News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Cyclone Biparjoy गुजरात में अभी भी कहर बरपा रहा बिपरजॉय 1100 गांवों में बिजली गुल; सैकड़ों पेड़ गिरे


Cyclone Biparjoy Live News: गुजरात के कई इलाकों में बिपरजॉय तूफान का खासा असर देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तूफान के कारण कई पेड़ और खंभे गिर गए हैं। कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई है। गुरुवार शाम बिपरजॉय का लैंडफॉल हुआ था। इसके प्रभाव को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की कई टीमें तैनात की गई हैं।

14 June 2023

12:30:49 PM

जामनगर में 6 लोग घायल

जामनगर में तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें छह लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा जिले में 1230 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 164 पेड़ उखड़ गए हैं।

11:45:55 AM

गुजरात में कई जगहों पर जलभराव

द्वारका में बिपरजॉय के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। NDRF कर्मियों ने रुपेन बंदर के निचले इलाके में फंसे 2 लोगों को बचाया।

11:00:17 AM

नलिया में भी कई जगह पेड़ गिरे

गुजरात के नलिया में भी Cyclone Biparjoy का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में सड़क पर कई जगह पेड़ गिरे देखे गए।

10:50:56 AM

पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा बिजरजॉय

मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। ये अभी गुजरात में भुज से 30 किमी दूर केंद्रित है।

10:34:12 AM

मांडवी में भी गिरे कई पेड़

गुजरात के मांडवी में भी कई पेड़ गिर गए हैं। गांधीनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हवा की स्थिति देखकर लग रहा है कि आज अधिक नुकसान हो सकता है। अग्निशमन विभाग की एक टीम यहां सड़क सफाई अभियान में लगी हुई है।

10:18:28 AM

Cyclone Biparjoy Live Status सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिया जायजा

गुजरात में बिपरजॉय के ताजा हालात को लेकर सीएम भूपेंद्र पटेल लगातार जायजा ले रहे हैं। सीएम ने गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में एक बैठक की है।

10:11:42 AM

भुज में जगह-जगह जलभराव

चक्रवात बिपरजॉय के कल गुजरात तट पर पहुंचने के बाद भुज के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

9:49:30 AM

कच्छ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कच्छ जिले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी मुंद्रा, जखुआ, कोटेश्वर, लकफाट और नालिया में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। चक्रवात के कारण दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

9:46:43 AM

गुजरात में कई जगहों पर गिरे पेड़

जामनगर में भी कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। एनडीआरएफ की टीमें इन पेड़ों को रास्ते से हटा रही हैं।

9:27:04 AM

गुजरात कै सैकड़ों गांवों में बत्ती गुल

सौराष्ट्र-कच्छ के 179 गांवों में ब्लैकआउट हो गया है। 2500 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए हैं।

9:23:39 AM

Cyclone Biparjoy Live Status दो लोगों की मौत, 23 घायल

गुजरात में बिपरजॉय के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 23 लोग घायल भी हुए हैं। इस दौरान 24 मवेशी भी मारे गए हैं।/

9:11:35 AM

Cyclone Biparjoy Live गुजरात में अभी भी बारिश

गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के टकराने के बाद से ही बारिश हो रही है।

8:36:58 AM

पीएम मोदी ने की सीएम से बातचीत

बिपरजॉय को देखते हुए पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से फोन पर बात की है। सीएम ने बताया कि पीएम ने गुजरात की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी जानकारी ली।

8:18:03 AM

बिपरजॉय के कारण कई ट्रेनें प्रभावित

चक्रवात बिपरजॉय के कारण अहमदाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देखिये लिस्ट…

8:09:31 AM

Cyclone Biporjoy देखें कच्छ में कैसे उखड़ गया पेड़

तूफान के कारण कच्छ में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। हवा अभी भी तेज रफ्तार से चल रही है।

7:56:41 AM

द्वारका से लेकर कच्छ तक असर

कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। कई पेड़ उखड़ गए हैं। द्वारका में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

7:54:07 AM

सूरत में दीवार गिरी, दो बच्चे घायल

तूफान के कारण सूरत में एक घर की दीवार गिर गई है। दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली है।

5:14:34 AM

Cyclone Biparjoy: मोरबी के कई इलाकों में बत्ती गुल

चक्रवात तूफान की वजह से चल रही तेज हवाओं से मोरबी में तार और कई खंबे टूट गए। तूफान की वजह से मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल हो गई। 11 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।

मोरबी के कार्यकारी अभियंता जेसी गोस्वामी ने जानकारी दी कि तटीय ग्रामीण और रेगिस्तानी इलाकों में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए हैं। पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) शेष ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए काम कर रही है।

2:30:05 AM

Cyclone Biparjoy Live: मवेशी बचाने की कोशिश में पिता-पुत्र ने गंवाई जान

गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात बिपारजॉय के कारण भारी बारिश हुई, गुरुवार को भावनगर जिले में बाढ़ के खड्ड में फंसी अपनी बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान पिता और पुत्र की मौत हो गई।

2:09:45 AM

Cyclone Biparjoy Live: कई ट्रेनें हुई प्रभावित

अहमदाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनें कच्छ के जाखू में आए चक्रवात से प्रभावित हुईं और चक्रवात का असर अहमदाबाद सहित गुजरात के अधिकांश जिलों में देखा गया है।

कल अहमदाबाद में तेज हवा चली और कई जगहों पर बारिश हुई। तूफान के असर से अहमदाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। एक रैली को संबोधित किया था।

1:15:51 AM

Cyclone Biparjoy Live: पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से टेलीफोन पर बातचीत के जरिए गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवात बिपारजॉय की स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने शेरों सहित गिर वन के वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त करते हुए उनकी देखभाल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

12:50:44 AM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने सौराष्ट्र और कच्छ तट को किया पार

12:15:03 AM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अबतक 22 लोग हुए घायल

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। हालांकि, 23 पशुओं की मौत हुई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।

11:49:25 PM

थोड़ी देर में जखाऊ पोर्ट पहुंचेगे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से महज 10 किमी दूर है और लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है।

11:22:17 PM

जखाऊ पोर्ट से बस 20 किमी दूर है बिपरजॉय

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से महज 20 किमी दूर है और लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है।

10:55:40 PM

जखाऊ पोर्ट से लगभग 30 किमी दूर है चक्रवात

10:13:20 PM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अबतक 99 ट्रेनें हुईं रद्द

पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआर अधिकारी सुमित ठाकुर के मुताबिक, 23 और ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसको मिलकर अबतक 99 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं।

10:10:07 PM

140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

मौसम निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि वर्तमान में हवा की गति 115 से 125 प्रति किमी घंटे के बीच है और यह 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, आधी रात तक हवा की गति कम हो सकती है।

#WATCH | Gandhinagar, Gujarat:…”Currently, the wind speed is between 115 to 125 per km hour, it can also go up to 140 km per hour. By midnight, wind speed might decrease”: Manorama Mohanty, MET Director on #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/54c79WItUS

9:46:06 PM

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, शुक्रवार की सुबह धीमी होगी रफ्तार; पर जारी रहेगी वर्षा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि गुजरात के तटीय हिस्सों में चार से आठ घंटे तक 115 से 140 किमी की रफ्तार से हवा चलने के बाद शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे के बाद से इसकी गति धीमी पड़ने लगेगी। हालांकि, वर्षा तब भी जारी रहेगी।

9:44:20 PM

हर्ष सांघवी ने संभाला मोर्चा, दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी दमकलकर्मियों और जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं और लगातार मदद मुहैया कराने में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने द्वारका के चक्रवात प्रभावित इलाके का दौरा किया।

9:19:28 PM

शुक्रवार की दोपहर तक चक्रवात के कमजोर होने की संभावना

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय शुक्रवार की दोपहर तक कमजोर हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात की गति घटकर 40 किमी प्रतिघंटे से कम हो सकती है।

8:57:19 PM

जखाऊ पोर्ट से लगभग 40 किमी दूर है चक्रवात

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से लगभग 70 किमी दूर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

8:51:40 PM

गुजरात तट पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े

गुजरात के द्वारका जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वहीं, कच्छ में तेज हवा और भारी बारिश के चलते पेड़ गिरने की घटनाओं में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

8:37:10 PM

राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, टीमों को अलर्ट पर रखा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सारी टीमें अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन के संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं। राज्य सरकार की ओर से चेतावनी और दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हम चक्रवात पर निगरानी रख रहे हैं।

8:33:53 PM

वडोदरा में जमकर बरस रहे बदरा

8:29:47 PM

गुजरात के कच्छ समेत इन इलाकों में होगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर

एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मुख्य प्रभाव गुजरात के कच्छ क्षेत्र और राजस्थान के दक्षिण क्षेत्र में होगा।

8:16:47 PM

शरणस्थलों में शिफ्ट किए गए अमरेली गांव के लोग

8:13:25 PM

अमरेली में हो रही तेज वर्षा

 गुजरात के अमरेली में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से तेज बारिश हो रही है।

8:00:09 PM

युद्धस्तर पर कंट्रोल रूम में चल रहा काम, 25 से अधिक शिकायतें हुईं प्राप्त

विक्रम वारु ने बताया कि कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम कर रहा है। वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम में आज 25 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन वे पेड़ उखड़ने, बिजली कटौती और कच्चे घरों के छप्पर खराब होने की शिकायतें थीं। हालांकि, अभी तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

7:35:42 PM

नवसारी जिले के सभी स्कूल शुक्रवार को रहेंगे बंद

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर नवसारी जिला कलेक्टर ने एक अधिसूचना जारी कर 16 जून को सभी स्कूलों में अवकाश का एलान किया है।

7:24:22 PM

चक्रवाती तूफान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की।

7:19:19 PM

कब समाप्त होगी लैंडफॉल प्रक्रिया?

मौसम विभाग के मुताबिक, लैंडफॉल प्रक्रिया मध्य रात्रि तक जारी रहेगी। ऐसे में शुक्रवार तक पूरी तरह से लैंडफॉल प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

7:16:59 PM

गुजरात के द्वारका में चक्रवाती तूफान के चलते कई पेड़ उखड़े

7:06:39 PM

मोरबी में भारी बारिश के साथ चल रही हैं तेज हवाएं

गुजरात के मोरबी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल रही है।

6:53:46 PM

जखाऊ पोर्ट से लगभग 70 किमी दूर है चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब अरब सागर में जखाऊ पोर्ट से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।

6:51:37 PM

सौराष्ट्र और कच्छ में लैंडफॉल शुरू, हो रही भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

6:48:13 PM

गुजरात के तट पर चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल शुरू

गुजरात के तट पर चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी।

6:43:58 PM

उत्तरी गुजरात में मूसलाधार बारिश के साथ 130 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

पश्चिमी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने बताया कि हम उत्तरी गुजरात क्षेत्र में भारी वर्षा के साथ लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 25 से अधिक विशेषज्ञ टीमों के साथ हम तैयार हैं।

6:36:31 PM

मांडवी में कैसी है समुद्र की स्थिति?

6:25:13 PM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

कुछ ही देर में जखाऊ पोर्ट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपारजॉय। जिसकी वजह से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

6:17:35 PM

जखाऊ पोर्ट में सबसे पहले होगा लैंडफॉल, आधी रात तक रहेगा जारी

कच्छ के जखाऊ पोर्ट पर सबसे पहले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय टकराएगा और शाम से लेकर आधी रात तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

6:12:41 PM

खेड़ा जिले के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर कल खेड़ा जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

5:53:06 PM

जोरो शोरो पर भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियां

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।समुद्र में बचाव कार्यों के लिए एसएआर के 7 विमान, 29 जेमिनी नावों के साथ 23 आपदा राहत दल, 1000 लाइफजैकेट और नागरिक अधिकारियों समेत कई तैयारियां की गई हैं।

5:45:00 PM

अरब सागर में सबसे लंबी अवधि वाला चक्रवात बनने की राह पर बिपरजॉय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अरब सागर में सबसे लंबी अवधि वाला चक्रवात बनने की राह पर बिपरजॉय है। इस तूफान के आज गुजरात के तट पर टकराने की उम्मीद है।

5:35:01 PM

कच्छ के मांडवी में दिख रहा चक्रवाती तूफार का असर, हो रही मूसलाधार बारिश

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के समीप पहुंच गया है। जिसका असर दिखाई दे रहा है। कच्छ के मांडवी में मूसलाधार बारिश हो रही है और द्वारका में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं।

5:29:23 PM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की स्थिति पर पैनी नजर

विभिन्न केंद्रीय, राज्य एजेंसियां ​​और विभाग चक्रवात की मौजूदा स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायु सेना, आरपीएफ, तटरक्षक बल, बीएसएफ और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौजूदा स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

5:16:13 PM

जखाऊ पोर्ट से लगभग 80 किमी दूर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

5:07:25 PM

NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा, द्वारका के रूपेन बंदर इलाके से 75 नागरिकों को निकाला

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इस बीच एनडीआरएफ की छह टीमों ने रूपेन बंदर इलाके से 72 नागरिकों को सुरक्षित निकाला और उन्हें एनडीएच स्कूल द्वारका में शिफ्ट किया। इन 72 नागरिकों में 32 पुरुष, 25 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं।

5:00:10 PM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: शाम को शुरू हो सकती है लैंडफॉल प्रक्रिया

अहमदाबाद की एमईटी निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि लैंडफॉल प्रक्रिया शाम को शुरू हो सकती है और यह आधी रात तक जारी रहेगी।

4:53:02 PM

महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया पर उठ रही लहरें

महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखाई दे रहा है। वहां पर लहरें उठ रही हैं और समुंद्र अशांत नजर आ रहा है।

4:47:49 PM

चक्रवाती तूफान के चलते द्वारका में चल रही तेज हवाएं

गुजरात के द्वारका में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर बरप रहा है। द्वारका में हवाओं को रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

4:39:59 PM

द्वारका में टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिरा

गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

4:27:30 PM

Cyclone Biparjoy Live 15 जहाज तैनात

कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट के एके हरबोला ने कहा कि हमने गुजरात में 15 जहाज तैयार रखे हैं। सात एयरक्राफ्ट भी तैयार हैं। लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 आपदा प्रबंधन टीम भी तैयार की गई हैं। हम राज्य सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

4:10:57 PM

Cyclone Biparjoy Live Status कई ट्रेनें रद्द

ट्रेन सं. 22958 वेरावल-अहमदाबाद, ट्रेन सं. 19119 अहमदाबाद-वेरावल इंटरसिटी, ट्रेन सं. 19120 वेरावल-अहमदाबाद इंटरसिटी, ट्रेन सं. 09549 भानवड़-पोरबंदर, ट्रेन सं. 09550 पोरबंदर-भनवड़, ट्रेन सं. 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 12905 पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द की गई हैं।

3:57:55 PM

Cyclone Biparjoy Live गुजरात के किन जिलों में होगा ज्यादा असर?

मौसम विभाग ने बताया कि कच्छ की खाड़ी से लगते हुए जितने भी जिले हैं जैसे पोरबंदर, जामनगर, राजकोट और देवभूमि द्वारका। इन जिलों में चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। लैंडफॉल आज शाम 6 बजे के बाद से लेकर आधी रात तक जारी रहेगा। लैंडफॉल मांडवी और कराची के बीच जखाऊ पोर्ट के आसपास पश्चिम में होगा।

3:52:16 PM

कच्छ में भारी बारिश

चक्रवात तूफान बिपरजॉय का कच्छ और मांडवी में भी असर देखने को मिल रहा है। शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

3:41:25 PM

कई इलाकों में गिरे बिजली के खंभे

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि आज कई गांवों में बिजली के खंभे गिरे हैं, हम पहले ही 9 हजार लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट कर चुके हैं। चक्रवात से कभी भी लैंडफॉल हो सकता है, इसके मद्देनजर जिला प्रसाशन अलर्ट पर है। हम एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।

3:23:58 PM

कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं

गुजरात के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान का असर पाटन के तटीय इलाकों में देखने को मिल रहा है।

2:40:53 PM

Cyclone Biparjoy Live वलसाड में ऊंची लहरें

गुजरात के तट से कुछ ही घंटों में बिपरजॉय टकराने वाला है। वलसाड समुद्री तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

2:23:58 PM

गुजरात में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटों में गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ जिले मध्यम बारिश हो सकती है।

2:13:53 PM

सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किए गए करीब एक लाख लोग

एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि गुजरात से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। करीब चार हजार होर्डिंग्स को हटाया गया है।

2:06:15 PM

सीएम भूपेंद्र पटेल ले रहे पल-पल का जायजा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचकर चक्रवात बिपरजॉय के संभावित खतरे को लेकर स्थिति का जायजा लिया।

1:39:15 PM

Cyclone Biparjoy Latest News 94 हजार लोग हुए शिफ्ट

एनडीआरएफ के आईजी एनएस बुंदेला ने कहा कि NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। हमारे साथ मौसम विभाग समय-समय पर जानकारी साझा कर रहा है। हमने 94,000 लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया है। हम अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है।

1:25:12 PM

बिपरजॉय की लाइव लोकेशन

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम गुजरात के तट से टकरा सकता है। बिपरजॉय तेज गति के साथ गुजरात की ओर बढ़ रहा है। जूम अर्थ के इस्तेमाल से आप इसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं।

https://zoom.earth/maps/satellite/#view=21.3,78.3,4z

12:44:49 PM

हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा

एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि अभी हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटे के आसपास है। हमने तटीय इलाकों और निचले इलाकों का जायजा लिया है और वहां बलों को तैनात किया गया है। हम राज्य के लोगों से घर के अंदर रहने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हैं।

12:25:12 PM

गुजरात के गृह मंत्री ने लिया जायजा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका में गोमती घाट पर हालात का जायजा लिया।

12:25:12 PM

गुजरात के गृह मंत्री ने लिया जायजा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका में गोमती घाट पर हालात का जायजा लिया।

12:12:37 PM

Cyclone Biparjoy का असर, गोमती घाट डूबा

समुद्र में तेज हवाएं और भारी बारिश के साथ ही ज्वार भाटा भी उठ रहा है। न्यू गोमती घाट क्षेत्र में जलस्तर बढ़ रहा है, न्यू गोमती घाट में बाढ़ आ गई है।

12:04:03 PM

जामनगर में भी हो रही तेज बारिश

गुजरात के जामनगर में भी तेज बारिश हो रही है। आज शाम बिपरजॉय तूफान गुजरात के तट से टकराएगा।

11:52:42 AM

चक्रवात की गति धीमी, हवा से होगा नुकसान

गांधीनगर के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि चक्रवात की गति कम हो गई है, लेकिन हवा की गति लगभग 110-125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो बहुत खतरनाक है।

11:39:25 AM

गुजरात के अलावा राजस्थान में भी होगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई से दूरी अधिक होने की कारण बिपरजॉय का असर मुंबई में खास नहीं होगा। इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में अधिक होगा। राजस्थान में 16-17 जून को भारी बारिश हो सकती है और हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे की रहने का अनुमान है।

11:28:51 AM

गुजरात में हाई टाइड और तेज हवाओं के साथ बारिश

चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात में हाई टाइड और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बिपरजॉय के आज कच्छ में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करने की संभावना है।

11:17:46 AM

Cyclone Biparjoy Live कैसी है नेवी की तैयारी?

भारतीय तट रक्षक के उप महानिदेशक एमवी पाठक ने बताया कि नेवी के जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं। हमारे 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन, 8 इंटरसेप्टर नाव, 3 डोर्नियर, ALH गुजरात में तैयार हैं।

11:09:17 AM

किन इलाकों में कितनी बारिश?

धारी में 9 मिमी, खेड़ा में 7 मिमी, सीहोर में 6 मिमी, लोधिका, खंभा, भनवाड़ और ऊना में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

11:07:07 AM

कई इलाकों में तेज बारिश शुरू

अहमदाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण अटल ब्रिज को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

10:55:25 AM

115-125 किमी प्रति घंटा रहेगी हवा की रफ्तार: IMD

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तूफान जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा, तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऊंची लहरें ही स्थिति रहेगी।

10:43:02 AM

Cyclone Biparjoy Live किनारों पर बांधी गईं नाव

गुजरात के मांडवी में अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है।

10:41:35 AM

Cyclone Biparjoy Live का मुंबई में भी असर

चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

10:03:24 AM

Cyclone Biparjoy Live Status मांडवी में भी चल रही तेज हवाएं

बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरात के मांडवी में भी तेज हवाएं चल रही हैं। बिपरजॉय आज गुजरात के तट से टकराने वाला है।

9:49:07 AM

Cyclone Biparjoy Live के कारण भारी बारिश की संभावना

गुजरात के द्वारका के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय आज शाम गुजरात तट पर पहुंचेगा। चक्रवात के कारण आज द्वारका में भारी बारिश की संभावना है।

9:44:09 AM

Cyclone Biparjoy Latest News कच्छ से निकाले गए 46 हजार लोग

गुजरात के कच्छ से 46 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कच्छ में एनडीआरएफ की छह, आरपीएफ की तीन, एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं। आर्मी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

9:39:54 AM

अभी कहां पहुंचा बिपरजॉय?

बिपरजॉय के गुजरात में शाम पांच बजे लैंडफॉल करने की संभावना है। बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से लगभग 180 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 210 किमी पश्चिम में, नलिया से 210 किमी पश्चिम-दक्षिण में है।

9:20:07 AM

अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा बिपरजॉय?

बिपरजॉय तूफान आज गुजरात के तट से टकराने वाला है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में काम कर रहे अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी ने बिपरजॉय का वीडियो बनाया है। आप भी देखिये अंतरिक्ष से बिपरजॉय कैसा दिख रहा है।

9:01:29 AM

जखाऊ से 180 किमी की दूरी पर बिपरजॉय

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा है। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।

8:56:28 AM

सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे लोग

प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। अभी तक 74 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

8:50:38 AM

Cyclone Biparjoy नेवी के चार जहाज तैनात

बिपरजॉय के चलते नेवी के चार जहाज स्टैंडबाय पर हैं। इसके अलावा पोरबंदर और ओखा में पांच-पांच राहत दल और वलसुरा में 15 राहत दल तैयार हैं। गोवा में आईएनएस हंसा और मुंबई में आईएनएस शिकरा तैनात की गई हैं।

8:30:51 AM

मांडवी में उठ रही ऊंची लहरें

गुजरात के मांडवी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

8:20:34 AM

द्वारकाधीश मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद

चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

8:02:27 AM

द्वारका में बिपरजॉय का असर

गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में तेज हवा के प्रभाव के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

1:25:56 AM

चक्रवात बिपरजोय: 50,000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर गुजरात के तटीय क्षेत्रों से लगभग 50,000 लोगों को स्थानांतरित कर दिया है और राहत और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है।

11:30:45 PM

15 जून को जखाऊ पोर्ट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

11:01:42 PM

चक्रवाती तूफान के चलते नौसेना स्टैंडबाय पर

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लेकर भारतीय नौसेना को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

8:47:33 PM

Cyclone Biporjoy: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

8:43:23 PM

Cyclone Biporjoy: बिपरजॉय चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ की ओर मुड़ने को तैयार, गुरुवार को तट से टकराएगा

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बुधवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान की ओर मुड़ने को तैयार है। इस प्रक्रिया में यह थोड़ा कमजोर हो रहा है, लेकिन इससे अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

8:21:22 PM

गुजरात के गृह मंत्री ने किया द्वारकाधीश मंदिर का दौरा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को देखते हुए गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देवभूमि में द्वारकाधीश मंदिर का दौरा किया। तूफान के मद्देनजर 15 जून को मंदिर बंद रहेगा।

7:53:39 PM

Cyclone Biporjoy: पाकिस्‍तान में हजारों लोगों ने घर छोड़ा

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के पाकिस्तान पहुंचने की आशंका के बीच तटीय कस्बों तथा छोटे द्वीपों में रहने वाले हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। तेज हवाओं, बारिश और ऊंची लहरों ने चक्रवात बिपरजॉय के आगमन की आहट दे दी है।

7:51:44 PM

Cyclone Biporjoy: तूफान ने 6 घंटे में जाखौ से 260 किमी और नलिया से 280 किमी की दूरी तय की

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून यानी कल कच्छ से गुजर सकता है। इसके कच्छ-पाकिस्तान के बीच लैंडफॉल करने की भी संभावना है। चक्रवात पोरबंदर से दूर जा रहा है। हालांकि देवभूमि द्वारका के अलावा जाखौ पोर्ट, नलिया के करीब आ रहा है।

6:46:47 PM

राजस्थान में तूफान को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई

अरब सागर में बने चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात के निकट आते ही राजस्थान में सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने संभावित तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा जिला कलक्टरों के संपर्क में है। उन्होंने कलक्टरों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में शुक्रवार व शनिवार को तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

6:36:14 PM

25 तस्वीरों में Cyclone Biparjoy का तांडव, 12 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे; कई गांव में बत्ती ग

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 150 किमी की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है और इसने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान ने बिजली के खंभों को उखाड़ फेंका है। तस्वीरों में देखिए तूफान बिपरजॉय का तांडव

6:02:59 PM

Cyclone Biporjoy: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों से की बात, लिया तैयारियों का जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने की तैययारियों का जायजा लेने के लिए तीनों सेना प्रमुखों से बात की।

5:05:27 PM

द्वारका, जामनगर और भुज में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बढ़ते प्रभाव के कारण द्वारका, जामनगर, भुज और राजकोट सहित तटीय जिलों में बारिश शुरू हो गई है। बुधवार दोपहर से सौराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

2:42:25 PM

Cyclone Biporjoy Live Status केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

2:00:01 PM

NDRF, SDRF की कई टीमें तैनात

राहत आयुक्त आलोक पाण्डेय ने कहा कि एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों में तैनात किया गया है।

1:57:55 PM

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 47 हजार से ज्यादा लोग

अब तक 47 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तत्काल 597 टीमें तैयार की गई हैं।

1:43:41 PM

अब तक सात लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान से हुए अलग-अलग हादसों में अब तक भारत में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

1:00:07 PM

12020 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

सौराष्ट्र के कच्छ के 65 गांवों में बिजली कटौती हुई है। 12020 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जामनगर ग्रामीण क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

12:53:24 PM

Cyclone Biporjoy Live Status कैसी है एनडीआरएफ की तैयारी?

NDRF में जनरल डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ विरल चौधरी का कहना है कि हमारी कल तक 17 टीमें तैनात थीं और 2 टीमें रिजर्व में थी। आज उन दोनों टीमों को भी बुला लिया गया है। इन दोनों टीमों को नखत्राणा और भुज के लिए मूव किया है। लैंडफॉल से पहले हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को निकालने का कार्य कर रहे हैं।

12:29:18 PM

कांडला बंदरगाह पर तैयारियों का जायजा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर कांडला बंदरगाह पर तैयारियों का जायजा लिया गया। चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।

11:48:17 AM

Cyclone Biparjoy Live Tracker लोगों को जागरूक कर रही पुलिस

नलिया के सब इंस्पेक्टर ने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं। इसके लिए हमने लोगों को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही SDRF और NDRF की एक-एक टीम तैनात की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी।

10:58:27 AM

पश्चिम की तरफ मुड़ा बिपरजॉय

द्वारका के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने कहा कि चक्रवात थोड़ा पश्चिम की तरफ मुड़ गया है। अब शायद द्वारका बिजरजॉय से कम प्रभावित होगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने पूरे जिले में करीब 4,500 लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम में पहुंचा दिया है।

10:35:24 AM

Cyclone Biparjoy Live गुजरात के सीएम ने की बैठक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की।

9:54:45 AM

Cyclone Biparjoy Live मुंबई में हाई टाइड

बिपरजॉय का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड की लहरें दिखीं।

9:37:47 AM

Cyclone Biparjoy Latest News को लेकर पीएम ने की गुजरात के CM से बात

बिपरजॉय को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपनी नजर बनाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली और बचाव प्रबंधन का निर्देश दिया।

9:29:32 AM

37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

गुजरात सरकार ने बताया की तटीय इलाकों से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

9:17:16 AM

Cyclone Biparjoy 15 जून को गुजरात आएगा

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 15 जून की शाम यह सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

9:03:47 AM

Cyclone Biparjoy Live: द्वारका में ढहाए जा रहे टावर

द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर असुरक्षित घोषित किए गए एक रिले टावर को ध्वस्त कर दिया गया है। बाद में यहां नया टावर बनाया जाएगा।

/

8:56:44 AM

Cyclone Biparjoy Updates: ग्रामीणों में बांटा गया जरूरी सामान

गुजरात के जाफराबाद में अमरेली पुलिस ने सियालबेट के ग्रामीणों को सब्जियां और दूध सहित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया।

8:38:28 AM

16 जून तक होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय (Cyclone Biparjoy) के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

8:37:02 AM

महाराष्ट्र में भी असर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ये वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है।

8:36:16 AM

Cyclone Biparjoy गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें

गुजरात में तूफानी चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिली है।