News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi: चुनाव के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, संजय सिंह बोले- BJP ने लगाई 1 पार्षद की कीमत 10 करोड़ रुपये


नई दिल्ली, । आप आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने Delhi MCD Election 2022 के बाद BJP पर पार्षदों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दस पार्षदों के लिए 100 करोड़ रुपये देने की बात कही है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा AAP से 30 पार्षद कम होने के बावजूद दिल्ली में अपना मेयर बनाए जाने की बात कर रही है। 

भाजपा के पास 100 करोड़ का बजट

संजय सिंह ने कहा कि योगेंद्र नामक एक व्यक्ति ने आप की पार्षद को फोन कर कह रहा है कि आदेश गुप्ता जी उनसे बात करना चाहते है। जब आदेश गुप्ता उनसे बात करते है तो कहते है कि उनके दिल्ली के 10 पार्षदों को खरीदने के लिए 100 करोड़ का बजट। इसके बाद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक पार्षद की कीमत 10 करोड़ रुपये रखी है।

साथ ही संजय सिंह ने कहा है कि उन तमाम लोगों को गिरफ्तार किया जाए जो आप के पार्षदों से खरीद-फरोख्त के लिए संपर्क कर रहे हैं।