News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Delhi : क्या लव ट्राएंगल बना श्रद्धा की हत्या की वजह? आफताब से सच उगलवाने में जुटी दिल्ली पुलिस


नई दिल्ली, दिल्ली के छतरपुर में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छतरपुर में 28 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर (28) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरी से शव के करीब 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे और दो माह में इन टुकड़ों को एक-एक कर महरौली के जंगल में फेंकता रहा। आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • 01:06 PM, 15 Nov 2022

    पुलिस को हत्या के पीछे दूसरी महिला के होने का शक

    पुलिस को हत्या के पीछे दूसरी महिला के होने का शक

    दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस आफताब की प्रोफाइल की जानकारी बम्बल से मांग रही है जिससे उन महिलाओं का विवरण मिल सके जो आफताब के घर उस समय उससे मिलने आई, जब शरीर रेफ्रिजरेटर में रखा था। पुलिस संभावना तलाश रही है कि कहीं इनमें से कोई महिला हत्या के पीछे का कारण तो नहीं है।

  • 01:00 PM, 15 Nov 2022

    महरौली के जंगल में मिले श्रद्धा के शरीर के टुकड़े, होगी फॉरेंसिक जांच

    महरौली के जंगल में मिले श्रद्धा के शरीर के टुकड़े, होगी फॉरेंसिक जांच

    पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने लिए पड़ताल में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज यानी मंगलवार को पुलिस श्रद्धा का कंकाल तलाशने के लिए महरौली के जंगल पहुंची है, जहां पर आफताब ने उसके शव के एक-एक कर टुकड़े फेंके थे। यहां पुलिस को जांच के दौरान श्रद्धा के शरीर के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने आफताब और श्रद्धा दोनों के दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    श्रद्धा के पिता बोले- आफताब को दी जाए फांसी की सजा

    श्रद्धा के पिता बोले- आफताब को दी जाए फांसी की सजा

    श्रद्धा वाकर के पिता ने हत्या के आरोपित आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता ने इस हत्याकांड के पीछे लव जिहाद की आशंका जताई है। श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि मुझे इस वारदात को लेकर लव जिहाद के एंगल पर संदेह है। हम आफताब के लिए फांसी की सजा की मांग करते हैं।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    छतरपुर में मिली थी श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन

    छतरपुर में मिली थी श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन

    श्रद्धा के मोबाइल फोन की लोकेशन मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने महरौली थाना पुलिस से संपर्क किया और मामले का पर्दाफाश हो गया।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    दूसरी महिला को कमरे पर लाया था आफताब

    दूसरी महिला को कमरे पर लाया था आफताब

    आफताब पूनावाला अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद अपनी एक गर्लफ्रेंड को डेट के लिए अपने कमरे पर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यह गर्लफ्रेंड जून-जुलाई में दो बार उसके घर आई।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    फ्रिज में रोज देखता था श्रद्धा का चेहरा

    फ्रिज में रोज देखता था श्रद्धा का चेहरा

    आफताब ने 18 मई को पहले तो श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े करके रोजाना रात को महरौली के जंगल में फेंकता था। आरोपित आफताब प्रतिदिन उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए थे। टुकड़े फ्रिज में रखने के बाद वह श्रद्धा का चेहरा रोज देखता था।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    पिता को फेसबुक से पता चला कि हिमाचल गई थी बेटी

    पिता को फेसबुक से पता चला कि हिमाचल गई थी बेटी

    श्रद्धा के पिता ने महरौली पुलिस को बताया कि जब वह मुंबई में रहती थी तो किसी न किसी के माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी। उन्हें फेसबुक पर अपलोड की गई तस्वीर से पता चला था कि वह हिमाचल घूमने गई है, लेकिन उसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं मिली।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    हिमाचल में ही हत्या करने की थी साजिश

    हिमाचल में ही हत्या करने की थी साजिश

    आफताब ने श्रद्धा की हत्या की साजिश अप्रैल में ही रच ली थी। इसी वजह से उसने हिल स्टेशन पर घूमने की योजना बनाई थी। वह हिमाचल प्रदेश में ही हत्या की वारदात को अंजाम देना चाहता था, लेकिन वहां घूमने जाने की जानकारी श्रद्धा के दोस्तों व कुछ अन्य नजदीकी लोगों को हो गई थी।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    मां ने कहा था, लौट आओ बेटी अभी वक्त है

    श्रद्धा के पिता विकास ने पुलिस को बताया कि आफताब जब श्रद्धा के साथ मारपीट करने लगा तो वह घर आई थी और अपनी मां को आफताब की वहशियत के बारे में बताया था। इस पर मां ने उसे एक बार फिर समझाया और कहा था कि बेटी लौट आओ अभी भी वक्त है।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    शातिर ने पुलिस से कहा, झगड़े के बाद घर छोड़ गई श्रद्धा

    मानिकपुर महाराष्ट्र में श्रद्धा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आफताब को बुलाकर पूछताछ की थी, लेकिन वह यह कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद उसने श्रद्धा को छोड़ दिया। उसे नहीं पता अब वह कहां चली गई।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    घूमने-फिरने की शौकीन थी श्रद्धा

    28 साल की श्रद्धा वाकर घूमने-फिरने की काफी शौकीन थी। उसे पहाड़ की वादियां और हरे-भरे जंगल बहुत पसंद थे। आफताब दुनिया घुमाने का सपना दिखाकर उसे जिंदगी के आखिरी सफर पर ले गया।

  • 11:58 AM, 15 Nov 2022

    श्रद्धा के पिता बोले- आफताब को दी जाए फांसी की सजा

    श्रद्धा के पिता बोले- आफताब को दी जाए फांसी की सजा

    श्रद्धा वाकर के पिता ने हत्या के आरोपित आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता ने इस हत्याकांड के पीछे लव जिहाद की आशंका जताई है। श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि मुझे इस वारदात को लेकर लव जिहाद के एंगल पर संदेह है। हम आफताब के लिए फांसी की सजा की मांग करते हैं।