Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

France: ल्योन की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 5 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत


पेरिस। फ्रांस के ल्योन में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की उम्र 3 साल से 15 साल के बीच है। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी जानकारी दी है।

डर्मैनिन ने बताया कि वाउलक्स-एन-वेलिन में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

आग बुझाने में जुटे रहे 180 दमकलकर्मी

गृह मंत्री ने बताया कि वह लगातार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में 180 दमकलकर्मी जुटे रहे। आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों की जांच की जाएगी।

सात मंजिला इमारत में लगी थी आग

बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार सुबह सात मंजिला रिहायशी इमारत में लगी। रोन क्षेत्र के अधिकारियों ने घटनास्थल को घेर लिया है। आग लगने की घटना की जांच की जा रही है।