Latest News उत्तर प्रदेश करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Government Jobs 2022: अक्टूबर में इन 50 हजार सरकारी नौकरियों के लिए करें आवेदन, केंद्र और राज्यों में भर्ती


नई दिल्ली, : सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे देश भर के उम्मीदवारों के लिए अक्टूबर 2022 माह के दौरान 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का मौका है। दशहरा, दीवाली और अन्य उत्सवों से भरे अक्टूबर माह के दौरान उम्मीदवार केंद्रीय सगंठनों और विभिन्न राज्यों के सेवा चयन बोर्डों द्वारा विज्ञापित भर्तियों के लिए आवेदन करना ना भूलें। आइए बारी-बारी से इनके बारे में जानते हैं:-

UPSC इंजीनिरिंग सर्विसेस और जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षाएं

केंद्र सरकार के ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती करने वाले संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 के लिए 4 अक्टूबर तक और जियो साइटिस्ट एग्जाम 2023 के लिए 19 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार यूपीएससी पोर्टल, upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन इस लिंक से करें और इससे पहले इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 अधिसूचना एवं जियो साइटिस्ट एग्जाम 2023 अधिसूचना देखें।

SSC CGL 2022: 20 हजार पदों के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

केंद्रीय मंत्रालयों, विभाग और इनके अधीन संगठनों जैसे NIA, CBI, IB, NCB, CAG, ECI, CVC, ED, CS, आदि में 20,000 हजार से अधिक ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 8 अक्टूबर 2022 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

FCI Recruitment 2022: फूड कॉर्पोरेशन में 5043 पदों के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक

भारतीय खाद्य निगम में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर आवेदन करें। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

SBI PO 2022: एसबीआइ में 1673 पदों के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक

भारतीय स्टेट बैंक 1673 प्रॉबेशनरी ऑफिसर की 22 सितंबर से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर आवेदन करें। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

SSC MTS (सिविलियन) दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए 7 से 31 अक्टूबर तक आवेदन

दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस – सिविलियन) की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किसी जाना है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना एसएससी द्वारा 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी और आवेदन 31 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।

CISF 540 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक

केंद्रीय गृह मंत्रालय के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के आवेदन 26 सितंबर 2022 से हो रहे हैं और उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

HSSC TGT: हरियाणा में 7471 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 5 अक्टूबर से

हरियाणा बेसिक शिक्षा विभाग में 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती के लिए अधिसूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 26 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

RSMSSB: राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक, करीब 3000 पदों की भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET-स्नातक स्तर) 2022 अधिसूचना जारी की गई। इस परीक्षा से लगभग 3 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

UPSSSC: यूपी में 701 वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन 17 अक्टूबर से

उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 6 नवंबर 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन, 16 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) द्वारा की जानी है। आवेदन 16 अक्टूबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) तक किए जा सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

Bihar DLRS: बिहार में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन

बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन की 21 अक्टूबर 2022 तक किए जा सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

बिहार सिविल कोर्ट में 7692 पदों के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक

बिहार सिविल कोर्टमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य के कुल 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in पर कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक

HPSSC द्वारा 1647 पदों की भर्ती, 29 अक्टूबर तक आवेदन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) द्वारा 1647 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 30 सितंबर से शुरू हो गई है आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक