Latest News झारखंड धनबाद

Dhanbad Judge Death: पुलिस ने दर्ज किया मर्डर केस, रिक्शा चालक गिरफ्तार,


Dhanbad Judge Death: झारखंड के धनवाद में जज की मौत का मामला उलझ गया है। धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजी) उत्तम आनंद के परिजन का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। दरअसल, जज उत्तम आनंद एक विधायक के देवर के केस में फैसला सुनाने वाले थे। जिस दिन फैसला सुनाया जाने वाले था, उसी दिन मॉर्निंग वॉक पर निकले जज उत्तम आनंद को एक ऑटो रिक्शा टक्कर मार देता है और उनकी मौत हो जाती है। अब पुलिस ने मर्डर के केस दर्ज कर आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने चोरी का रिक्शा चालकर वारदात को अंजाम दिया। घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिक्शा चालक ने सड़क किनारे दौड़ रहे जज को जानबूझ कर टक्कर मारी। Dhanbad Judge Death: जानिए क्या है पूरा मामलाउत्तम आनंद की करीब छह महीने पहले धनबाद में पोस्टिंग हुई थी। वे सुबह की सैर के लिए निकले थे, जब कोयला शहर में मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस बीच काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जज के परिजन उसकी तलाश में निकले और मौत की खबर मिलने पर भड़क गए। यह घटना शुरू में एक दुर्घटना की तरह लग रही थी, लेकिन इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साजिश का पता चला। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक ऑटो रिक्शा सड़क पर आगे बढ़ता हुआ उत्तम आनंद को पीछे से टक्कर मारता है और फिर मौके से भाग जाता है।