Latest News मध्य प्रदेश

CM शिवराज सिंह- जब तक राहुल भैया कांग्रेस में हैं, भाजपा को कुछ करने की जरुरत नहीं


  1. भोपाल- पंजाब कांग्रेस की राजनीतिक में मची उथल-पुथल पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि भाजपा को तब तक कुछ करने की जरुरत नहीं है जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

चौहान ने कहा कि अब राहुल भैया कांग्रेस को डुबोने में लगे हैं। उन्होंने पंजाब की व्यवस्थित सरकार को अशांत कर दिया। उन्होंने (राहुल गांधी) सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू) के लिए अमरिंदर (कैप्टन अमरिंदर सिंह) को हटा दिया जो बाद में स्वयं ही निकल गए।उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी वहां (कांग्रेस) हैं, हमें कुछ करने की जरुरत नहीं है।