Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

Covid-19 : चीन से लौटा यात्री कोयंबटूर एयरपोर्ट पर मिला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटाइन किया गया


कोयंबटूर, चीन के अलावा कई देशों में कोरोना के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। लिहाजा, भारत में भी एहतियात बरती जा रही है। कोरोना को देखते हुए देश के हवाई अड्डों पर रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। रैंडम टेस्ट में कुछ यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ रही है। इसी बीच, अब कोयंबटूर एयरपोर्ट पर एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कोयंबटूर एयरपोर्ट पर यात्री की Covid रिपोर्ट पॉजिटिव

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंगापुर के रास्ते चीन से आए एक बिजनेसमैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों ने बताया कि 37 वर्षीय बिजनेसमैन सेलम का रहने वाला है। ये शख्स कनेक्टिंग फ्लाइट से बुधवार को कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचा था। इस दौरान उसका सैंपल लिया गया, गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में व्यवसायी

अधिकारियों ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी सेलम के पास इलामपिल्लई का रहने वाला है। व्यवसायी को क्वारंटाइन कर दिया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में हैं। सेलम का व्यवसायी हाल ही में पांचवां व्यक्ति है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चार लोगों में हुई Covid-19 की पुष्टि

इससे पहले दुबई और कंबोडिया से बुधवार को चेन्नई लौटे दो यात्री और चीन से कोलंबो होते हुए मदुरै आई एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी में वायरस की पुष्टि हुई थी।