News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Congress President Election : शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा किया गया जारी


नई दिल्ली, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच एक और कांग्रेस नेता ने पर्चा भरा है। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब एकतर्फा लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस नेता खड़गे को कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थन जताया है। इस बीच पार्टी से नाराज माने जाने वाले जी-23 गुट ने भी खड़गे की उम्मीदवारी को अपना समर्थन दिया है।  

Congress President Election Nomination LIVE

 

  • 04:36 PM, 30 Sep 2022

    थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया गलत नक्शा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर ने आज घोषणापत्र जारी किया है। इस बीच उन्होंने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। थरूर के घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है।

  • 04:19 PM, 30 Sep 2022

    कांग्रेस में ही होता है अध्यक्ष का लोकतांत्रिक चुनावः जयराम

    जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक तय प्रणाली के तहत जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस हमेशा से ही सर्वसम्मति से चली है और जब भी यह संभव नहीं होता, तो हम चुनाव कराते हैं। जयराम ने आगे बताया कि प्रत्येक मतदाता के पास क्यूआर कोड आधारित मतदाता पहचान पत्र होगा जो इस चुनाव को और लोकतांत्रिक रूप देगा।

  • 03:55 PM, 30 Sep 2022

    भारत जोड़ो यात्रा से राजनीति में आएगा परिवर्तनः जयराम

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय राजनीति में कांग्रेस परिवर्तन लाने वाली है।

  • 03:02 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे बोले- गांधी, नेहरू विचारधारा को आगे बढ़ाउंगा

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर कहा कि मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं और अब आगे भी इसको आगे बढ़ाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं गांधी, नेहरू विचारधारा के लिए 8वीं, 9वीं कक्षा से प्रचार करता आया हूं।

  • 02:46 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे को कुल 30 कांग्रेस नेताओं ने किया समर्थन

    मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के कुल 30 नेताओं ने समर्थन दिया है। सभी नेता नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में शामिल हुए।

  • 02:26 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे के नामांकन में कांग्रेस के 10 नेता बने प्रस्तावक

    मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का कांग्रेस के दस नेताओं ने समर्थन दिया है। उनमें अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तारिक अंवर प्रस्तावक रहे हैं।

  • 02:19 PM, 30 Sep 2022

    देश ऐतिहासिक बेरोजगारी और महंगाई से गुजर रहाः थरूर

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर कहा कि देश ऐतिहासिक बेरोजगारी और महंगाई से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ही अब बदलाव लाने वाली पार्टी बनना होगा।

  • 01:56 PM, 30 Sep 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकन

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत प्रस्तावक के तौर पर पहुंचे।

  • 01:45 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे को जी-23 का भी साथ मिला

    कांग्रेस मुख्यालय अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे खड़गे को कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं का भी साथ मिला है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आनंद शर्मा खड़गे का साथ देने पहुंचे हैं।

  • 01:42 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे

    मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं।

  • 01:28 PM, 30 Sep 2022

    दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी खड़गे के प्रस्तावक बने

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक बने हैं।

  • 01:23 PM, 30 Sep 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे हैं। वे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे।

  • 01:18 PM, 30 Sep 2022

    केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया

    केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया

    झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

  • 01:12 PM, 30 Sep 2022

    शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आज शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेस नेता उनके साथ दिखे।

  • 12:56 PM, 30 Sep 2022

    कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पायलट समर्थकों का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

    राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पायलट जमीनी स्तर के नेता हैं और उन्हें आने वाली समस्याओं के बारे में पता है। कार्यकर्ताओं ने पायलट को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

  • 12:38 PM, 30 Sep 2022

    अशोक गहलोत होंगे खड़गे के प्रस्तावक

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थोड़ी देर में अशोक गहलोत नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बीच अशोक गहलोत ने कहा है कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया का प्रस्तावक होने की बात सामने आई थी।

  • 12:10 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे के तीन प्रस्तावक होंगे

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।

  • 11:55 AM, 30 Sep 2022

    दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के कारण अब वे पर्चा नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे।

  • 11:46 AM, 30 Sep 2022

    G-23 से नहीं लड़ेगा कोई चुनाव

    कांग्रेस के जी-23 खेमे से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार जी-23 नेताओं ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है।

  • 11:34 AM, 30 Sep 2022

    प्रमोद तिवारी होंगे खड़गे के प्रस्तावक

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के अनुसार वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक होंगे।