Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CUET PG 2022 Result: करीब 2 लाख स्टूडेंट्स के स्कोर कुछ ही देर में, इन 42 विश्वविद्यालयों में ले सकेंगे दाखिला


नई दिल्ली,  सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा परिणामों की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानि एनटीए द्वारा आज, 26 सितंबर को शाम 4 बजे तक की जानी है। सीयूईटी पीजी 2022 रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए लगभग 2 लाख छात्र-छात्राओं के नतीजे देखने के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल, cuet.nta.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके और अपने अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तारीख का इस्तेमाल करते हुए परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही, स्टूडेंट्स प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अपना सीयूईटी पीजी 2022 स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

सीयूईटी पीजी 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

CUET PG 2022 Result: स्कोर इन 42 विश्वविद्यालयों में ले सकेंगे दाखिला

स्टूडेंट्स अपने एनटीए सीयूईटी स्कोर 2022 के आधार पर देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे राज्य और डीम्ड विश्वविद्यालयों और इन सभी से सम्बद्ध महाविद्यालयों व अन्य संस्थानों में संचालित हो रहे पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल के कोर्सेस में वर्ष 2022-23 के लिए दाखिला ले सकेंगे।

  1. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
  2. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  3. आंध्र प्रदेश के केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
  4. आंध्र प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  5. दक्षिण बिहार का केंद्रीय विश्वविद्यालय
  6. गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  7. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
  8. हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  9. जम्मू का केंद्रीय विश्वविद्यालय
  10. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
  11. कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
  12. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर
  13. केरल के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  14. ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  15. पंजाब के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  16. राजस्थान के केंद्रीय विश्वविद्यालय
  17. तमिलनाडु का केंद्रीय विश्वविद्यालय
  18. (ए) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक, (बी)आईजीएनटीयू-क्षेत्रीय केंद्र मणिपुर
  19. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय
  20. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
  21. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
  22. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  23. महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
  24. मणिपुर विश्वविद्यालय
  25. नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
  26. पांडिचेरी विश्वविद्यालय
  27. सिक्किम विश्वविद्यालय
  28. तेजपुर विश्वविद्यालय
  29. अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
  30. त्रिपुरा विश्वविद्यालय
  31. हैदराबाद विश्वविद्यालय
  32. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
  33. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
  34. राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
  35. बी.आर. अर्थशास्त्र विश्वविद्यालय के अम्बेडकर स्कूल
  36. मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  37. राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान
  38. डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय
  39. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
  40. सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्यूरिटी एण्ड क्रिमिनल जस्टिस
  41. राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान
  42. एपेक्स यूनिवर्सिटी