News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

HP: मोदी बोले, रक्षा सौदों के नाम पर कांग्रेस ने दलाली की, हिमाचल की वीर माताओं ने झेला नुकसान


  1. मंडी, , हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पीएम मोदी ने हुंकार भरी। पीएम मोदी आज मंडी के सुंदरनगर पहुंचे। सुंदरनगर में 500 मीटर लंबे रोड शो से मोदी ने चुनावी जोश भरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर व सोलन जिला मुख्यालय में भाजपा की संसदीय स्तर की रैलियों को संबोधित किया। चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का हिमाचल का यह पहला दौरा रहा। पीएम मोदी चुनाव की घोषणा से पहले 20 दिन में तीन बार हिमाचल में जनसभाएं कर चुके थे। अब जब मतदान में सात दिन का समय बाकी है तो पीएम मोदी हिमाचल में भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भर गए। पीएम मोदी की सुंदरनगर और सोलन रैली से भाजपा की नजर 34 विधानसभा सीटों पर है। 
  • 03:08 PM, 05 Nov 2022

    पीएम मोदी कुद देर में सोलन में करेंगे रैली

    पीएम मोदी अब साेलन के ठोडो मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सुंदरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सोलन के लिए रवाना हो चुके हैं। सुंदरनगर में कांग्रेस ही ज्‍यादातर पीएम मोदी के निशाने पर रही।

  • 02:34 PM, 05 Nov 2022

    हर घर में जाकर बताएं, मोदी ने आपको प्रणाम बोला है

    हर घर में जाकर बताएं, मोदी ने आपको प्रणाम बोला है

    पीएम मोदी ने कहा मेरा एक काम करोगे, हर घर जाकर लोगों को बताएं मोदी आपको मिलने आए थे प्रणाम बोल कर गए हैं। पीएम मोदी ने मंच से सभी प्रत्याशियों का परिचय करवाया और रिवाज बदलने के नारे के साथ संबाेधन समाप्‍त किया।

  • 02:29 PM, 05 Nov 2022

    कमल के फूल पर पड़ा हर वोट दिल्‍ली में मुझे ताकत देगा

    हिमाचल के विकास के काम मोदी व जयराम ने नहीं किए आपके एक वोट ने किए हैं। आगे भी सही जगह वोट किया तो आगे भी विकास इसी गति से होगा। मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। 8 दिसंबर को दोबारा सरकार बनने पर और तेजी से विकास होगा। हर बूथ पर कमल का फूल भाजपा का उम्मीदवार है। कमल के फूल पर पड़ा हर वोट हिमाचल के इस बेटे को दिल्ली में ताकत देगा। मतदान के सभी रिकार्ड तोड़ देंगे।

  • 02:22 PM, 05 Nov 2022

    दिल्‍ली में बैठा बेटा किसी के चूल्‍हे की आग शांत नहीं होने देगा

    दिल्ली में बैठा बेटा किसी के घर के चूल्हे की आग शांत नहीं होने देता, कोई भूखा नहीं सोता है। कांग्रेसी अनाज भी खा जाते। भाजपा को मौका नहीं मिलता तो 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाता। अटल टनल का काम पूरा नहीं होता। लाहुल के सुख का समय आया है।

  • 02:21 PM, 05 Nov 2022

    कोविड महामारी काल में यदि कांग्रेस होती तो क्‍या होता

    हिमाचल के विकास ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। अगर अब भी यहां कांग्रेस होती तो मात्र 25 घर बनते। महामारी के समय यहां कांग्रेस होती तो कल्पना करो क्या होता। कांग्रेस ने वैक्सीन के लिए देश की जनता को इंतजार करवाया। कोविड टीकाकरण होने से हिमाचल में पर्यटन बढ़ा। कांग्रेस होती तो आज तक वैक्सीन नहीं मिलती हिमाचल की अनदेखी होती।

  • 02:18 PM, 05 Nov 2022

    कांग्रेस ने केंद्र की हर योजना में लगाया अड़ंगा

    कांग्रेस ने केंद्र की हर योजना में लगाया अड़ंगा

    2014 से 2017 तक कांग्रेस ने केंद्र की योजना लागू नहीं होने दीं, हर बड़े काम में अड़ंगा लगाया। मैं दिल्ली से पैसा भेजता रहा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 2014 से 17 तक मात्र 15 घर बने, जो कि शर्म की बात है। डबल इंजन सरकार में 10000 घर बने। 15 घर वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए या 10000 वाली तय करें।

  • 02:12 PM, 05 Nov 2022

    कांग्रेस के किए का हिमाचल की माताओं ने भुगता खामियाजा

    हमारी जुबां से निकली बात पत्थर की लकीर है। 60000 करोड़ वन रैंक वन पेंशन में दिए। कांग्रेस होती तो क्या इतना पैसा मिलता। कांग्रेस के वादे कभी पूरे नहीं हुए। युवा ध्यान रखें कांग्रेस ने पहला घोटाला रक्षा सौदे में किया दलाली खाई। हर सौदे में कमीशन खाई। नेताओं की तिजोरी भरी। हथियार ख़रीदे ही नहीं इसमें देरी की। इसका नुकसान हिमाचल की माताओं के साथ हुआ, जिनके सपूत बलिदानी हुए। मैं यह होने नहीं दूंगा।

  • 02:07 PM, 05 Nov 2022

    कांग्रेस ने झूठ बोला

    पीएम मोदी ने कहा झूठे वादे व गारंटी देना कांग्रेस की फितरत रही है। 2012 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो वादे पत्र में किए थे एक भी पूरा नहीं किया। घोषणा पत्र खोल कर ही नहीं देखा। भाजपा जो संकल्प लेती है पूरा कर दिखाती है। अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर बना। हिमाचल की धरती पालमपुर से संकल्प लिया था। कांग्रेस 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की बात करती रही। दिखावे के लिए बजट में 200, 300 करोड़ डाल गुमराह करते थे। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला सैनिकों व वीरमाताओं से झूठ बोला।

  • 02:01 PM, 05 Nov 2022

    गलती से दूसरे आ गए दिल्‍ली से कुछ नहीं कर सकता

    अदला बदली के कारण किसी की कोई जवाबदेही नहीं। स्थिर सरकार की जवाबदेही रहेगी। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं मुझे सेवा का मौका दें सब करके दूंगा। अगर गलती से दूसरे आ गए तो दिल्ली से कुछ नहीं कर सकता। पुरानी गलती सुधारने व तेज विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें। 50 साल से ज्यादा हो गए जब कांग्रेस ने गरीबी हटाने की बात कही थी। चुनाव होते गए देश से गरीबी नहीं हटी।

  • 01:59 PM, 05 Nov 2022

    बार-बार सरकार बदलने की गलती

    बीच में जब भाजपा को मौका मिला तो विकास हुआ। पांच-पांच साल के चक्कर में विकास थम गया।
    हिमाचल का जो हक था वो नहीं मिल पाया। हर सप्ताह दवाई बदलने से बीमारी जाती नहीं है एक ही दवाई खाना जरूरी है। यानी बार बार सरकार बदलने की गलती की है, किसी ने यहां की समस्याओं को समाधान करने की जिम्मेदारी नहीं ली। बदमाश व गलत लोगों ने पांच पांच का सिस्टम थोप दिया।

  • 01:54 PM, 05 Nov 2022

    कांग्रेस की नीति लटकाओ व भटकाओ की रही

    कांग्रेस की नीति लटकाओ व भटकाओ की रही

    पीएम मोदी ने कहा भाजपा मतलब स्थिर सरकार, विकास व सदभाव है। लोगों ने सरकार वापसी की ठान ली है। सैनिकों व वीरमाताओं की धरती जो ठानती है वो पूरा करती है। कांग्रेस के लिए सरकार राजपाट जैसा रहा है। कांग्रेस की नीति लटकाओ भटकाओ की रही। छोटा राज्य समझ अनदेखी की। हिमाचल के विकास को प्राथमिकता नहीं दी।

  • 01:51 PM, 05 Nov 2022

    25 साल के विकास का खाका तैयार करेगा यह चुनाव

    इस बार का चुनाव हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव अगले 25 साल के विकास का खाका तय करेगा। तेज विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है। प्रदेश के युवा व महिलाएं सहित सभी इस बात को समझ रहे हैं।

  • 01:49 PM, 05 Nov 2022

    श्‍याम सरन नेगी देश के लिए प्रेरणा

    प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के दुखद निधन की खबर दिल्ली से निकलते मिली। उन्‍होंने 30 से ज्‍यादा बार मतदान किया था। तीन दिन पहले भी उन्‍होंने पोस्‍टल बैलेट से मतदान किया था। श्‍याम सरन नेगी ने आखिरी सांस से पहले भी मतदान किया, यह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

  • 01:47 PM, 05 Nov 2022

    मोदी बोले, सराज, चंबा व किन्‍नौर भी देखा

    हेलीपैड से मंच तक आने में भव्य स्वागत हुआ। मोदी ने कहा मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है, सराज चंबा व किन्नौर भी देखा है। बीबीएमबी की झील को कौन भूल सकता है। सुंदरनगर से मंडी आना जाना होता था। ठाकुर गंगा सिंह दिले राम व दामोदर दास से बहुत कुछ सीखा है। मुझे यहां के सपूत मुक्केबाज आशीष चौधरी से बात हुई। पिता की मौत के बाद आशीष ने जो हौसला दिखाया वह मिसाल है।

  • 01:44 PM, 05 Nov 2022

    देवी देवताओं को प्रणाम

    पीएम मोदी ने हाटेशवरी माता, शीतला माता, शिकारी माता व सभी देवी देवताओं को शीश नवाया। पीएम ने मंडयाली बोली में अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा मुझे कुछ दिन पहले मंडी आना था, मगर मौसम की वजह से संभव नहीं हुआ। तभी मैंने मंडी सबसे पहले आने की ठानी थी। मुझे बड़ी पीड़ा हुई थी, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बड़ी संख्या में माता बहने आशीर्वाद देने आई हैं।

  • 01:38 PM, 05 Nov 2022

    पीएम मोदी ने छोटे बच्‍चे की तरह हिमाचल का ध्‍यान रखा : जयराम ठाकुर

    मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवसंस्कृति को सम्मान देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। हिमाचल चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़ा हुआ है। इस बार का चुनाव रिवाज बदलने के नाम पर है। कोविड के दौरान सराहनीय कार्य किया। कई बड़े उपहार हिमाचल को मिले। पीएम मोदी छोटे बच्चों की तरह हिमाचल का ध्यान रखा।

  • 01:29 PM, 05 Nov 2022

    रोड शो से भरा जोश

    रोड शो से भरा जोश

    रोड शो में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। रोड शो के बाद मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवरथ भेंटकर पीएम मोदी का स्‍वागत किया।

  • 01:14 PM, 05 Nov 2022

    रैली स्‍थल पर जुटी भीड़

    रैली स्‍थल पर जुटी भीड़

    पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। रैली स्‍थल भर चुका है। कुछ देर में पीएम मोदी रैली स्‍थल पर पहुंच जाएंगे।

  • 12:55 PM, 05 Nov 2022

    सुंदरनगर पहुंचे मोदी, रोड शो कुछ देर में

    पीएम मोदी 12.51 बजे सुंदरनगर पहुंच गए। पीएम मोदी का हेलिकाप्‍टर लैंड हो गया है। वह कुछ देर में रोड शो से चुनावी जोश भरेंगे।

  • 12:47 PM, 05 Nov 2022

    15 प्रत्‍याशियों सहित ये नेता मंच पर

    पीएम मोदी के मंच पर मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 से 15 प्रत्याशी उपस्थित हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, करसोग के विधायक हीरा लाल भी उपस्थित हैं। प्रत्याशी मंच से अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन पंडाल में खामोशी छाई हुई है। सुंदरनगर के इसी जवाहर पार्क में चार नवम्बर 2017 को मोदी की रैली हुई थी।

  • 12:26 PM, 05 Nov 2022

    ढाेल की थाप पर थिरकते हुए पहुंचे कार्यकर्ता

    ढाेल की थाप पर थिरकते हुए पहुंचे कार्यकर्ता

    पीएम नरेन्‍द्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। भाजपा कार्यकर्ता व मोदी समर्थक ढाेल की था पर नाचते हुए रैली स्‍थल पर पहुंच रहे हैं।

  • 11:47 AM, 05 Nov 2022

    रैली में एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा

    रैली में एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा

    सुंदरनगर में पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने काफी मेहनत की है। रैली स्‍थल लोगों से भरने लगा है। भाजपा की ओर से यहां एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा किया गया है।

  • 11:23 AM, 05 Nov 2022

    सुंदरनगर में मौसम साफ, पहुंच रहे कार्यकर्ता

    सुंदरनगर में मौसम साफ, पहुंच रहे कार्यकर्ता

    सुंदरनगर में मौसम साफ है। छिटपुट बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन यह रैली में कोई व्‍यवधान नहीं डालेंगे। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। खिली धूप के बीच भाजपा कार्यकर्ता व मोदी समर्थक रैली में पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को पानी की बाेतल बांटी जा रही हैं। सुरक्षा कारणाें से रैली स्‍थल पर कोई भी सामान लेकर नहीं आने दिया गया है।

  • 11:13 AM, 05 Nov 2022

    रोड शो भी करेंगे पीएम मोदी

    बताया जा रहा है पीएम मोदी 12 बजकर 50 मिनट पर सुंदरनगर पहुंचेंगे। सुंदरनगर में मोदी का रोड शो भी होगा। बीबीएमबी कालोनी के स्कूल ग्रांउड में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लेंडिंग होगी। सिनेमा चौक से जवाहर पार्क तक करीब 500 मीटर रोड शो होगा। इस दौरान पीएम मोदी अपने वाहन से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार करेंगे व चुनावी जोश भरेंगे।