News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

CM Yogi : रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती, सहारनपुर में जनसभा को किया संबाेधित


सहारनपुर, । अब यूपी कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा की तैयारी है। महोत्सव हमारी पहचान है। प्रचार की शुरुआत सहारनपुर से कर रहा हूं। मां शाकंबरी की कृपा बनी रहे। योजनाआें का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिलता रहे। योगी ने कहा कि हमने किसी का चेहरा नहीं देखा। सबका साथ सबका विकास से कार्य किया। सहारनपुर में महापौर के प्रत्याशी सुयोग्य चिकित्सक हैं। चिकित्सक यदि आएगा तो सारी बीमारियों का इलाज करेगा। माफिया के लिए हमारी पुलिस पर्याप्त है। डा अजय कुमार को महापौर प्रत्याशी बनाया है। 

दिल्ली की दूरी भी कम

सीएम ने कहा कि यहां बिजली नहीं आती थी, दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे। दिल्ली की दूरी सात से आठ घंटे में तय होती थी। अब ये दूरी कम हो चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस हाइवे को पूरी कर लिया जाएगा। पहले मेरठ में डिग्री के लिए जाना होता था। अब मां शांकबरी विवि का निर्माण हो रहा है।