News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Gujarat Assembly Election : आपका सुरेंद्रनगर, मैं नरेंद्र और ये हैं भूपेंद्र, ये त्रिवेणी संगम है- पीएम मोदी


  1. नई दिल्ली, । गुजरात में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी… सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के लिए माहौल बना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा।
  • 01:13 PM, 21 Nov 2022

    PM Modi बोले- भाजपा केवल सपने नहीं दिखाती, उसे पूरा भी करती है

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा न केवल सपने दिखाती है बल्कि उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ पूरा भी करती है। जब मैंने 24 घंटे बिजली देने की बात कही तो कांग्रेस मजाक उड़ा रही थी। 10 साल पहले गुजरात में 24 घंटे बिजली पहुंचाई जाती थी।

  • 12:54 PM, 21 Nov 2022

    देश के लोगों को भला करना चाहता हूं- मोदी

    मैं अपमान को निगलता हूं, क्योंकि मैं इस देश के 130 करोड़ लोगों का भला करना चाहता हूं, मैं इस भारत को एक विकसित भारत बनाना चाहता हूं।

  • 12:52 PM, 21 Nov 2022

    राहगीरों को मूंगफली, कपास का पता नहीं

    मोदी ने कहा कि इस बार मूंगफली के भाव अच्छे हैं, लेकिन राहगीरों को यह भी नहीं पता कि कपास और मूंगफली किसे कहते हैं।

  • 12:50 PM, 21 Nov 2022

    भाजपा सरकार में 100 यूनिवर्सिटी का निर्माण

    मोदी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने लगभग 100 विश्वविद्यालयों का निर्माण किया है, जो 5 गुना अधिक है। पहले के जमाने में गुजरात में उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ता था, आज दूसरे राज्यों के युवा गुजरात की मिट्टी में पढ़ने आते हैं।

  • 12:48 PM, 21 Nov 2022

    गुजरात में बनता है देश का 80 फीसदी नमक- मोदी

    नमक बनाने में सुरेंद्रनगर सबसे अच्छे जिलों में से एक है। देश का 80 फीसदी नमक गुजरात में बनता है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।

  • 12:45 PM, 21 Nov 2022

    मैं काम करके दिखाता हूं- मोदी

    मैं जानता हूं कि गुजरात में घर-घर 24 घंटे बिजली पहुंचाना एक कठिन काम है, लेकिन मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। मैं कड़ी मेहनत करता हूं और काम करके दिखाता हूं।

  • 12:43 PM, 21 Nov 2022

    नर्मदा योजना का सबसे बड़ा लाभ नरेंद्रनगर को मिला

    मैंने कहा था कि नर्मदा योजना का सबसे बड़ा लाभ सुरेंद्रनगर जिले को मिलेगा। आज वह लाभ आप तक पहुंच गया है।

  • 12:36 PM, 21 Nov 2022

    बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना

    मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि गुजरात को प्यासा रखने वालों के कंधों पर हाथ रखकर कुछ लोग सफर कर रहे हैं। सुरेंद्रनगर के निवासियों ने टैंक माफिया का राज भी देखा है। पानी पहुंचाने वाले एक कांग्रेसी नेता का नाम बताइए।

  • 12:30 PM, 21 Nov 2022

    PM Modi की सुरेंद्रनगर में जनसभा

    पीएम मोदी ने सुरेंद्रनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मेरा सौभाग्य है कि संतों ने हेलीपैड पर आकर आशीर्वाद दिया, एक बार फिर संतों के चरणों में नमन किया। भगवा हर जगह दिख रहा है। गुजरात में प्रो-इंकंबेंसी प्रथा हुआ करती थी, लेकिन राज्य के लोगों ने इसे बदल दिया।

  • 12:20 PM, 21 Nov 2022

    पीएम मोदी की सुरेंद्रनगर में जनसभा

    पीएम नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। मोदी सुरेंद्रनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 11:43 AM, 21 Nov 2022

    कांग्रेस की पूर्व विधायक देंगी इस्तीफा

    देहगाम से कांग्रेस की पूर्व विधायक कामिनीबा राठौड़ आज कांग्रेस सदस्य के पद से इस्तीफा देंगी। कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था।

  • 11:10 AM, 21 Nov 2022

    अमरेली में रोड शो करेंगे Arvind Kejriwal

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पाटीदारों के गढ़ अमरेली में रोड शो करेंगे। केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी आज चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

  • 10:57 AM, 21 Nov 2022

    सीएम Yogi Adityanath करेंगे जनसभाएं

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गुजरात में आज जनसभाएं करेंगे। योगी गुजरात के छोटा उदेपुर, खेड़ा और पोरबंदर जिलों में रैली करेंगे।

  • 10:30 AM, 21 Nov 2022

    राजकोट में कांग्रेस के 100 कार्यकर्ता BJP में शामिल

    राजकोट में राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस के झटका लगा है। राजकोट में कांग्रेस के 100 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। दल बदलने वाले नेताओं में कांग्रेस के पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।

  • 10:09 AM, 21 Nov 2022

    सूरत और राजकोट में राहुल गांधी करेंगे रैली

    भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। वे  सूरत और राजकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 09:53 AM, 21 Nov 2022

    अमित शाह का विरोधियों पर निशाना

    अमित शाह ने कहा कि मोदी जी गुजरात के सीएम रहे। 2001-2014 तक का समय, देश भर के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए ऐतिहासिक समय है। क्योंकि जब देश में यूपीए की सरकार थी, हर स्तर पर जनता में निराशा थी। उस वक्त मोदी जी ने सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी विकास का एक मॉडल दिया।

  • 09:30 AM, 21 Nov 2022

    गुजरात में कई समस्याओं का समाधान- Hardik Patel

    भाजपा प्रत्याशी हार्दिक पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के मौजूदा कोटा में गड़बड़ी किए बिना 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने के फैसले से गुजरात में पाटीदारों के आरक्षण समेत कई समस्याओं का समाधान हुआ है।

  • 09:24 AM, 21 Nov 2022

    कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं

    सिद्धपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दनजी ठाकोर के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चंदनजी ठाकोर ने एक जनसभा के दौरान जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन किया है।

  • 09:10 AM, 21 Nov 2022

    Mallikarjun Kharge का निशाना

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को लागत प्लस 50 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया।

  • 08:49 AM, 21 Nov 2022

    विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी

    इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को गुजरात में चार रैलियां की थीं। मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था।

  • 08:34 AM, 21 Nov 2022

    Rahul Gandhi की सूरत और राजकोट में रैली

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। राहुल दोपहर एक बजे सूरत, जबकि दोपहर तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान रैली करेंगे।

  • 08:26 AM, 21 Nov 2022

    Amit Shah की आज गुजरात में चार जनसभाएं

    गृह मंत्री अमित शाह आज चार जनसभाएं करेंगे। शाह सुबह 11 बजे द्वारका के खम्भालिया, दोपहर 1 बजे गिर सोमनाथ के कोडिनार, दोपहर 3 बजे जूनागढ़ के मांगरोल और शाम 6 बजे कच्छ के भुज में रैली करेंगे।

  • 08:24 AM, 21 Nov 2022

    PM Modi की कहां होंगी रैलियां?

    पीएम मोदी दोपहर 12 बजे सुरेंद्रनगर, दोपहर 2 बजे जंबूसर और दोपहर चार 4 बजे नवसारी में चुनावी जनसभाएं करेंगे।