Latest News उत्तर प्रदेश गोरखपुर राष्ट्रीय लखनऊ

Gorakhnath : पहले सगाई फिर टूटी शादी, संद‍िग्‍ध हरकतों के चलते मुर्तजा को छोड़कर चली गई थी पत्‍नी


गोरखपुर, । गोरखपुर मंद‍िर पर हमले की जांच में हमलावर के बारे में कई चौंकाने वाली जानकार‍ियां सामने आ रही हैं। सुरक्षा व खुफ‍िया एजेंस‍ियों ने अपनी जांच में मंद‍िर पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी की परत दर परत खोल रही हैं।

इसल‍िए टूटी थी सगाई

दो भाई-बहन में मुर्तजा छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता ने बताया कि अप्रैल 2018 में मुर्तजा की शादी गाजीपुर जिले में तय हुई। सगाई के दिन तबीयत बिगड़ने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। उसके बाद 2020 में जौनपुर में शादी हुई। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक मुर्तजा किसी कंपनी में केमिकल इंजीनियर था। उसकी गतिविधियों के चलते ही अक्टूबर 2020 में उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। उसकी हरकतों से तंग आकर उसकी पत्‍नी भी बाद में उसे छोड़कर चली गई थी।

गोरखपुर में हुई है नर्सरी की पढ़ाई

मुर्तजा ने नर्सरी की पढ़ाई गोरखपुर में की है।उसके बाद परिवार के साथ मुंबई चला गया।नवी मुंबई में मुनीर का फ्लैट है।अक्टूबर 2020 में घर आने के बाद उन्होंने फ्लैट किराए पर दे दिया है।बीच-बीच में देखभाल करने वह मुंबई जाते रहते हैं।