Latest News मनोरंजन राष्ट्रीय

Christmas 2021: अमिताभ बच्चन ने सेंटा बन दी फैंस को बधाई, कंगना, ने घरवालों के साथ किया सेलिब्रेट


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को खुश रहते के लिए विश किया है। क्रिसमस ट्री के सामने बैठी शिल्पा के पास कुछ गिफ्ट्स हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सितारे हर त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाते हैं, ऐसे में वो क्रिसमस कैसे मिस कर सकते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो में बिग बी सेंटा बने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पीस, हारमोनी, सेफ्टी और लव….’

अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए कंगना ने विश किया। इस तस्वीर में बहन रंगोली, भाई, भाभी और उनका बेटा भी साथ थे।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को खुश रहते के लिए विश किया है। क्रिसमस ट्री के सामने बैठी शिल्पा के पास कुछ गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के साथ पति राज कुंद्रा और बच्चे नजर नहीं आ रहे।

आलिया भट्ट ने क्रिसमस रणबीर कपूर की फैमिली के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान आलिया ने रेड कलर का ड्रेस पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर पहना था जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे थे। नीतू कपूर ने आलिया के साथ सेल्फी भी शेयर की है। मीडिया रिपोट्स की माने तो आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

विक्की कौशल ने हाल ही में शादी से ब्रेक के बाद काम पर वापसी की थी। लेकिन अब क्रिसमस के मौके पर वह छुट्टी लेकर पत्नी कैटरीना कैफ के पास वापस आ गए हैं। हर साल कैटरीना अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही क्रिसमस सेलिब्रेट करती थीं, लेकिन इस साल वह अपने पति विक्की कौशल के साथ इस फेस्टिवल को मनाएंगी।