News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Chandigarh Mayor Election: बहुमत होने के बाद भी AAP-Congress गठबंधन की करारी हार, भाजपा के मनोज जीते


चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट(Punjab-Haryana High Court) के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। भाजपा(Punjab BJP) के मनोज(Manoj) को 16 वोट और आप के कुलदीप (Kuldeep) 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।

सभी दलों के राष्ट्रीय नेता चुनाव पर रख रहे हैं नजर

आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पिछले कई दिनों से अपने-अपने दल के पार्षदों को एकजुट करने में लगे रहे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की इस चुनाव पर खास नजर रही।

पहले 18 जनवरी को होना था चुनाव

कांग्रेस और आप के पार्षद चुनाव के समय पंजाब में रहे। गौरतलब है कि यह चुनाव इससे पूर्व 18 जनवरी को होना था, लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बीच ऐन वक्त पर पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के कारण चुनाव नहीं हो सका। इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के 15 वोट

कोर्ट के आदेश पर चुनाव के लिए मंगलवार की तिथि तय की गई। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन थी। गठबंधन का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से था। कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के पास 15 वोट थे।

दोपहर एक बजे तक आया परिणाम

दोपहर एक बजे तक परिणाम घोषित हो गया। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 35 पार्षद और सांसद किरण खेर को मिला लें तो 36 वोट पड़ें। मतदान होते ही तुरंत परिणाम भी आ गया। हालांकि मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस और आप के बीच जोरदार हंगामा भी हुआ।