांवों के अंदर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लोग अपने गांव में ही वोट करेंगे।

  • 10:07 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: नक्सल प्रभावित इलाकों में हो रही जबरदस्त वोटिंग

    कांकेर में 16.48 प्रतिशत वोटिंग
    कबीरधाम में 12.51 प्रतिशत वोटिंग
    कोंडागांव में 13.39 प्रतिशत वोटिंग

  • 09:56 AM, 07 Nov 2023

    LIVE CG Election Voting Phase 1: सुबह 9 बजे तक 9.33 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 9.93 प्रतिशत वोटिंग हुए।

  • 09:54 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार: रमन सिंह

    पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार है।

  • 09:41 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: महादेव बेटिंग एप पर रमन सिंह बोले- मुखिया खुद अपराधी बन गए

    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,”भाजपा निश्चित रूप से हम पहले चरण में ही 20 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बहुमत हासिल कर लेंगे। हमारी सरकार बनी तो हम महिलाओं और श्रमिकों को काफी फायदा देने जा रहे हैं।

    रमन सिंह ने महादेव बेटिंग एप मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा,”मुखिया खुद अपराधी बन गए। ईडी ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ सबूत पेश किए। महादेव एप में फंसे हैंडलर ने कहा कि हमनें सीएम बघेल को पैसे दिए।”

  • 09:34 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं: राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स के जरिए एक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा,” जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार। कांग्रेस की छत्‍तीसगढ़ की गारंटी। हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं!