News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi: डेढ़ साल बाद मेरठ तक काम पूरा होगा तब भी आपकी सेवा में मैं ही रहूंगा जनता से बोले PM


Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले भाग साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कर दिया है। 

नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन के बाद अब पीएम कुछ देर बाद वसुंधरा सेक्टर-8 स्थित जनसभा स्थल पर एक सभा को संबोधित करेंगे।

साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन, जनसभा स्थल के आसपास वाले इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हाइराइज सोसायटियों, मकानों की छतों पर पुलिस की ड्यूटी लगी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

यातायात पुलिसकर्मी वाहनों के पास देखकर पार्किंग में प्रवेश दे रहे हैं। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को छत और बालकनी में आने की अनुमति नहीं है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड पूरे कार्यक्रम स्थल की सुबह से ही जांच करने में जुटा है। खुफिया विभाग आसपास की गतिविधियां पर नजर बनाए हुए हैं।

20 Oct 20231:13:39 PM

भारत आसमान में भी फैला रहै है पंखा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज का भारत आसमान में भी पंख फैला रहा है। हवाई चप्पल वालों को हवाई यात्रा करा रहे है। विमान कम्पनियां 1 हाजर से ज्यादा विमानों का आर्डर दे चुकी हैं।

20 Oct 20231:11:23 PM

भारत हर क्षेत्र में लिखा रहा है नई गाथा: पीएम मोदी

21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है।

20 Oct 20231:10:00 PM

काशी में बन रहा है सबसे बड़ा वाटरवोट टर्मिनल: पीएम मोदी

सार्वजनिक यातायात पर जितना खर्च हो रहा है कभी नहीं हुआ। हम जल, थल और नभ में काम कर रहे हैं। सबसे बड़ा वाटरवोट टर्मिनल काशी से बन रहा है।

20 Oct 20231:08:23 PM

भारतीय रेल का जल्द पूरा होगा 100 प्रतिशत बिजली करण

रेलवे जल्द ही 100 प्रतिशत बिजली करण होगा। इसके पहले वन्देभारत, अम्रत भारत नमो भारत की त्रिवेणी नए भारत की प्रतीक बनेगी। यातयात के माध्यमों को जोड़ा जा रहा है। नमो भारत मे भी इसका ख्याल रखा गया है कि स्टेशनों पर बस अड्डा मेट्रो व रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है

20 Oct 20231:04:29 PM

यह भारतीय रेल के बदलाव का दशक है: पीएम

यह भारतीय रेल के कायाकल्प का दशक है। आप लोगों को पूरी रेल बदली हुई आएगी, मुझे छोटे सपने व मरते-मरते चलने आदत नहीं है।

20 Oct 20231:00:56 PM

PM- मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ

अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है।

20 Oct 202312:59:41 PM

अपने शिलान्यास का उद्घाटन हम ही करते हैं: पीएम

पीएम ने आगे कि जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। इसका मेरठ वाला हिस्सा 1-1.5 साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा।

20 Oct 202312:57:40 PM

दुनिया में छाया हुआ है भारत: PM Modi

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा। आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल जीतकर दिखाता है।

20 Oct 202312:53:41 PM

नवरात्र में शुभ कार्य करने की है परंपरा: पीएम

PM Modi ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे यहां नवरात्र में शुभ कार्य करने की परंपरा है। नमो भारत ट्रेन में ज्यादातर स्टाफ महिला है।

20 Oct 202312:51:16 PM

पहली नमो भारत ट्रेन राष्ट्र को समर्पित: PM Modi

PM Modi ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली नमो भारत ट्रेन राष्ट्र को समर्पित, चार साल पहले आधार शिला रखी थी।

20 Oct 202312:49:52 PM

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

पूरे देश के लिए है ऐतिहासिक क्षण।

20 Oct 202312:41:08 PM

पीएम ने किया बेंगलुरू मेट्रो के दो खंडों का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरू मेट्रो के दो खंडो का उद्घाटन

20 Oct 202312:38:40 PM

फरवरी 2024 में होगा आगरा मेट्रो का उद्घाटन: CM योगी

सीएम योगी अपने संबोधन में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2024 में फरवरी में पीएम मोदी आगरा मेट्रो का उद्घाटन करें।

20 Oct 202312:36:14 PM

सीएम योगी का संबोधन शुरू

CM योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत करते हुए कहा कि नमो भारत ट्रेन उपकार है।

20 Oct 202312:09:28 PM

RapidX Corridor LIVE Updates: जनसभा स्थल पहुंचे पीएम मोदी

RapidX Corridor LIVE Updates: नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी जनसभा स्थल पहुंच चुके हैं, जहां अब पीएम जनता को संबोधित करेंगे।

20 Oct 202311:52:25 AM

Namo Bharat Rail Live: पीएम ने स्कूली बच्चों के साथ किया नमो भारत का सफर

Namo Bharat Rail Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईस्पीड नमो भारत रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन कर दिया है। पीएम ने उद्घाटन के बाद स्कूली बच्चों के साथ ट्रेन का सफर कर रहे हैं।

20 Oct 202311:13:15 AM

RapidX Corridor LIVE Updates:मोदी-मोदी के नारों से गूंजा सभास्थल

RapidX Corridor LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर बाद में नमो भारत हाईस्पीड ट्रेन के उद्घाटन के लिए गाजियाबाद में पहुंचेंगे, जहां वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सभास्थल पहुंचे लोग उत्साहित हैं। वहीं, महिलाएं मोदी आया रे विकास लाया रे गीत गा रही हैं।

20 Oct 202310:56:12 AM

PM Modi Live: पीएम की सभा के लिए उत्साहित हैं लोग

PM Modi Live: गाजियाबाद में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर जिले के लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं,  प्रधानमंत्री को सुनने के लिए एक बुजुर्ग साइकिल से सभा स्थल पहुंचे हैं।

20 Oct 202310:45:55 AM

Namo Bharat Rail Live: काले कपड़े वालों की नो एंट्री

Namo Bharat Rail Live: PM Modi की जनसभा में काले कपड़े पहनकर आने वालों को सभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं, भोजपुर से आई मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षाकर्मी जनसभा स्थल में एंट्री नहीं दे रहे हैं।

20 Oct 202310:41:02 AM

RapidX Corridor LIVE Updates: छावनी में तब्दील हुआ गाजियाबाद

पीएम मोदी आज दोपहर को नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और जनसभा स्थल के आसपास, साहिबाबाद से लेकर दुहाई स्टेशन के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

20 Oct 202310:34:16 AM

RRTS Corridor LIVE Updates: जनसभा में काले कपड़े पहनकर आने पर नहीं मिलेगी एंट्री

RRTS Corridor LIVE Updates: नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी की होने वाली जनसभा में काले कपड़े पहनकर आए लोगों को सुरक्षाकर्मी सभास्थल में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं।

20 Oct 202310:31:06 AM

PM Modi RRTS Corridor Live: जनसभास्थल पहुंचने लगे लोग

PM Modi RRTS Corridor Live: पीएम मोदी आज दोपहर को नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ट्रेन के उद्घाटन से पहले पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।