Latest News खेल राष्ट्रीय

IND vs ENG 4th Test Day-1 मोहम्मद सिराज ने दिलाई टीम इंडिया को बड़ी सफलता बेन फोक्स लौटे पवेलियन


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। : भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में चौथे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल जारी है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

इंग्‍लैंड ने रांची टेस्‍ट शुरू होने से एक दिन पहले अपनी प्‍लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी, जिसमें दो बदलाव किए थे। मेहमान टीम ने मार्क वुड और रेहान अहमद की जगह ओली रोबिंसन व शोएब बशीर को शामिल किया है। वहीं, भारतीय टीम ने आकाशदीप को टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका दिया है।

याद दिला दें कि भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है। इंग्‍लैंड ने हैदराबाद टेस्‍ट 28 रन से जीता था, जिसके बाद भारत ने दमदार वापसी की और विशाखापट्टनम टेस्‍ट 106 रन से जीतकर सीरीज बराबर की। इसके बाद राजकोट में भारत ने इंग्‍लैंड को रिकॉर्ड 434 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 – जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाशदीप और मोहम्‍मद सिराज।

23 Feb 20242:52:50 PM

IND vs ENG Live Score: फोक्स चले पवेलियन

मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को पवेलियन की राह दिखा दी है। फोक्स 47 रन बनाकर चलते बने हैं। जडेजा ने शानदार कैच लपकते हुए फोक्स की पारी का अंत किया।

23 Feb 20242:48:07 PM

IND vs ENG Live Score: फोक्स-रूट के बीच शतकीय साझेदारी पूरी

बेन फोक्स और जो रूट के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। रूट काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं और अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

23 Feb 20242:40:54 PM

IND vs ENG Live Score: विकेट की तलाश में भारत

64 ओवर का खेल हो चुका और इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 206 रन लगा दिए हैं। बेन फोक्स 30 और जो रूट 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हो चुकी है।

23 Feb 20242:34:06 PM

IND vs ENG Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। बेन फोक्स और जो रूट की जोड़ी इस समय क्रीज पर है। फोक्स 28 और रूट 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Feb 20242:17:58 PM

IND vs ENG Live Score: इंग्‍लैंड की स्थिति मजबूत

जो रूट और बेन फोक्‍स ने इंग्‍लैंड की दूसरे सेशन में दमदार वापसी कराई क्‍योंकि दोनों ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कड़ी मेहनत की, लेकिन विकेट निकालने में नाकाम रहे। रांची में पहले दिन दूसरे सत्र में गेंद और बल्‍ले के बीच जोरदार टक्‍कर देखने को मिली। रूट के लिए रांची टेस्‍ट अच्‍छा बीता, जहां वो सीरीज का पहला अर्धशतक जमाने में कामयाब रहे। टी टाइम तक इंग्‍लैंड ने अपना दमखम दिखाया है।

61 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 198/5। जो रूट 67* और बेन फोक्‍स 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

23 Feb 20241:37:32 PM

IND vs ENG Live Score: जो रूट ने जड़ा अर्धशतक

पारी के 49वें ओवर में जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 49वें ओवर के बाद इंग्लैंड टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन रहा।

23 Feb 20241:01:55 PM

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा

पारी के 42वें ओवर के बाद इंग्लैंड टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। लंच ब्रेक के बाद इंग्लैंड टीम की तरफ से बेन फोक्स और जो रूट पारी को संभालने में लग हुए है। फोक्स (14) और रूट (41) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23 Feb 202412:45:13 PM

IND vs ENG Score: रूट-फोक्‍स पर बड़ी जिम्‍मेदारी

 जो रूट और बेन फोक्‍स क्रीज पर जमे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक अच्‍छी साझेदारी पनपती हुई नजर आ रही है। रोहित शर्मा अपने गेंदबाजों में लगातार बदलाव कर रहे हैं, लेकिन विकेट की तलाश खत्‍म नहीं हो रही है।

37 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 138/5। जो रूट 33* और बेन फोक्‍स 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Feb 202411:32:49 AM

Ind vs Eng 4th Test: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 112/5

लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने अपने 5 विकेट गंवा लिए हैं। पारी के 25वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने कप्तान बेन स्टोक्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान स्टोक्स 6 गेंदों पर 3 रन ही बना सकी। लंच ब्रेक तक भारत मजबूत नजर आ रहा है। इस वक्त इंग्लैंड की टीम की तरफ से जो रूट क्रीज पर है।

23 Feb 202411:24:03 AM

Ind vs Eng 4th Test: अश्विन ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

इंग्लैंड की टीम 109 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो को अश्विन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान जॉनी 35 गेंदों पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम का रांची टेस्ट के पहले दिन शानदार शुरुआत रही।

23 Feb 202411:07:46 AM

Ind vs Eng Test Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के करीब

शुरुआती विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम का स्कोर 19 ओवर के बाद 89 रन पर पहुंच गया है। जो रूट (11) और जॉनी बेयरस्टो (23) रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23 Feb 202410:39:15 AM

Ind vs Eng Test: इंग्लैंड के गिरे 3 विकेट

भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे आकाश दीप ने गेंद से कोहराम मचाते हुए इंग्लैंड को एक-के-बाद एक झटके दिए। 57 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। आकाश दीप ने जैक क्रॉली क बोल्ड किया।

23 Feb 202410:21:44 AM

IND vs ENG 4th Test: आकाश दीप ने भारत को दिलाई सफलता

डेब्यूटेंट आकाश दीप ने भारत को दो सफलता दिलाई। ओली पोल और बेक डकेट को आकाश दीप ने अपना शिकार बनाया। इस तरह इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही।

23 Feb 20249:52:37 AM

IND vs ENG Live Score: आकाशदीप डेब्‍यू विकेट से चूके

इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत की तरफ से डेब्‍यू करने वाले आकाशदीप ने शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैक क्रॉली को बोल्‍ड भी किया, लेकिन यह नो बॉल रही। वो अपने डेब्‍यू विकेट से चूक गए। मगर आकाशदीप की बेहतरीन शुरुआत। भारत को जल्‍द ही विकेट निकालने की तलाश।

4 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 9/0। जैक क्रॉली 5* और बेन डकेट 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Feb 20249:17:22 AM

IND vs ENG Live Score: आकाशदीप को मिला डेब्‍यू का मौका

भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज आकाशदीप को डेब्‍यू का मौका दिया है। आकाशदीप टेस्‍ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले 313वें खिलाड़ी बने। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आकाशदीप को डेब्‍यू कैप सौंपी।

23 Feb 20249:14:44 AM

IND vs ENG Live Score: रेहान अहमद निजी कारण से घर लौटे

इंग्‍लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद पारिवारिक कारणों से घर लौट गए हैं। ईसीबी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि अहमद के विकल्‍प के रूप में किसी को शामिल नहीं किया गया है।

23 Feb 20249:12:48 AM

IND vs ENG Live Score: भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाशदीप और मोहम्‍मद सिराज।

23 Feb 20249:12:27 AM

IND vs ENG Live Score: इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

23 Feb 20249:11:57 AM

IND vs ENG: इंग्‍लैंड ने जीता टॉस

इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने भारत के खिलाफ रांची में चल रहे चौथे टेस्‍ट में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।