News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : दो दिन बाद आज खुले दिल्ली के कई रास्ते सिविल लाइंस में स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे LG


नई दिल्ली, । : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की सभी छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा। यहां पर ताजा खबरों को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे सहित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

12:54:36 PM

Delhi Flood Updates: सिविल लाइंस में पानी की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे एलजी

Delhi Flood Updates: सिविल लाइंस में पानी की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे एलजी

Delhi Flood Updates: दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने के बाद से कई इलाकों में पानी उतरना शुरू हो गया है। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पानी कम होने के बाद वहां की स्थिति का निरीक्षण करने LG पहुंचे हैं।

12:28:40 PM

Delhi Flood Updates: सिविल लाइंस से उतरना शुरू हुआ बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: सिविल लाइंस से उतरना शुरू हुआ बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: यमुना का जलस्तर कम होने के बाद दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके से अब पानी उतरना शुरू हो जाएगा। वहीं, रोड से पानी कम होने के बाद एक तरफ रिंग रोड पर यातायात शुरू हो गया है।

12:09:32 PM

Delhi Flood Updates: सोनिया विहार पुश्ते का निरीक्षण करने पहुंचे SDM

Delhi Flood Updates: पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ते पर लगे राहत शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे करावल नगर के एसडीएम संजय सोंधी। लोगों से अपील की वह स्कूलों में बने अस्थायी शिविरों में चले, लेकिन लोगों ने मना कर दिया।

12:06:11 PM

Delhi Flood Updates: WHO ऑफिस के पास पंप लगाकर निकला जा रहा है पानी

Delhi Flood Updates: WHO ऑफिस के पास पंप लगाकर निकला जा रहा है पानी

Delhi Flood Updates: डब्लूएचओ के ऑफिस के पास पंप लगाकर पानी को निकाला जा रहा है।

12:02:27 PM

Delhi Flood Updates: भैरों मार्ग पर आवागमन शुरू

Delhi Flood Updates: भैरों मार्ग पर आवागमन शुरू

Delhi Flood Updates: शांति वन से गीता कॉलोनी तक सड़क के दोनों कैरिजवे को केवल कार, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोलने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने भैरों मार्ग को खोल दिया है। शांति वन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।

11:58:18 AM

Delhi Flood Updates: नानकसर गुरुद्वारे से निकला यमुना का पानी

Delhi Flood Updates: नानकसर गुरुद्वारे से निकला यमुना का पानी

Delhi Flood Updates: पूर्वी दिल्ली के नानकसर गुरुद्वारे से निकला यमुना का पानी। यमुना का जलस्तर बढ़ने के वजह से यहां दो दिनों तक पानी भरा हुआ था।

11:41:01 AM

Delhi Flood Updates: गाजियाबाद के लोनी में भरा बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: गाजियाबाद के लोनी में भरा बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates:दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाके में पानी भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, गाजियाबाद स्थित लोनी के बदरपुर गांव में भरा यमुना नदी का पानी।

10:38:50 AM

Delhi Floods Updates: रविवार से शुरू होंगे चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स: सीएम

Delhi Floods Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि यमुना में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखाई जाएंगी। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगें। कृपया सावधानी बरतें और एक-दूसरे की मदद करें।

10:11:24 AM

Delhi Flood Updates: आईटीओ की मेन सड़क पर भरा बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ की मुख्य सड़क पर पानी भरा हुआ है, लेकिन सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

9:53:05 AM

अब यमुना पुलों पर सामान्य गति से चलेगी मेट्रो, DMRC ने हटाया प्रतिबंध

Delhi Flood Updates: यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद डीएमआरसी ने पुलों से गुजरने वाली मेट्रो की स्पीड पर प्रतिबंध लगाया दिया था, जिसको अब जलस्तर कम होने पर हटा दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर बताया, सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।

9:39:29 AM

Delhi Flood Updates: लगातार घट रहा है यमुना का जलस्तर

Delhi Flood Updates: लगातार घट रहा है यमुना का जलस्तर। शनिवार सुबह 9 बजे 207.53 मीटर पानी दर्ज किया गया है।

9:19:12 AM

शांति वन से गीता कॉलोनी तक हल्के वाहनों के लिए खुला कैरिजवे, एडवाइजरी जारी

Delhi Floods Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शांति वन से गीता कॉलोनी तक सड़क के दोनों कैरिजवे  को केवल कार, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। शांति वन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

9:12:27 AM

Delhi Flood Updates: ट्रैफिक लोक अदालत 30 जुलाई तक स्थगित

Delhi Flood Updates: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के कारण 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को आयोजित होने वाली ट्रैफिक लोक अदालत को 30 जुलाई, 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

8:51:57 AM

Delhi Flood Updates: शांति वन भरे बाढ़ के पानी में मस्ती करते बच्चे

Delhi Flood Updates: यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। शांति वन भरे बाढ़ के पानी में मस्ती करते बच्चे।

8:45:06 AM

नोएडा में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना

नोएडा के बाढ़ प्रभावित परिवारों के व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए जिले में आठ मेडिकल टीम की स्थापना की गई है। जो कि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। बाढ़ कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। आपदा की स्थिति में सहायता के लिए कंट्रोल रूम के लोग 01202974274 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

8:42:55 AM

Sawan 2023: दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में उमड़ी भीड़

Sawan 2023: सावन की शिवरात्रि पर चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में उमड़ी श्रदालुओं की भारी भीड़।

8:39:59 AM

Ghaziabad: दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

Ghaziabad: दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

Sawan 2023: गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

8:14:59 AM

Delhi Flood Updates: यमुना बाजार इलाके में पानी भरने से परेशान लोग

Delhi Flood Updates: दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

8:12:23 AM

Delhi Flood UPdates: खतरे के निशान से 2. 29 मीटर ऊपर बह रही है यमुना

Delhi Flood Updates: तेजी से गिर रहा है यमुना का जलस्तर। पुराने रेलवे पुल पर सुबह सात बजे 207.62 दर्ज हुआ पानी का स्तर।

8:00:21 AM

Delhi Flood Updates: दिल्ली में बाढ़ आना दुर्भाग्यपूर्ण: गौतम गंभीर

Delhi Flood Updates: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है। अब दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज दिल्ली में बाढ़ आ गई है। यह स्थिति मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि वर्तमान सरकार ने शहर में बुनियादी ढांचे के निर्माण पर कोई पैसा खर्च नहीं किया है। सीएम ने दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने का वादा किया था।

7:45:20 AM

Delhi Flood Updates: आईटीओ रोड पर पानी भरने से यात्री परेशान

Delhi Flood Updates: यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद आईटीओ रोड पर जलभराव के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।