Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi: भीड़भाड़ वाली सड़क पर नहीं दिया साइड, गुस्साए स्कूटी सवारों ने कैब चालक की छाती में घोंपा चाकू;


दक्षिणी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई है, जो दिखाती है कि यहां के लोगों में कितना गुस्सा और असहनशीलता है, जिसके चलते वह किसी की जान लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके से रोडरेज की एक घटना सामने आई है। यहां स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने बृस्पतिवार रात को महरौली में एक कैब चालक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला

घटना बृहस्पतिवार रात की है जब संगम विहार निवासी कैब चालक मनोज कुमार महरौली जाम में फंस गया था। यहां पर उसकी कैब के पीछे स्कूटी पर सवार तीन युवक आए।

उन्होंने मनोज से साइड मांगी, लेकिन सड़क पर जगह न होने से चालक साइड नहीं दे सका। इसी बात को लेकर स्कूटी सवार एक आरोपित ने चालक की छाती पर चाकू से हमला कर दिया।

चालक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।