Latest News खेल

ICC Women’s World Cup 2022 Ind W vs Nz W: वर्ल्ड कप में भिडेंगी भारत और न्यूजीलैंड की टीम,


नई दिल्ली, । आइसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का 8वां मैच भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा। यह मैच सेडान पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा। मैच सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। एक तरफ जहां भारतीय टीम के हौंसले अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर बुलंद है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम को वेस्टइंडीज से आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के मध्यक्रम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है इस मैच में मिताली राज और हरमनप्रीत के बल्ले से भी रन निकलेंगे।

न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम शानदार फार्म में चल रहा है जिससे भारतीय अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी के सामने टीम को जल्दी ब्रेकथ्रू दिलाने की चुनौती होगी। टीम की ओपनर सोफी डिवाइन और सूजी बैट्स अच्छे लय में नजर आ रही हैं। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो आइए मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?

10 मार्च को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?

सेडान पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?

सुबह 6.30 बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच।

कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का टास?

सुबह 6 बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का टास।