News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CJI डीवाई चंद्रचूड़ का धन्यवाद मंत्रालय बदले जाने पर क्या-क्या बोले किरेन रिजिजू


नई दिल्ली, । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का गुरुवार को मंत्रालय बदल दिया गया। रिजिजू से कानून मंत्रालय लेकर उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाया गया है।

किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने जिम्मेदारी बदलने जाने पर प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, अन्य न्यायाधीशों और कानून अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्य न्यायाधीश समेत पूरी न्यायपालिका को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।

पीएम के विजन को पूरा करने की कोशिश

रिजिजू ने कहा, ‘कानून मंत्री के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में पीएम मोदी के विजन को पूरा करने की उम्मीद है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उसी उत्साह और जोश के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में पीएम मोदी के विजन को पूरा करने की कोशिश करूंगा।’

अर्जुन राम मेघवाल बनेंगे कानून मंत्री

किरेन रिजिजू की जगह अब कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल संभालेंगे। साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। इसके अळावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मेघवाल को दिए जाएंगे।