Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद एयरोस्पेस के इन स्टॉक्स में आई तेजी


 नई दिल्ली, । चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर सफल टचडाउन हो गया है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। भारत पहला देश है जिसने यह कार्य कर दिखाया है। चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर के बाद आज एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के शेयर सुर्खियों में बने हैं।

आज सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी बाकी कंपनियों के शेयरों में लगभग 20 फीसदी की तेजी आई है। आइए, जानते हैं कि आज किन कंपनी के शेयर किनी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में आई तेजी

आपको बता दें कि आज एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों से जुड़ी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 19.69 फीसदी चढ़ गया है। वहीं, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर 17.30 फीसदी और एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का शेयर 10.32 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर में भी 2.69 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सेंटम ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए 200 से अधिक मिशन महत्वपूर्ण मॉड्यूल का वितरण किया है। इसके बाद एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर 2.63 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। लार्सन एंड टुब्रो कंपनी ने भी चंद्रयान-3 मिशन में अपना योगदान दिया है। कंपनी के शेयर 1.82 फीसदी चढ़कर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा भारत फोर्ज के शेयर 1.63 फीसदी चढ़ गए हैं।

 

इनमें से कई कंपनी के शेयर सुबह के कारोबार के दौरान अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। आपको बता दें कि बुधवार को भी एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल आया था।

आज बीएसई सेंसेक्स 402.83 अंक उछलकर 65,836.13 पर कारोबार कर रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा,

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की नरम लैंडिंग कथा के साथ वैश्विक स्तर पर भावनाओं को बढ़ावा देने और चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल नरम लैंडिंग के साथ निकट अवधि के बाजार का दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से सकारात्मक हो गया है।

चंद्रयान-3 मिशन

भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। भारत अज्ञात सतह पर उतरने वाला पहला देश बन गया। पिछले महीने जुलाई में चंद्रयान-3 श्री-हरिकोटा से लॉन्च हुआ था।