News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : संजय सिंह की गिरफ्तारी किस आधार पर हुई, प्रमाण दें; आतिशी ने दी भाजपा को चुनौती


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस वार्ता कर संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक बार फिर से भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया, इसके सबूत दिए जाएं।

आतिशी ने आगे कहा, अगर उनके घर से एक रुपया भी मिला हो बताएं। उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे पीएम मोदी के भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे थे।

आतिशी के बाद मंत्री गोपाल राय ने भी प्रेस वार्ता कर कमोबेश यही बातें दोहराईं। अभी थोड़ी देर में आप के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेंगे।

आतिशी ने दी भाजपा को चुनौती

दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा, संजय सिंह के घर से 1 रुपया भी भ्रष्टाचार का मिला हो तो देश के सामने सबूत रखें, नहीं तो छोड़ दें अपनी राजनीति।

मेरा भाजपा पार्टी को न्यौता है कि दिल्ली ही नहीं संजय सिंह के पैतृक घर में भी अपनी ED-CBI भेजें, देश के हर कोने में जहां संजय जी रहे हैं, वहां भी रेड डालें, मेरा चैलेंज है वहां भी भ्रष्टाचार का एक रुपया नहीं मिलेगा।

आतिशी आगे बोलीं, संजय सिंह को गिरफ्तार करने का कारण पैसे और सोना नहीं बल्कि संजय सिंह संसद में एक मात्र ऐसी आवाज हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठती है।