News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi MCD : चुनाव प्रचार के लिए भाजपा-AAP और कांग्रेस ने झोंकी ताकत,


नई दिल्ली, । गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार चुका है। ऐसे में बुधवार से दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रैलियों और जनसभाओं का दौर शुरू होने गया है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता बुधवार को दिनभर विभिन्न स्थानों पर रैलियों और जनसभाओं के जरिये वार्ड प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम भी चुनाव प्रचार करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो स्वरूप नगर के वार्ड -19 एमसीडी चुनाव के लिए AAP का उम्मीदवार है। आरोप है कि जोगिंदर एक वायरल वीडियो में डांस करते हुए अपनी रिवॉल्वर दिखा रहा है।

एक्जिट पोल पर रोक

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर  दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी 5 दिसंबर तक एक्जिट पोल दिखाने पर रोक लगा दी है। दरअसल, 5 दिसंबर को गुजराज विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान होना है। इससे मतदाता बेअसर रहें, इसलिए चुनाव आयोग ने 5 दिसंबर तक एक्जिट पोल पर रोक लगाई है।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री और अन्य बड़े नेता बुधवार को एक बार फिर से दिल्ली में 14 स्थानों पर रोड शो करके पार्टी के पक्ष में चुनावी हवा बनाने की कोशिश करेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि 20 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने विजय संकल्प रोड शो निकाला था। उसके बाद से केंद्रीय मंत्री व अन्य बड़े नेता रोज अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

  • 01:13 PM, 30 Nov 2022

    कई राज्यों की सीएम भी करेंगे चुनाव प्रचार

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

  • 01:12 PM, 30 Nov 2022

    गडकरी, सिंधिया सहित भाजपा के 14 बड़े नेता करेंगे रोड शो

    बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डा. जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, डा. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य नेता रोड शो करेंगे।

  • 11:36 AM, 30 Nov 2022

    दिल्ली में 10 लाख लोगों को मिलेगा अपना आशियाना

    धुआंधार प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान के तहत लोगों को घर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 10 लाख लाभार्थी होंगे, जिनके पास घर नहीं है। इसके साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के पीएम उदय के फैसले से करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। दिल्ली में 2 करोड़ की आबादी में से 1.35 करोड़ नागरिक हमारी पुनर्विकास योजना से लाभान्वित होंगे।

  • 10:15 AM, 30 Nov 2022

    पांच दिसंबर शाम साढ़े पांच बजे तक एग्जिट पोल दिखाने पर रोक

    दिल्ली नगर निगम के चुनाव के पांच दिसंबर तक एग्जिट पोल दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

  • 10:02 AM, 30 Nov 2022

    AAP के बहिष्कार की चेतावनी

    यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने दिल्ली सरकार द्वारा मंदिरों के पुजारियों को वेतन देने की घोषणा न करने पर आम आदमी पार्टी (आप) के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने तब तक क्षेत्र में पार्टी के विधायकों,पार्षदों व पदाधिकारियों का प्रवेश रोकने की अपील फ्रंट से जुडे़ लोगों व हिंदू समाज से की है।

  • 08:58 AM, 30 Nov 2022

    अरविंद केजरीवाल कमलानगर में करेंगे जनसभा

    आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कमलानगर इलाके में रैली करेंगे।

  • 08:14 AM, 30 Nov 2022

    42 केंद्रों पर होगी मतगणना

    दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 42 केंद्र चुने हैं। एक मतगणना केंद्र में 4-6 वार्डों की मतगणना होगी।

  • 07:59 AM, 30 Nov 2022

    250 वार्डों पर होगा 04 दिसंबर को मतदान

    दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद वार्डों की संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है। आगामी 04 दिसंबर को सभी 250 वार्ड पर मतदान होगा।

  • 07:50 AM, 30 Nov 2022

    बेहतर भविष्य के लिए मतदान जरूर करें

    महिला पहलवान दिव्या काकरान का कहना है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली के लोगों को खुलकर वोट करने चाहिए। यह न सोचे कि एक वाेट से क्या हो जाएगा, एक वोट में इतनी ताकत होती है कि सत्ता बदल देती है। एक वोट से हार व जीत के फैसले हो जाते हैं।

  • 07:49 AM, 30 Nov 2022

    दिव्यांग मतदाता घर से ही दे सकते हैं वोट

    दिल्ली में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता हैं। उनकी सहूलियत के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उन्हें घर से वोट देने का विकल्प दिया हुआ है, लेकिन इसके लिए भी उन्हें चुनाव से पहले ही जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करना पड़ेगा।