Latest News नयी दिल्ली

Delhi Unlocked होते ही वापस लौटने लगे प्रवासी मजदूर


  1. नई दिल्ली। दिल्ली में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही एक बार फिर से प्रवासी मजदूर राजधानी की ओर काम की तलाश में लौटने लगे हैं। आनंद विहार आईएसबीटी पर आज बहुत से श्रमिकों को दिल्ली लौटते देखा गया है। 20 अप्रैल से लॉकडाउन लगते ही ये मजदूर अपने गांव को लौट गए थे।

31 मई से खुल गई थी फैक्ट्रियां
हालांकि मजदूरों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 31 मई सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करने और फैक्ट्रियों को खोलने की अनुमति दे दी थी। सरकार का कहना था कि ये फैसला मजदूरों की आर्थिक हालत को देखते हुए ही लिया गाय है। इस दौरान मेट्रो और बाजार आदि बंद ही रखे गए थे।

आज से ही दिल्ली में बाजार, मॉल्स और दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुल रही हैं। वहीं 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ दिल्ली मेट्रो भी पटरी पर दौड़ रही है।