Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Digvijaya Singh ने फिर उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल


नई दिल्ली, जम्मू में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कई दावे किए लेकिन कोई भी प्रमाण नहीं दिया।

सीएम योगी के भाषणों को सुनें राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते दिन मध्य प्रदेश के सिंगरौली में राहुल गांधी पर हमला बोला था। राजनाथ सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में नफरत फैले होने की बात कहकर भारत की छवि खराब करने और बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राजनाथ के इन आरोपों पर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को नफरत का पता लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ के भाषण सुनने चाहिए।