Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Google Map में कोच्ची के पास समुद्र में दिखा 8 किमी लंबा, 3.5 किमी चौड़ा रहस्यमी द्वीप, सरकार करेगी जांच


  1. Google Map (गूगल मैप) की सैटेलाइट इमेज में केरल के कोच्चि शहर के पास एक एक आइलैंड देखा गया है। यह आइलैंड बीन के आकार का है और पानी के नीचे है। इसे पश्चिमी तट के नजदीक अरब सागर में देखा गया है। इसका क्षेत्रफल पश्चिमी कोच्ची का आधा है। गूगल मैप के अनुसार यह कोच्चि शहर से 7 किलोमीटर दूर है, पर कभी भी इसे पहले नहीं देखा गया। गूगल मैप की फोटो देखकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। वह इसे पानी के नीचे की संरचना मान रहे हैं। केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज के अधिकारी इसकी जांच की योजना बना रहे हैं।

कैसे हुआ खुलासा

‘द न्यूज मिनट’ की रिपोर्ट के अुसार, चेलनम कार्शिका टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी नामक संगठन ने KUFOS के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस आइलैंड की जानकारी दी। संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट केएक्स जुलप्पन ने इस महीने की शुरुआत में एक फेसबुक पोस्ट में गूगल मैप के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए और इस द्वीप के बारे में बताया। मैप के आधार पर उन्होंने दावा किया कि यह आइलैंड 8 किमी लंबा और 3.5 किमी चौड़ा है।