News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Gujarat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे मोरबी का दौरा, पुल के रखरखाव और मैनेजमेंट एजेंसियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस


  1. नई दिल्ली। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 1 नवंबर को मोरबी, गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) सोमवार को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi Bridge Collapse) पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे।

गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।

  • 02:20 PM, 31 Oct 2022

    रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने मोरबी हादसे पर जताया दुख

    रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल मोरबी में एक भयानक त्रासदी हुई! मरने वालों के परिजनों और भारत के सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना! घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • 02:07 PM, 31 Oct 2022

    नीतीश कुमार ने जताया मोरबी हादसे पर दुख

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गौर करना चाहिए, यह एक दुखद घटना है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक पुराना पुल था, जिसकी हाल ही में मरम्मत की गई थी।

  • 01:32 PM, 31 Oct 2022

    सामने आया गिरते हुए पुल का CCTV फुटेज

    गुजरात के मोरबी में गिरते हुए पुल का वीडियो सामने आया।

     

  • 01:20 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे मोरबी का दौरा

    Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे मोरबी का दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 1 नवंबर को मोरबी, गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) सोमवार को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi Bridge Collapse) पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है।

  • 12:59 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse जामनगर के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    Morbi Bridge Collapse जामनगर के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    जामनगर जिले के धरोल तालुका के जलिया देवानी गांव में एक परिवार के पांच बच्चों समेत सात सदस्यों की कल गुजरात के मोरबी में हुए हादसे (Morbi Bridge Collapse) में मौत हो गई। शवों को अब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।

  • 12:50 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge में हुई घटना थी बेहद दर्दनाक- चश्मदीद

    मोरबी में केबल ब्रिज (Morbi Bridge Collapse) गिरने की घटना की एक चश्मदीद ने बताया, यह बेहद दर्दनाक था, वहां बच्चे-महिलाएं भी थी। मैं रातभर घटनास्थल पर मौजूद रही और लोगों की मदद की। मैंने शवों को अस्पताल ले जाने के लिए अपना वाहन भी दिया था।

     

  • 12:36 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse मोरबी में हुई घटना दिल दहला देने वाली – अमित शाह

    Morbi Bridge Collapse मोरबी में हुई घटना दिल दहला देने वाली - अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा, गुजरात में दिल दहला (Morbi Bridge Collapse) देने वाली घटना हुई है। इस घटना में बच्चों समेत कई लोगों की जान चली गई। हादसों पर कोई नियंत्रण नहीं कर सकता लेकिन पूरे देश की भावनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना ने लोगों को आहत और दुखी कर दिया है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत की आत्मा को शांति मिले।

  • 11:41 AM, 31 Oct 2022

    CM भूपेंद्र पटेल पहुंचे मोरबी में घटनास्थल, लिया स्थिति का जायजा

    CM भूपेंद्र पटेल पहुंचे मोरबी में घटनास्थल, लिया स्थिति का जायजा

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Gujrat CM) ने मोरबी में घटनास्थल (Morbi Bridge accident) का दौरा किया।

    /

  • 11:13 AM, 31 Oct 2022

    मोरबी में हुई पुल दुर्घटना पर नेपाल के पीएम ने जताया दुख

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर कहा, गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम बहुमूल्य जीवन की क्षति पर भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

  • 10:51 AM, 31 Oct 2022

    मोरबी में हुई घटना पर हम किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते- खड़गे

    मोरबी में हुई घटना पर हम किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते- खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोरबी में हुई दुर्घटना को लेकर कहा, मृतकों के परिवार को जल्द सरकार की ओर से राहत दी जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे हैं और अशोक गहलोत भी घटनास्थल पर पहुंचे रहे हैं। हम अभी इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

  • 10:28 AM, 31 Oct 2022

    मोरबी में अब तक 132 शवों को निकाला गया- मोहसिन शाहिदी

    मोरबी में अब तक 132 शवों को निकाला गया- मोहसिन शाहिदी

    NDRF के DIG (आपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बताया, 132 शवों को निकाला गया है। 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है। 2 लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च आपरेशन बंद किया जाएगा। कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

  • 10:24 AM, 31 Oct 2022

    कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं- खड़गे

    कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं- खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर कहा, हम कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही जो भी लोग इस ब्रिज को बनाने में शामिल थे इसकी जांच की जानी चाहिए। इस ब्रिज को ठीक करने के बाद इसका उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही ब्रिज गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच हो। साथ ही इतने लोगों के एक साथ एक समय में ब्रिज पर उपस्थिति का कारण क्या था, इसका भी पता लगाया जाए।

  • 10:08 AM, 31 Oct 2022

    मुख्यमंत्री पटेल पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, दिए आवश्यक निर्देश

    मुख्यमंत्री पटेल पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, दिए आवश्यक निर्देश

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज सुबह मोरबी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तलाशी अभियान, राहत-बचाव अभियान, घायलों के इलाज सहित सभी मामलों की जानकारी ली और मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना में व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

  • 10:05 AM, 31 Oct 2022

    पुल के रखरखाव और एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज

    मोरबी बी डिवीजन के पुलिस निरीक्षक प्रकाशभाई देकावड़िया द्वारा पुल के रखरखाव और मैनेजमेंट एजेंसियों के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) और 114 (अपराध होने पर उपस्थित होने वाले) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • 09:46 AM, 31 Oct 2022

    सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ- पीएम

    सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ- पीएम

    पीएम ने कहा, हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है। गुजरात सरकार कल से राहत और बचाव कार्य कर रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद दे रहा है।

     

  • 09:40 AM, 31 Oct 2022

    मैंने अपने जीवन में शायद ही कभी इस तरह के दर्द का अनुभव किया होगा- पीएम

    मैंने अपने जीवन में शायद ही कभी इस तरह के दर्द का अनुभव किया होगा- पीएम

    गुजरात के केवड़िया में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों के साथ है। मैंने अपने जीवन में शायद ही कभी इस तरह के दर्द का अनुभव किया होगा। एक तरफ दर्द से भरा दिल है तो दूसरी तरफ है कर्तव्य का रास्ता।

  • 08:56 AM, 31 Oct 2022

    झूला गिरने से लोगों के दबे होने की आशंका- NDRF कमांडेंट

    झूला गिरने से लोगों के दबे होने की आशंका- NDRF कमांडेंट

    NDRF कमांडेंट वी.वी.एन. प्रसन्ना कुमार ने बताया, पानी गंदा होने की वजह से जब पानी के अंदर सर्च करते हैं तो विजिबिलिटी की दिक्कत होती है। झूले के गिरने के कारण वहां कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, उसके मलबे को निकालकर वहां भी सर्च किया जाएगा।

     

  • 08:51 AM, 31 Oct 2022

    बचाव नौकाएं, फायर टेंडर और वैन कर रही काम- मुख्य अग्निशमन अधिकारी

    बचाव नौकाएं, फायर टेंडर और वैन कर रही काम- मुख्य अग्निशमन अधिकारी

    राजकोट के मुख्य अग्निशमन अधिकारी इलेश खेर ने बताया, राजकोट फायर ब्रिगेड ने 6 नाव, 6 एम्बुलेंस, 2 बचाव वैन और 60 जवान तैनात किए हैं। बड़ौदा, अहमदाबाद, गोंडल, जामनगर, कच्छ से कुल 20 बचाव नौकाएं काम कर रही हैं। 12 फायर टेंडर, बचाव वैन और 15 से अधिक एम्बुलेंस यहां मौजूद हैं।

  • 08:46 AM, 31 Oct 2022

    एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर हैं मौजूद- राजकोट जिला कलेक्टर

    एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर हैं मौजूद- राजकोट जिला कलेक्टर

    राजकोट जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने बताया, एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर मौजूद हैं, एक एनडीआरएफ की स्थानीय टीम और दूसरी बड़ौदा की टीम घटनास्थल पर है। सेना, वायु सेना, अग्निशमन विभाग और नगर पालिका की टीमें भी यहां मौजूद हैं।

     

  • 08:36 AM, 31 Oct 2022

    मोरबी में खोज और बचाव अभियान लगातार जारी

    मोरबी में खोज और बचाव अभियान लगातार जारी

    गुजरात के मोरबी में खोज और बचाव अभियान जारी है। कल यहां एक केबल पुल गिरने से अब तक 132 लोगों की मृत्यु हो गई है।

     

  • 08:22 AM, 31 Oct 2022

    हादसे में गर्भवती महिला की मौत

    हादसे में गर्भवती महिला की मौत

    मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना के चश्मदीद ने बताया, 6-6:30 में पुल गिरा, कई लोग पानी में गिरे कई लोगों ने ब्रिज में लगे जाल को पकड़ कर बचने की कोशिश की। कई बच्चों, महिलाओं को मैं खुद अस्पताल लेकर आया। एक महिला थी जो गर्भवति थी उन्हें भी अस्पताल लेकर आया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

     

  • 08:15 AM, 31 Oct 2022

    कल रात से ही मोरबी में तैनात हैं टीमें- रक्षा अधिकारी

    कल रात से ही मोरबी में तैनात हैं टीमें- रक्षा अधिकारी

    रक्षा अधिकारी के अनुसार, गोताखोरों, उपकरणों, नावों और अन्य सामग्रियों से युक्त भारतीय तटरक्षक की तीन टीमों को कल रात से ही मोरबी में तैनात किया गया है।

  • 08:11 AM, 31 Oct 2022

    तीनों रक्षा सेवाओं ने तलाशी अभियान के लिए तैनात की टीमें- रक्षा अधिकारी

    तीनों रक्षा सेवाओं ने तलाशी अभियान के लिए तैनात की टीमें- रक्षा अधिकारी

    रक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मोरबी में तैनात भारतीय सेना की टीमों ने दुर्घटना में फंसे लोगों के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया। तीनों रक्षा सेवाओं ने तलाशी अभियान के लिए अपनी टीमें तैनात कर दी हैं।

  • 08:07 AM, 31 Oct 2022

    गुजरात में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, गुजरात में कल की घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे पहले मैं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें शांति मिले।

  • 08:00 AM, 31 Oct 2022

    आपराधिक मामला हुआ है दर्ज- संघवी

    मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, इस घटना को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। रेंज IGP के नेतृत्व में आज से जांच शुरू हो गई है।

     

  • 07:58 AM, 31 Oct 2022

    मामले की जांच के लिए हाई पावर कमेटी का हुआ गठन- संघवी

    मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, मुख्यमंत्री ने कल ही एक कमेटी का गठन किया था। विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • 07:56 AM, 31 Oct 2022

    अब तक हादसे में 132 लोगों की मौत- संघवी

    अब तक हादसे में 132 लोगों की मौत- संघवी

    मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, अब तक कुल 132 लोगों की मृत्यु इस हादसे में हुई है। नेवी, NDRF, वायुसेना घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरी रात (खोज और बचाव कार्यों के लिए) 200 से अधिक लोगों ने काम किया है।