News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Congress President Election : अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने नामांकन दाखिल किया, अशोक गहलोत और दिग्विजय बने प्रस्तावक


नई दिल्ली,  कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे थोड़ी देर में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। तिवारी ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। 

  • 01:56 PM, 30 Sep 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकन

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत प्रस्तावक के तौर पर पहुंचे।

  • 01:45 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे को जी-23 का भी साथ मिला

    कांग्रेस मुख्यालय अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे खड़गे को कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं का भी साथ मिला है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आनंद शर्मा खड़गे का साथ देने पहुंचे हैं।

  • 01:42 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे

    मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल करने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं।

  • 01:28 PM, 30 Sep 2022

    दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी खड़गे के प्रस्तावक बने

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक बने हैं।

  • 01:23 PM, 30 Sep 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे हैं। वे थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे।

  • 01:18 PM, 30 Sep 2022

    केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया

    केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया

    झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

  • 01:12 PM, 30 Sep 2022

    शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आज शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेस नेता उनके साथ दिखे।

  • 12:56 PM, 30 Sep 2022

    कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पायलट समर्थकों का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

    राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पायलट जमीनी स्तर के नेता हैं और उन्हें आने वाली समस्याओं के बारे में पता है। कार्यकर्ताओं ने पायलट को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

  • 12:38 PM, 30 Sep 2022

    अशोक गहलोत होंगे खड़गे के प्रस्तावक

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थोड़ी देर में अशोक गहलोत नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बीच अशोक गहलोत ने कहा है कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया का प्रस्तावक होने की बात सामने आई थी।

  • 12:10 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे के तीन प्रस्तावक होंगे

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।

  • 11:55 AM, 30 Sep 2022

    दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के कारण अब वे पर्चा नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे।

  • 11:46 AM, 30 Sep 2022

    G-23 से नहीं लड़ेगा कोई चुनाव

    कांग्रेस के जी-23 खेमे से कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार जी-23 नेताओं ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है।

  • 11:34 AM, 30 Sep 2022

    प्रमोद तिवारी होंगे खड़गे के प्रस्तावक

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के अनुसार वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक होंगे।