Latest News उत्तर प्रदेश बलिया

Election Result : बलिया में बैलेट वोटों की गिनती शुरू, आनंद स्‍वरूप और उपेंद्र तिवारी पिछड़े


बलिया, । जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू है। यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्‍वरूप और उपेंद्र तिवारी मतगणना में पिछड़ते जा रहे हैं।

जिले की सात विधान सभा सीटों के लिए मतदाताओं ने तीन मार्च को अपना मतदान किया था। सुबह मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है। इस बार जिले में 54.34 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिले में सुबह आठ बजे से रुझान जारी है।

राउंड-15- बलिया नगर

भाजपा-दयाशंकर सिंह-57804

सपा-नारद राय-40261

भाजपा 17543 वोट से आगे

राउंड संख्या-12-सिकंदरपुर

सपा-जियाउद्दीन रिजवी-34857

भाजपा-संजय यादव-32099

सपा 2758 वोट से आगे

राउंड संख्या-11-बांसडीह

भाजपा-केतकी सिंह-32462

सपा-रामगोविंद चौधरी-31174

भाजपा 1288 वोट से आगे

राउंड-12-बलिया नगर

भाजपा-दयाशंकर सिंह-45643

सपा-नारद राय-32745

भाजपा 12898 वोट से आगे

राउंड-14-बलिया -बेल्थरारोड

भाजपा-छटठू राम-36791

सुभासपा-हंसू राम-35428

भाजपा 1365 वोट से आगे

राउंड-13-बलिया -बैरिया

सपा-जयप्रकाश अंचल-31377

भाजपा-आनंद स्वरूप शुक्ल-26242

सपा 5135 वोट से आगे

सपा-संग्राम सिंह यादव-40345

भाजपा-उपेंद्र तिवारी-31825

सपा 8517 वोट से आगे

राउंड-12-बलिया बैरिया

सपा-जयप्रकाश अंचल-28973

भाजपा-आनंद स्वरूप शुक्ल-24369

सपा 4604 वोट से आगे

राउंड-11- विधान सभा सीट-फेफना

सपा-संग्राम सिंह यादव-36423

भाजपा-उपेंद्र तिवारी-29366

सपा 7057 वोट से आगे

सिकंदरपुर नौवां राउंड

सपा–जियाउद्दीन रिजवी-24449

भाजपा–संजय यादव–22669

राउंड-10-बलिया

विधान सभा सीट-बैरिया

सपा-जयप्रकाश अंचल-25452

भाजपा-आनंद स्वरूप शुक्ल-21214

सपा 4238 वोट से आगे

राउंड-09-बलिया -फेफना

सपा-संग्राम सिंह यादव-30684

भाजपा-उपेंद्र तिवारी-24602

सपा 6082 वोट से आगे

राउंड-09- बैरिया

सपा-जयप्रकाश अंचल-22911

भाजपा-आनंद स्वरूप शुक्ल-19446

सपा 3465 वोट से आगे

फेफना नौवां राउंड

सपा–संग्राम सिंह यादव–30684

भाजपा–उपेंद्र तिवारी– 24602

राउंड संख्या-07-बलिया -बांसडीह

भाजपा-केतकी सिंह-20444

सपा-रामगोविंद चौधरी-19334

भाजपा 1110 वोट से आगे

सिकंदरपुर सातवां राउंड

सपा–जियाउद्दीन रिजवी- 18358

भाजपा–संजय यादव– 16690

फेफना आठवां राउंड

सपा–संग्राम सिंह यादव–26839

भाजपा–उपेंद्र तिवारी– 21644

राउंड संख्या-06–बांसडीह

भाजपा-केतकी सिंह-18125

सपा-रामगोविंद चौधरी-15835

भाजपा 2290 वोट से आगे

राउंड-08-बलिया -बैरिया

सपा-जयप्रकाश अंचल-20364

भाजपा-आनंद स्वरूप शुक्ल-17565

सपा 2799 वोट से आगे

राउंड-07-बलिया -फेफना

सपा-संग्राम सिंह यादव-23352

भाजपा-उपेंद्र तिवारी-19154

सपा 4198 वोट से आगे

बांसडीह पांचवां राउंड

निषाद पार्टी–केतकी सिंह–15747

सपा–रामगोविंद सिंह-12736

रसड़ा छठा राउंड

बसपा–उमाशंकर सिंह–17992

सुभासपा–महेंद्र चौहान–16048

फेफना विधान सभा — राउंड 6

सपा — संग्राम सिंह यादव — 20404

भाजपा — उपेंद्र तिवारी — 15873

बेल्थरारोड विधानसभा — राउंड 8

भाजपा — छटठू राम 22459

सुभासपा — हंशु राम 20298

सिकंदरपुर पांचवां राउंड

सपा–जियाउद्दीन रिजवी-12931

भाजपा–संजय यादव–12100

बसपा–संजीव वर्मा–

बैरिया विधानसभा छठा राउंड

सपा–जयप्रकाश अंचल–17223

भाजपा–आनंद शुक्ला–11960

वीआईपी–सुरेंद्र सिंह–

फेफना विधानसभा — राउंड 4

सपा — संग्राम सिंह यादव — 13848

भाजपा – उपेंद्र तिवारी — 10193

रसड़ा विधानसभा — राउंड 5

भाजपा — उमाशंकर सिंह — 12502

सुभासपा महेंद्र चौहान — 11530

भाजपा बब्बन राजभर — 2387

रसड़ा चौथा राउंड

बसपा–उमाशंकर सिंह–12502

सुभासपा–महेंद्र चौहान–11530

भाजपा–बब्बन राजभर–2387

रसड़ा विधानसभा तीसरा राउंड

बसपा–उमाशंकर सिंह–9097

सुभासपा–महेंद्र चौहान–8418

भाजपा–बब्बन राजभर–1576

सिकंदरपुर विधानसभा तीसरा राउंड

सपा–जियाउद्दीन रिजवी-7620

भाजपा–संजय यादव–7410

बैरिया — राउंड 5

सपा — जय प्रकाश अंचल -15579

भाजपा- आनंद स्वरूप शुक्ला- 9394

वीआईपी सुरेंद्र — 3271

बैरिया विधानसभा में सपा के जयप्रकाश अंचल आगे चौथा राउंड

सपा–जयप्रकाश अंचल–13106

भाजपा–आनंद शुक्ला–7254

वीआईपी–सुरेंद्र सिंह–2767

बलिया नगर 

भाजपा–दयाशंकर सिंह–15840

सपा–नारद राय–9599

बसपा–मदन वर्मा–1137

बलिया नगर तीसरा राउंड

भाजपा–दयाशंकर सिंह–12076

सपा–नारद राय–8255

बसपा–मदन वर्मा–980

फेफना दूसरा राउंड

सपा–संग्राम सिंह यादव–7401

भाजपा–उपेंद्र तिवारी–5122

बसपा–कमलदेव यादव–874

रसड़ा में दूसरा राउंड में भी सुभासपा के महेंद्र चौहान आगे, उमाशंकर पीछे।

सुभासपा–महेंद्र चौहान–6009

बसपा–उमाशंकर सिंह–5796

भाजपा–बब्बन राजभर–1035

1 राउंड में विधान सभा सीट-फेफना में सपा के संग्राम सिंह यादव आगे चल रहे हैं।

सपा-संग्राम सिंह यादव-3064

भाजपा-उपेंद्र तिवारी-2223

सपा 841 वोट से आगे

बलिया नगर विधानसभा में दूसरे चक्र में भी भाजपा के दयाशंकर सिंह आगे

भाजपा–दयाशंकर सिंह–7766

सपा–नारद राय–5891

बसपा–शिवदास मदन वर्मा–577

बलिया सदर विधानसभा में भाजपा के दयाशंकर सिंह आगे।

भाजपा–दयाशंकर सिंह–3768

सपा–नारद राय–3686

बसपा–मदन वर्मा–379

बैरिया विधानसभा पहला राउंड

सपा–जयप्रकाश अंचल–4731

भाजपा–आनंद शुक्ला–1032

वीआईपी–सुरेंद्र सिंह–459

बांसडीह विधानसभा से निषाद पार्टी-भाजपा गठबंधन से केतकी सिंह आगे

पहला राउंड

निषाद पार्टी–केतकी सिंह–3098

सपा–रामगोविंद सिंह-2612

बसपा–मानती राजभर–320

सिकंदरपुर विधानसभा में सपा के जियाउद्दीन रिजवी आगे।

पहला राउंड

सपा–जियाउद्दीन रिजवी-3227

भाजपा–संजय यादव–2957

बसपा–संजीव वर्मा–1051

बिल्थरारोड विधानसभा से भाजपा के छट्ठू राम आगे

पहला राउंड

भाजपा–छट्ठुराम–2793

सुभासपा–हंशु राम–2338

बसपा–प्रवीण प्रकाश–928

– सुबह साढ़े नौ बजे बलिया में रसड़ा विधानसभा की पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सुभासपा के महेंद्र चौहान आगे। बसपा के उमाशंकर सिंह दूसरे स्थान पर हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर तीसरे स्थान पर हैं। महेंद्र को 4058 और उमाशंकर को 2679 मत मिले हैं। इसी तरह बब्बन राजभर 631 मत प्राप्त हुए हैं।

सातों सीटों पर 82 प्रत्याशी लड़े थे चुनाव, खुलने लगा भाग्य का पिटारा

विधान सभा चुनाव की मतगणना मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। पहले बैलेट वोटाें की गिनती की जा रही है। आधा घंटा तक बैलेट वोटों की गिनती चलेगी। उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती चालू हो जाएगी। जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों को मिलाकर 11863 बैलट वोट आए हैं। यहां 14290 सर्विस वोटरों में मात्र 3121 के बैलेट वोट डाक से प्राप्त हुए हैं। 8055 कार्मिकों ने बैलेट से वोट दिए हैं और 687 दिव्यांग व बुजुर्ग घर पर ही बैलेट से मतदान किए हैं। इस बार जिले में 54.34 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सातों विधान सभा सीटों को मिलाकर 2492067 मतदाताओं में से 1354104 मतदाताओं ने वोट दिए हैं। बेल्थरारोड में 357064 मतदाताओं में से 100245 मतदाता, रसड़ा में 356377 के सापेक्ष 199498 मतदाता, सिकंदरपुर में 306473 के सापेक्ष 175798 मतदाता, फेफना में 328592 के सापेक्ष 187872 मतदाता, बलिया नगर में 373185 के सपोक्ष 200886 मतदाता, बांसडीह में 405937 के सापेक्ष 216102 मतदाता और बैरिया में 364439 के सापेक्ष 175298 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकारी का प्रयोग किया है। जिले के सभी सीटों को मिलकार 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक हो जाएगा।

किसके सिर बधेगा ताज

जिले में मंत्री उपेंद्र तिवारी की सीट फेफना, मंत्री आनंद स्परूप शुक्ल की सीट बैरिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की सीट बलिया नगर और सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चाौधरी की सीट बांसडीह का परिणाम चर्चा में है। पिछली बार यहां के सात सीटों में से पांच बैरिया, फेफना, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और बलिया नगर सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। एक सीट बांसडीह पर सपा और एक ही सीट रसड़ा पर बसपा के उम्मीदवार जीते थे। इस बार जीत का ताज किसके सिर होगा, शाम तक स्पष्ट हो जाएगा।

बैरिया : भाजपा के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, वीआइपी के सुरेंद्र सिंह, बसपा के सुभाष यादव में टक्कर है।

बेल्थरारोड : भाजपा के छट्ठू राम, सभासपा के हंसू राम के बीच टक्कर है।

सिकंदरपुर : भाजपा के सीटिंग विधायक संजय यादव और सपा के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी में टक्कर है।

बांसडीह : सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और भाजपा व निषाद पार्टी की संयुक्त उम्मीदवार केतकी सिंह के बीच टक्कर है।

रसड़ा : बसपा के सीटिंग विधायक उमाशंकर सिंह, भाजपा के बब्बन राजभर व सुभसपा के महेंद्र चौहान के बीच टक्कर है।

फेफना : भाजपा के मंत्री उपेंद्र तिवारी और सपा के संगाम सिंह यादव के बीच टक्कर है।

बलिया नगर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और सपा के पूर्व मंत्री नारद राय के बीच जंग चल रही है।

उम्‍मीद है कि रात आठ बजे तक बलिया नगर, बेल्थरारोड, फेफना, रसड़ा, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया के कुल 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिले में मंत्री उपेंद्र तिवारी की सीट फेफना, मंत्री आनंद स्परूप शुक्ल की सीट बैरिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की सीट बलिया नगर और सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चाौधरी की सीट बांसडीह का परिणाम चर्चा में है। पिछली बार यहां के सात सीटों में से पांच बैरिया, फेफना, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और बलिया नगर सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। एक सीट बांसडीह पर सपा और एक ही सीट रसड़ा पर बसपा के उम्मीदवार जीते थे।

सुबह से ही मंडी समिति में बने मतगणना स्‍थल पर काउंटिंग टीमों के साथ विभिन्‍न दलों के मतगणना एजेंटों ने भी पहुंचकर अपने दलों के लिए परिणाम नोट करना शुरू कर दिया। मतगणना में 532 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। मतगणना स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स और यूपी पुूलिस के जवान तैनात हैं। बलिया में बांसडीह में सर्वाधिक 32 राउंड तो सबसे कम सिकंदरपुर की 26 राउंड में मतगणना होगी। 15वें राउंड में मतगणना चल रही है। सबसे पहले डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती की जा रही है। जिले में धारा 144 लागू होने के साथ ही मतगणना स्थल पर भारी फोर्स की तैनाती सुरक्षा कारणों से की गई है।