Latest News खेल

ICC WC Qualifiers 2023 : 207 रन पर ऑलआउट हुई अमेरिका की पूरी टीम, नीदरलैंड ने रखा 316 रन का विशाल लक्ष्य


  1. :आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट क्वालिफायर के ग्रुप ए में आज दो बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिम्बाब्वे की टक्कर नीदरलैंड के साथ हो रही है। वहीं, दूसरे मैच में अमेरिका का सामना नेपाल के साथ हो रहा है।

नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया था। टीम ने पहले मैच में नेपाल को 8 विकेट से धूल चटाई थी।

दूसरे मैच में नेपाल ने टॉस जीतने के बाद अमेरिका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। अमेरिका को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, नेपाल को जिम्बाब्वे ने धूल चटाई थी।

  • 04:32 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: नेपाल को मिला 208 रन का लक्ष्य

    नेपाल के गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के आगे अमेरिका के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नेपाल को जीत के लिए 208 रन बनाने होंगे।

  • 04:31 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: नेपाल को मिला 208 रन का लक्ष्य

    नेपाल के गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के आगे अमेरिका के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। नेपाल को जीत के लिए 208 रन बनाने होंगे।

  • 04:30 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023: नीदरलैंड ने रखा 316 रन का लक्ष्य

    नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 315 रन लगाए हैं। यानी जिम्बाब्वे को जीत के लिए 316 रन बनाने होंगे।

  • 03:35 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: 44 ओवर बाद नीदरलैंड 259/5

    44 ओवर का खेल हो चुका है और नीदरलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 259 रन लगा दिए हैं। स्कॉट एडवर्ड्स 67 रन बनाकर खेल रहे हैं और नीदरलैंड के लिहाज से उनका आखिर तक खड़े रहना जरूरी है।

  • 03:32 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: कप्तान एडवर्ड्स का अर्धशतक

  • 02:22 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: विक्रम का धांसू अर्धशतक

  • 02:21 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: मुश्किल में अमेरिका की टीम

    24 ओवर का खेल हो चुका है और अमेरिका ने पांच विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 76 रन लगाए हैं। टीम पूरी तरह से दबाव में नजर आ रही है।

  • 02:04 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: विक्रमजीत का अर्धशतक पूरा

    विक्रमजीत सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टॉस गंवाने के बाद अब तक नीदरलैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही है।

  • 01:11 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: अमेरिका की खराब शुरुआत

    अमेरिका की शुरुआत नेपाल के खिलाफ अच्छी नहीं रही है। टीम ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 14 रन लगे हैं।

  • 12:49 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

  • 12:48 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: नेपाल करेगी पहले गेंदबाजी

    नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है।

  • 12:48 PM, 20 Jun 2023

    ICC WC Qualifiers 2023 LIVE: जिम्बाब्वे करेगी पहले गेंदबाजी

    जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।