News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Delhi MCD Election : एमसीडी चुनाव पर रोक लगाने वाली याचिका पर विचार करने से SC ने किया इनकार


  1. नई दिल्ली, : दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर चार नवंबर से आचार संहिता लागू हुई है। जबकि सात नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। जब से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का प्रचार चल रहा था। आज शाम साढ़े पांच बजे यह प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद न तो राजनीतिक दल लाउडस्पीकर का प्रचार में उपयोग कर सकेंगे और न ही जनसभा कर सकेंगे।

चुनाव पर रोक वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव पर रोक लगाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

योग शिक्षकों को देंगे पिछले महीने की सैलरी

एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने क़सम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई जिंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी।”

  • 02:47 PM, 02 Dec 2022

    मनीष सिसोदिया मंडावली में किया रोड शो

    मनीष सिसोदिया मंडावली में किया रोड शो

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नगर निगम चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मंडावली में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।

  • 02:29 PM, 02 Dec 2022

    मुख्यमंत्री ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: भाजपा

    मुख्यमंत्री ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: भाजपा

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में योग प्रशिक्षकों को सम्मान राशि देने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। इसे लेकर भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है।

  • 01:24 PM, 02 Dec 2022

    मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे 30,000 सुरक्षाकर्मी

    नगर निगम चुनाव के दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर 30,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं महत्वपूर्ण बूथों/संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस के साथ होमगार्ड, सीआरपीएफ कर्मी भी तैनात रहेंगे।

  • 12:49 PM, 02 Dec 2022

    MCD चुनाव: मनोज तिवारी ने किया प्रचार

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आज शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन नन्दनगरी व कोंडली वार्ड में पदयात्रा और विपिन बिहारी सिंह के लिये नुक्कड़ सभा कर लोगों से वोट की अपील की है।

  • 11:14 AM, 02 Dec 2022

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया रोड शो

    दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने दिल्ली के मंडावली इलाके में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उल्लेखनीय है कि आज एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। मतदान प्रक्रिया चार दिसंबर को संपन्न होगी।

  • 10:06 AM, 02 Dec 2022

    UP और राजस्थान के होमगार्ड भी रहेंगे तैनात

    निगम चुनाव में उत्तर प्रदेश के 10 हजार, जबकि राजस्थान के तीन हजार होमगार्ड तैनात रहेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। आयोग की कोशिश चुनाव बिना हिंसा और निष्पक्ष तरीके से कराना है। इसलिए पिछले चुनाव के मुकाबले सुरक्षा के तीन गुणा अधिक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती होगी।

  • 10:06 AM, 02 Dec 2022

    आप और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

    आप और कांग्रेस के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गांधीनगर विधानसभा से आप नेता तापसी प्रधान व सिम्मी वालिया, तिमारपुर विधानसभा से अजय मौर्या, विनोद अरोड़ा, ज्ञान बंसल राजू, तायल उदित अरोड़ा, अमर चौहान और कांग्रेस के अजय गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी कार्ड का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि उन्होंने दिल्लीवासियों से किया वादा पूरा नहीं किया।

  • 08:49 AM, 02 Dec 2022

    7 दिसंबर को भी रहेगा ड्राई डे

    एमसीडी चुनाव की मतगणना के चलते सात दिसंबर को भी 24 घंटे के लिए ड्राई डे रहेगा। इस दिन भी शराब की बिक्री नहीं होगी। यह बंदी छह दिसंबर की रात 12 बजे से सात दिसंबर रात 12 बजे तक रहेगी।

  • 08:48 AM, 02 Dec 2022

    रविवार तक नहीं बिकेगी शराब

    निगम चुनाव के कारण शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक राजधानी में शराब की बिक्री नहीं होगी। बुधवार को भी शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली आबकारी विभाग ने यह घोषणा की है। सरकारी दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब नहीं मिलेगी। प्रतिबंध के दौरान शादी समारोह, बैंक्वेट हाल या किसी भी प्रकार के आयोजन में भी शराब पीने-पिलाने की इजाजत नहीं होगी।

    आबकारी आयुक्त ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली आबकारी नियम-2010 के प्रविधानों के अनुसार दो दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे से चार दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे तक ड्राई डे होंगे। इसके बाद दुकानों क्लबों, बार आदि में पूर्व की तरह शराब मिल सकेगी।

  • 08:15 AM, 02 Dec 2022

    कांग्रेस के प्रचार में उतरेंगी नगमा

    नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस के लिए फिल्म अभिनेत्री और पार्टी नेता नगमा भी रोड शो और जनसभा करेंगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांहन 11 बजे से दोपहर एक बजे के दौरान वह पूर्वी दिल्ली में पटपडगंज विधानसभा के पटपडगंज गांव में रोड शो करेंगी। इसके बाद अपराहन तीन बजे उत्तरी बाहरी दिल्ली के भलस्वा जहांगीरपुरी में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

  • 08:06 AM, 02 Dec 2022

    मतदान के लिए पर्ची वितरण में जुटे कार्यकर्ता

    अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए राजनीतिक दलों के जमीनी कार्यकर्ता मतदान के लिए पर्ची वितरण में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर सदस्यों के परिवार की पर्चियों का लिफाफा और अपने प्रत्याशी की जानकारी कार्यकर्ता देने में जुटे हुए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रमुख रुप से इस कार्य में जुटे हुए हैं। इनकी कोशिश हैं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना भी है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। कर्मचारियों का प्रशिक्षण अंतिम दौर में हैं।

  • 08:05 AM, 02 Dec 2022

    पदयात्रा करने पर होगी मनाही

    पदयात्रा करने पर भी पूरी तरह मनाही होगी। हालांकि बंद कमरों में अदरुनी बैठक करने पर कोई मनाही नहीं होगी। साथ ही डोर टू डोर संपर्क भी प्रत्याशी कर सकते हैं। प्रचार अभियान थमने के बाद राजनीतिक दल इंटरनेट मीडिया से लेकर फोन काल, एसएमएस से मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।