Latest News उत्तर प्रदेश धर्म/आध्यात्म नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण,


नई दिल्ली, : साल का आखिरी और पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत के भी की शहरों में देखा जा सकता है। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में देखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण।

चंद्र ग्रहण 2022 का समय

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है। वैसे तो यह चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रहा है। लेकिन भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा जो 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण कुछ जगहों पर दिखाई देगा। वहीं, आंशिक चंद्र ग्रहण अधिकांश हिस्सों में दिखेगा। बता दें कि रांची, पटना, सिलीगुड़ी, ईटानगर, कोलकाता और गुवाहाटी में पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखेगा।

भारत के शहर के हिसाब से चंद्र ग्रहण का सही समय

ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक

मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक

उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक

भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक

बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक

प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक

अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक

सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक

रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक

पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक

विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक

चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक