News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Haryana: ‘गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है’, पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में इस अंदाज शुरू किया भाषण


कुरुक्षेत्र। हरियाणा में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा पहुंचे हैं। वह कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले सीएम नायब सैनी ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपना संबोधन बड़े ही अनोखे अंदाज से शुरू किया। प्रधानमंत्री हरियाणवी में बोले नौजवानों को मेरी राम-राम, आज गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है। कुरुक्षेत्र आना और भारतीय संस्कृति के दर्शन करना मन को भर देता है।

  • पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री 24 घंटे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित है। हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलेगा वह कहता है कि हमारे मुख्यमंत्री विनम्रता के संबंध में हमारे हरियाणा का गौरव बढ़ाते हैं। उनका व्यक्तित्व सहज वह बहुत सहजता है। भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मुझे हरियाणा में बहुत वर्षों तक काम करने का अवसर मिला है। जब मुख्यमंत्री की तारीफ करता हूं तो मन गर्व से भर जाता है। इनका विजन और इनकी लग्न बड़े बड़ों से भी बेहतर है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि आपने दिल्ली में लगातार तीसरी बार मुझे सेवा का अवसर दिया है। यहां जो उत्साह मिल रहा है मेरा राजनीतिक अनुभव कह रहा है कि हरियाणा ने राजकाज की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है। हरियाणा में एक बात है कि दिल्ली में जिसकी सरकार बनती है हरियाणा भी उसी की सरकार बनाता है यह कभी भी उल्टफेर नहीं होने देते। कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री भी उम्मीदवार हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणवी में बोले नौजवानों को राम-राम आज गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है। कुरुक्षेत्र आना और भारतीय संस्कृति के दर्शन करना मन को भर देता है। यह गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सत्यता के निशान है। यह गुरु गोविंद सिंह की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्रीगुरु गोविंद्र सिंह जी के चरण पड़े थे। ऐसी पावन धरती से मैं आपके फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करता हूं।
  • नायब सैनी ने कहा कि पहले किसान मुआवजे में 200 रुपये के चैक पाता था। आज किसान फसल बेचकर आता है और भावांतर भरपाई में फसल की पूरी कीमत लेता है। पहले हरियाणा के बुजुर्ग 500 रुपये पेंशन पाते थे आज बुजुर्गों को 3000 रुपये पेंशन मिलती है पूरे देश में सर्वाधिक है। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है 60 वर्ष आयु होते ही सीधे पेंशन खाते में जाती है।
  • सीएम नायब सैनी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सुशासन को लोगों ने देखा भी है और अनुभव भी किया है। पिछले 10 सालों में हरियाणा बदला भी है और बेहतर भी हुआ है। भाजपा की 10 साल की सरकार और पिछले सरकारों के कामों में जमीन आसमान का अंतर है जो अब दिखाई देती है। पहली सरकारी नौकरियां बिकती थी, अब भाजपा के राज में केवल युवा की मेहनत और लगन चलती है।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत धान का गुच्छा देकर किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचते ही लोगों ने अपनी-अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मान-सम्मान की पगड़ी पहनाकर व धान की फसल का गुच्छा देकर उनका स्वागत किया।